एक्सप्लोरर
Shocking Facts: इन 5 जगहों पर एंट्री नहीं ले सकती हैं महिलाएं, जानें क्यों
Women's Entry: आपने अक्सर महिलाओं से जुड़ी कई नई बातों के बारे में सुना और देखा होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में आज भी ऐसी बहुत सी जगहें है जहां आज भी महिलाओं के जाने पर बैन है.

महिलाओं से जुड़े तथ्य
Banned Places For Women's: देश और दुनिया में महिलाओं ने अपने दम पर सफलता का परचम लहराया है. देश की प्रधानमंत्री से लेकर फाइटर पायलट तक महिलाओं ने हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है. लेकिन आज भी महिलाओं को लेकर समाज में कई जगह भेदभाव देखने को मिलता है. वैसे तो देशभर में महिला सशक्तिकरण को लेकर तमाम सारी बातें की जाती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी कई जगह है जहां आज भी महिलाओं का जाना वर्जित है.
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसी ही 5 जगहों के बारे में बताएंगे जहां महिलाओं का जाना सख्त मना है. आपको एक और बात जानकर हैरानी होगी कि यें जगहें अपने देश के सबसे फेमस डेस्टिनेशन्स में से एक हैं. फैमस टूरिस्ट प्लेसेस होने के बावजूद यहां महिलाओं का जाना बैन है.
पतबौसी मंदिर, असम (Patbausi Temple, Assam)
इस मंदिर में महिलाओं के मेंस्ट्रुएशन को अशुभ मानते है इसलिए मंदिर की शुद्धता बरकरार रखने के लिए यहां महिलाओं का आना वर्जित हैं.
ईरान के स्पोर्ट्स स्टेडियम (Sports Stadiums of Iran)
ईरान एक इस्लामिक देश है, जहां ईरानी सरकार का मानना है कि महिलाओं के लिए आदमियों को शॉर्ट्स में खेलते हुए देखना सही नहीं होता है. साथ ही खेलते समय पुरुष सही भाषा का इस्तेमाल नहीं करते हैं. ऐसे में महिलाओं को उन्हें नहीं देखना चाहिए.यह रीत ईरान में 1979 के रिवोल्यूशन से चली आ रही है.
माउंट एथोस, ग्रीस (Mount Athos, Greece)
इसे हम दुनिया की अजीब जगहों में से मान सकते है .यहां महिलाओं का आना मना है. यहां कई साधु रहते है जिसके अनुसार अगर यहां महिलाएं आती है तो उनका ज्ञान यात्रा का मार्ग धीमा हो जायेगा, जिस वजह से इंसानो में ही नहीं बल्कि जानवरों में भी किसी महिला का यहां जाना माना है.
बर्निंग ट्री क्लब, अमेरिका (Burning Tree Club, USA)
यहां लड़कियों का जाना मना है जिसका कोई कारण नहीं. यह जगह बस शौक के लिए बनाई गई है, जहां कई बड़े लोग गेम्स खेलने आते है जैसे के गोल्फ, कभी खास मौकों पर लड़कियों को यहां जाने दिया जाता है लेकिन बाकी समय ये बैन होता है.
सबरीमाला, भारत (Sabarimala, India)
यह एक मंदिर है जिसमें 10 से 50 साल तक की महिलाओं का जाना मना है, यहां पर मेंस्ट्रुएटिंग शुरू होने के बाद महिला नहीं जा सकती हैं. कुछ साल पहले यह बेहद चर्चे में था जब एक्टिविस्ट स्वाति मालीवाल ने यहां जाने की बात की थी अपने ग्रुप के साथ.
ये भी पढ़ें
और पढ़ें
टॉप हेडलाइंस
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल
Source: IOCL

























