एक्सप्लोरर

12 साल में सिर्फ एक बार होती है ये यात्रा, नंदादेवी राजजात के बारे में जानिए, तैयारियां शुरू

Nanda Devi Raj Jat: उत्तराखंड की सबसे प्रसिद्ध यात्रा में से एक नंदादेवी राजजात यात्रा है. यह यात्रा 12 साल में एक बार होती है, जो कि 2026 में आयोजित होगी. चलिये यात्रा के इतिहास के बारे में जानते हैं.

Nanda Devi Raj Jat Yatra: भारत देश में कई प्रसिद्ध यात्राएं निकाली जाती हैं और उन्हीं में से एक नंदादेवी राजजात यात्रा है. साल 2026 में होने वाली नंदादेवी राजजात यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा की तैयारियों में तेजी लाने का निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री धामी ने बैठक के दौरान अधिकारियों को ये निर्देश देते हुए कहा कि नंदा राजजात यात्रा के भव्य आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी ताल मेल के साथ काम करें. साथ ही सीएम ने यात्रा की बेहतर व्यवस्थाओं के लिए जन प्रतिनिधियों, नंदा राजजात यात्रा समिति के सदस्यों और हितधारकों से सुझाव लेने को कहा. आइए इस यात्रा के बारे में और जानते हैं.

इस यात्रा का इतिहास क्या है?

नंदादेवी राजजात यात्रा विश्व की सबसे लंबी और कठिन पैदल धार्मिक यात्रा है. उत्तराखंड के लोग बताते हैं कि ये यात्रा मां नंदा को उनकी ससुराल कैलाश भेजने की यात्रा होती है. लोक-इतिहास के अनुसार मां नंदा देवी गढ़वाल के राजाओं और कुमाऊं के कत्युरी राजवंश की ईष्टदेवी थीं. इसलिए गढ़वाल और कुमाऊं के लोग मां नंदा को अपना इष्ट मानते हैं.

कुछ लोगों का कहना है कि मां नंदा पार्वती की बहन हैं, जबकि वहीं कुछ लोग कहते हैं कि पार्वती ही नंदा देवी है, लेकिन कहा जाता है कि मां नंदा को भगवान शिव की पत्नी पर्वती का रूप ही माना जाता है. मां नंदा को शुभानंदा, शिवा नाम से भी पुकारा जाता है.

कहा जाता है कि एक बार मां नंदा अपने मायके आई थीं, लेकिन किन्हीं कारणों से वह 12 साल तक ससुराल नहीं जा सकीं. फिर बाद में मां नंदा को बड़े ही आदर-सत्कार के साथ ससुराल भेजा गया, जिसके बाद से ही इस यात्रा का चलन शुरू हुआ. मां नंदा का चमोली जिले में पट्टी चांदपुर और श्रीगुरु क्षेत्र को मां नंदा का मायका और बधाण क्षेत्र (नंदाक क्षेत्र) को उनकी ससुराल माना जाता है. 

12 साल में एक बार निकाली जाती है यात्रा 

कहा जाता है कि हर 12 साल के बाद मां नंदा देवी राजजात यात्रा का आयोजन किया जाता है. 12 साल में आयोजित होने वाली राजजात नौटी से शुरू होती है. कुरुड़, अल्मोड़ा, कटारमल, नैनीताल और कुमाऊं, गढ़वाल के कई और गांवों कस्बों से निकलने वाली डोलियां, छंतोलियां नन्दकेशरी आकर राजजात का हिस्सा बनती हैं. इस यात्रा में होमकुंड तक 250 किमी से ज्यादा की दूरी पैदल तय की जाती है. 

चार सींग वाला बकरा करता है यात्रा का नेतृत्व

इस यात्रा का नेतृत्व चौशींग्या खाडू (चार सींग वाला बकरा) करता है. इसे मां नंदा का सहायक माना जाता है. कहा जाता है कि यह चार सिंह वाला बकरा हर 12 साल बाद ही जन्म लेता है. यात्रा से पहले इस चौशींग्या की तलाशा भी शुरू हो जाती है. चौशींग्या इस यात्रा में अहम भूमिका निभाता है. यात्रा के दौरान इसकी पीठ पर थैलों में श्रद्धालु गहने, श्रंगार-सामग्री व और चीजें देवी को भेंट करने वाली चीजें रखते हैं. उसके बाद चौशींग्या खाडू होमकुण्ड में पूजा होने के बाद आगे हिमालय की ओर प्रस्थान कर लेता है. नंदा देव की यात्रा अब तक 10 बार हो चुकी हैं. हिमालय क्षेत्र का यह महाकुंभ साल 1843, 1863, 1886, 1905, 1925, 1951, 1968, 1987, 2000 और 2014 हो चुकी है. नंदा देवी की अगली यात्रा 2026 में होगी.

कैसे की जाती है मां नंदा की पूजा?

यात्रा की शुरुआत नौटी में भगवती नंदादेवी की स्वर्ण प्रतिमा पर प्राण प्रतिष्ठा के साथ रिंगाल की पवित्र राज छंतोली और चार सींग वाले भेड़ (खाडू) की पूजी से होती है. कांसुवा के राजवंशी कुंवर यहां यात्रा के शुभारंभ और सफलता का संकल्प लेते हैं. मां भगवती को देवी भक्त आभूषण, वस्त्र, उपहार, मिष्ठान आदि देकर हिमालय के लिए विदा किया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनतेरस के साथ शुरू होगा दीपोत्सव: इस वर्ष 5 नहीं पूरे 6 दिनों का होगा महापर्व, 8 नवंबर को मनेगी दीपावली
धनतेरस से शुरू होगा दीपोत्सव: 5 नहीं 6 दिनों का होगा महापर्व, जानें 6 से 11 नवंबर 2026 तक की सभी तिथियां व लक्ष्मी पूजन मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 5 November 2026: एकादशी सुबह 10:35 तक, क्या इसके बाद व्रत खोल सकते हैं?
Aaj Ka Panchang 5 November 2026: एकादशी सुबह 10:35 तक, क्या इसके बाद व्रत खोल सकते हैं?
Dhanteras 2026: धनतेरस पर प्रदोष का बड़ा संयोग, भूलकर भी पहले न करें लक्ष्मी पूजन; शास्त्रों का सख्त नियम जान लें
Dhanteras 2026: धनतेरस पर प्रदोष का बड़ा संयोग, भूलकर भी पहले न करें लक्ष्मी पूजन; शास्त्रों का सख्त नियम जान लें
Rama Ekadashi 2026 Parana: आज व्रत, कल धनतेरस पर पारण, क्या सुबह व्रत खोलकर शाम को लक्ष्मी-कुबेर पूजा कर सकते हैं?
आज व्रत, कल धनतेरस पर पारण, क्या सुबह व्रत खोलकर शाम को लक्ष्मी-कुबेर पूजा कर सकते हैं?

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget