एक्सप्लोरर

शादी के बाद दोस्ती में आई दरार को भरनें में ये टिप्‍स जरूर काम करेंगी

अक्सर शादी के बाद दोस्ती में दरार आ जाती है. शादी के बाद दोस्ती में आई दरार को आप इस तरह भर सकते है. ये टिप्स आएंगी आपके बहुत काम.

अगर परिवार में दो लोगों की सोच आपस में नहीं मिलती, तो इसका यह मतलब नहीं कि परिवार में एकता नहीं है. कई बार हम शायद आपस में एकमत न हों, लेकिन ऐसा होने पर हम जिस तरह पेश आते हैं, उससे यह तय होगा कि घर में शांति होगी या फिर क्लेश. क्या आपके परिवार में आए दिन झगड़े होते रहते हैं? हो सकता है आपके बीच पहले से कहीं ज़्यादा लड़ाइयाँ होने लगी हों और वह भी बहुत बुरी तरह से. शायद आपको यह भी न पता हो कि ये झगड़े किस वजह से शुरू होते हैं. लेकिन सच तो यह है कि आप एक-दूसरे को ठेस नहीं पहुँचाना चाहते, क्योंकि आप एक-दूसरे से प्यार करते हैं. अगर बात करें शादी के दोस्तों के साथ रिश्ते की हमसफर मिलने के बाद कोई अच्छे दोस्त को क्यों छोड़ना चाहेगा. मगर क्या करें शादी के बाद ऑफिस और घर के चक्कर में ही समय निकल जाता है. आखिर समय निकालें तो निकालें कैसे. तो आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे अपने बॉंड को बनाए रखें पति और दोस्‍त दोनों के साथ.

तलाश करें मौंको की ऐसा भी नहीं है कि शादी के बाद आप इतने व्‍यस्‍त हो जाएं कि आपको घर से निकलने का समय ही न मिले. लेकिन आपको मौके तलाशने होंगे और दोस्तों से मिलने की छोटी सी कोशिश करना होगी. हालांकि शादी के बाद जिम्‍मेदारियां और व्यस्तता के कारण ख्याल नहीं रहता लेकिन किसी खास मौके की तलाश करें. दोस्तों से मिलने के बहाने बहुत होते हैं. ये बात हम बहुत अच्छी तरह जानते हैं लेकिन शादी के बाद व्यस्तता के कारण ख्याल नहीं रहता. दूसरा उपाय है कि किसी खास मौके की तलाश करें और गंवाएं नहीं.

ऑफिस से निकलने के बाद आते-जाते वक्त मिल सकते हैं. अगर वाइफ भी वर्किंग है और जब वह ऑफिस रहे तो उस दौरान भी दोस्तों से मिल सकते हैं. ऑफिस में छुट्टी है तो वाइफ से ऑफिस का बहाना बनाकर भी मिला जा सकता है. अगर वाइफ की ऑफिस में भी छुट्टी है तो ऐसे समय पर भी दोस्तों से मिल सकते हैं.

मैनेज करना सीखें टाइम बिजी लोग, 'दोस्त, दोस्त ना रहा', अगर आपको भी शादी के बाद दोस्तों से ऐसा ही कुछ नहीं सुनने को मिलता है, तो हम आपको बताते हैं कि आपकी दोस्‍ती में दूरी न आए आप इसके लिए आप सबसे पहले टाइम मैनेज करना सीखें. यानि साधी सी बात है, स्‍मार्ट बने काम के साथ दोस्‍तों के लिए समय निकालना सीखें. कभी किसी काम से घर से बाहर निकले हैं, तो चलते-चलते 30 मिनट ही सही दोस्‍तों से मिल लें. आपके दोनो काम हो जाएंगे.

दोस्ती से दूर रखें शादी के बाद आए बदलाव को जब हम सिंगल होते हैं तो ऑफिस के बाद का ज्यादातर वक्त दोस्तों के साथ ही बीतता है. फोन पर बात करने से लेकर घूमना फिरना. इस तरह के अधिकतर काम दोस्तों के साथ करते हैं. जैसे ही शादी होती है तो सबकुछ इसके विपरित हो जाता है. यही समय होता है जब दोस्त में दूरी बननी शुरू हो जाती है. इस दूरी को कम करने में हमें पीछे नहीं हटना चाहिए.

अगर मिल नहीं सकते तो फोन पर बात करना बंद ना करें. ऑफिस से निकलने बाद एक फोन या मैसेज तो कर ही लें. दोस्त सिंगल हो तो उसे ही मिलने के लिए बुला लें.

फ्रेंड ग्रुप जरूरी है शादी के बाद भी शायद आपको हर एक दोस्‍त से बात करने का समय ना मिले और न ही आपके किसी दोस्‍त को, तो ऐसे में सबसे अच्‍छा विकल्‍प है कि आप व्‍हाटसऐप ग्रुप बना लें. ऐसे में आप एक ही दिन कभी फ्री होकर ज्‍यादा दोस्‍तों से मिलने की प्‍लानिंग भी कर सकते हैं. इससे आपकी दोस्‍ती में भी दूरी नहीं आएगी और आप सबसे कनैक्‍ट भी रहेंगे.

Chanakya Niti: करियर निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं चाणक्य ये बातें, आप भी जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iodine Deficiency: टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
Embed widget