एक्सप्लोरर

Relationship Tips: पार्टनर है आपसे बिल्कुल अलग? ऐसे मजबूत बनाएं रिश्ते की डोर

Relationship Tips: कई बार पार्टनर की आदतें, सोच और व्यवहार आपसे बिल्कुल अलग होते हैं. ऐसी स्थिति में रिश्ते की गाड़ी आगे बढ़ाना कभी-कभी बहुत मुश्किल हो जाता है.

Tips for healthy relationships: रिलेशनशिप में अक्सर ये बात सुनने को मिलती है कि दो अलग-अलग व्यवहार वाले लोग एक-दूसरे के प्रति ज्यादा आकर्षित होते हैं. इसे अपोजिट अट्रैक्ट्स (opposites attracts) भी कहते हैं. हालांकि किसी भी ऐसे व्यक्ति के साथ रहना बड़ा मुश्किल काम है जिससे आपकी कोई भी रुचि मेल न खाती हो. कभी-कभी कुछ चीजों में समझौता किया जा सकता है लेकिन हर बार नहीं. बिल्कुल अलग लाइफ पार्टनर होने से जिंदगी मुश्किल बन सकती है. आइए जानते हैं कुछ ऐसे तरीके जो आपकी इस प्रॉब्लम्स (problems) को दूर करने में मदद करेंगे.

अलग-अलग स्वभाव का फायदा उठाएं- अलग-अलग स्वभाव के लोगों की कमजोरी और स्ट्रॉन्ग पॉइंट्स (strong points) अलग-अलग होते हैं. आपको इसका फायदा उठाना चाहिए. अपनी-अपनी खासियत से आप एक-दूसरे की मदद कर सकते हैं. ऐसा करने से आपकी जिंदगी की गाड़ी बिल्कुल बराबर चलेगी.

विचारों का सम्मान- आप दोनों एक-दूसरे से कितने भी अलग क्यों न हों, बातचीत का रास्ता हमेशा खुला रखें. इससे रिश्ते में मजबूती आती है. अगर आप चाहते हैं कि अलग-अलग विचार और पसंद-नापसंद के बावजूद आपका रिश्ता चलता रहे तो एक-दूसरे के विचारों को सुनें और उसका सम्मान करें. अपनी राय थोपने की कोशिश से बचें.

एक-दूसरे को स्पेस दें- रिलेशनशइप में एक-दूसरे को स्पेस (space in a relationship) देना जरूरी है. अगर आपके पार्टनर के विचार और इंटरेस्ट (interest) आपसे बिल्कुल अलग हैं तो आपके रिश्ते में एक-दूसरे को स्पेस देने की संभावना अधिक होगी. एक-दूसरे को जबरदस्ती अपने विचारों से सहमत कराने की बजाय इसे एक आजादी की तरह लें. इससे आप हमेशा खुश रहेंगे.

नया सीखने की कोशिश- रिलेशनशिप में एक समय के बाद लोग अपने कम्फर्ट जोन (comfort zone) में आ जाते हैं. कुछ नया सीखने या नए लोगों से मेल-जोल बढ़ाने में हिचकते हैं. जब पार्टनर के विचार आपसे अलग हों तो आपके पास कुछ नया करने या सीखने का काफी मौका होता है. इस बारे में एक-दूसरे से बात करें. वैसे भी जिंदगी में हमेशा कुछ ना कुछ नयी सीखते रहना चाहिए.

नोक-झोंक भी जरूरी- अलग-अलग विचारों के लोग ज्यादातर खुद को दूसरे से बेहतर साबित करने में लगे रहते हैं. खुद को सुपीरियर (superior) साबित करने के चक्कर में लोग रिश्ते को खराब कर लेते हैं. इस प्रतिस्पर्धा से बचकर रिश्ते में हल्की-फुल्की नोक-झोंक को जगह दें. इससे आप दोनों एक-दूसरे के और करीब आएंगे.

Relationship Tips: पार्टनर को धोखा देने का है अफसोस? ऐसे करें रिश्ते की नई शुरुआत

Relationship Tips: महिलाओं में क्यों खत्म हो जाती है यौन इच्छा? ये कारण है जिम्मेदार

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
How To Fix Roof Leakage: छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
How To Fix Mushy Rice: चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस
चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget