एक्सप्लोरर

Rice Water Uses: बड़े काम का है चावल का पानी, स्किन ही नहीं बालों को भी बनाता है चमकदार

किचन में पकने वाले चावल का मांड  या राइस वाटर (चावल का पानी) ज्यादातर हम नाली में बहा देते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं ये स्किन और बाल दोनों के लिए काफी फायदेमंद है.

Rice Water Uses: आपकी किचन में कई राज छिपे हैं. जिनके बारे में थोड़ा-सा जागरुक रहकर आप खुद को फिट और सुंदर दोनों रख सकती हैं. किचन में पकने वाले चावल का मांड या राइस वाटर (चावल का पानी) अक्सर हम नाली में बहा देते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं ये स्किन और बाल दोनों के लिए काफी फायदेमंद है. बालों का झड़ना, रुखापन और खोई हुई चमक को वापस लाने में चावल का पानी अहम भूमिका निभाता है. वहीं, डल स्किन में फिर से जान डाल देता है. राइस वाटर या  चावल का पानी इस्तेमाल करने से पहले इसके बारे में जानकारी होना जरूरी है. 

आइए जानते हैं क्यों इतना फायदेमंद है चावल का पानी-

बारिशों में अक्सर हर कोई बालों के झड़ने से परेशान नजर आता है. ऐसे में चावल का पानी किसी जादू से कम नहीं है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि चावल का पानी कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है. इस वजह से ये न सिर्फ हमारी सेहत बल्कि बाल और स्किन के लिए भी काफी लाभदायक होता है. इसमें भरपूर मात्रा  में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. साथ ही, फेरुलिक एसिड की वजह से यह एंटिऑक्सिडेंट से भी भरपूर होता है. ये स्किन सेल्स को पोषित करने में मदद करता है और बालों को भी हेल्दी बनाता है. यही वजह है कि आज भी कई सेलिब्रिटी और मॉडल्स ब्यूटी सीक्रेट के रूप में चावल के पानी का इस्तेमाल करती हैं.

मांड बनाने का सही तरीका-

चावल का पानी या मांड बनाने के लिए एक कप चावल को दो कप पानी में भिगो कर कुछ देर रख दें. इसके बाद एक बर्तन में पानी लें और उसमें चावल डालकर  गैस पर पकने के लिए रख दें. चावल पकने पर उसे एक बर्तन में छान लें. सफेद रंग का बचा हुआ पानी मांड है. इसे ठंडा करके इस्तेमाल कर सकते हैं.

यूं करें इस्तेमाल-

अगर आप राइस वाटर को बालों के लिए इस्तेमाल करने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि ये बालों में कंडीशनर और सीरम की तरह इस्तेमाल किया जाता है. इसके इस्तेमाल के लिए आप बालों को पहले अच्छे से शैंपू कर लें और फिर चावल के पानी से सिर धोएं. 10-15 मिनट तक बालों में चावल का पानी रहने दें. इसके बाद  साफ पानी से बालों को अच्छे से धोएं. आप हफ्ते में 2-3 बार चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे बालों की नैचूरल चमक बरकरार रहती है.

वहीं, अगर स्किन के लिए इस्तेमाल करने का सोच रहे हैं, तो चावल का पानी अच्छा विकल्प है. इसे चेहरे पर पैक या टोनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.  इसके लिए आप ऐलोवेरा जेल को चावल के पानी में मिलाकर कम से कम 10 मिनट कर चेहरे की मसाज करें. इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा साफ कर लें. आप हफ्ते में 2-4 बार तक ऐसा करें. आपको खुद ही चेहरे पर फर्क नजर आने लगेगा. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: 

विटामिन बी के 8 प्रकार कौन से हैं, जानिए इनके फायदे और प्राकृतिक स्रोत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश
घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश
घर में नहीं आएगा एक भी मच्छर, ये घरेलु उपाए आएंगे काम
घर में नहीं आएगा एक भी मच्छर, ये घरेलु उपाए आएंगे काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?
छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां

Embed widget