एक्सप्लोरर

Weight Loss: सावन के व्रत में खाएं ये चीजें, पेट भी भरा रहेगा और वजन भी कम हो जाएगा

Sawan Vrat: सावन का महीना शुरु होना वाला है. सावन में लोग काफी व्रत करते हैं. कुछ लोग वजन घटाने के लिए भी उपवास रखते हैं. आइये जानते हैं व्रत में क्या खाएं जिससे वजन और भूख दोनों कंट्रोल रहें.

Fasting Food For Weight Loss: सावन के महीने की शुरुआत 14 जुलाई 2022 से होगी. सावन को भगवान शिव का महीना कहा जाता है. इस महीने में लोग शिव की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं. कुछ लोग वजन घटाने के लिए भी उपवास कर लेते हैं. इससे भक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों बढ़ती हैं. व्रत में कुछ लोग ऐसा खाना खाते हैं जिससे वजन कम होने की बजाय तेजी से बढ़ने लगता है. ऐसे में अगर आप मोटापा कम करने के लिए व्रत कर रहे हैं तो जानिए आपको क्या खाना चाहिए. आज हम आपको ऐसी चीजें बता रहे हैं जिससे आपका वजन भी कम होगा और आपको लंबे समय तक भूख भी नहीं लगेगी. आप सावन के व्रत में इन चीजों का सेवन करें. 

व्रत में वजन घटाने के लिए खाएं ये चीजें

1- ड्राई फ्रूटस और नट्स- व्रत में आपको ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूर करना चाहिए. मेवा खाने से शरीर को गुड फैट मिलता है. आप अपनी पसंद के एक मुट्ठी नट्स जरूर खाएं. अगर आप नाश्ते में ड्राई फ्रूट्स खा रहे हैं तो इससे आपका एनर्जी मिलेगी और लंबे समय तक भूख भी नहीं लगेगी. आप चाहें तो ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खा सकती हैं. 

2- दही- व्रत वाले दिन दही का सेवन जरूर करें. दही खाने से पेट को डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिलेगी. दही खाने से वजन कम होता है. इससे इम्‍यून सिस्‍टम भी मजबूत बनता है. दही से आप लस्सी बना सकते हैं. इसके अलावा आप स्मूदी बनाकर पी सकते हैं. इससे शरीर में कैल्शियम और प्रोटीन की पूर्ति होगी और वजन कम करने में मदद मिलेगी. 

3- फल- उपवास के दौरान दिन में जितनी मर्जी फल खाएं. फल खाने से वेट लॉस में मदद मिलेगी. फलों में आप सीजनल फल शामिल कर सकते हैं. नाशपाती खाएं इससे पेट भरा रहेगा और काफी देर तक भूख नहीं लगेगी. एनर्जी के लिए आप केला भी खा सकते हैं. फल खाने से विटामिन और फाइबर भरपूर मिलेगा.

4- नारियल- व्रत में आप नारियल भी खा सकते हैं. आप चाहें तो कच्चा नारियल ऐसे ही खा सकते हैं. या फिर नारियल की चटनी बनाकर खाएं. नारियल में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स से उपवास में आप खुद को चार्ज रख सकते हैं. इसके अलावा आप नारियल पानी भी जरूर पिएं. इससे वजन कम होगा और शरीर हाइड्रेट रहेगा. 

5- पनीर- डेयरी प्रोडक्‍ट्स को आप व्रत में शामिल कर सकते हैं. इसमें सबसे अच्छा होता है पनीर. आप व्रत में पनीर जरूर खाएं. व्रत में आप कच्चा या फिर हल्का रोस्ट किया हुआ पनीर खा सकते हैं. इससे वजन घटाने के लिए गुड फैट मिलेगा. पनीर खाने से व्रत में दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: शकरकंद से बनाएं टेस्टी रबड़ी, स्वाद और सेहत से भरपूर - ये है पूरी रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Childhood Obesity In India: बच्चों में बढ़ता मोटापा! जंक फूड एड्स पर लगेगी रोक, जानें ICMR का नया रोडमैप
बच्चों में बढ़ता मोटापा! जंक फूड एड्स पर लगेगी रोक, जानें ICMR का नया रोडमैप
दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Ker Sangri Sabzi: घर पर ऐसे बनाएं राजस्थान की फेमस केर सांगरी की खट्टी-मीठी सब्जी
घर पर ऐसे बनाएं राजस्थान की फेमस केर सांगरी की खट्टी-मीठी सब्जी
Silver Cleaning Tips: काले पड़ गए चांदी के बर्तन? घर पर ही ऐसे लौटेगी चमक
काले पड़ गए चांदी के बर्तन? घर पर ही ऐसे लौटेगी चमक

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget