एक्सप्लोरर

Guruvar Vrat Rules: गुरुवार के व्रत में इन 5 अहम नियमों का पालन है जरूरी, जरा-सी चूक से नहीं मिलता व्रत का पूरा फल

Thursday Vrat Rules: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है. पहली बार व्रत रख रहे हैं, तो गुरुवार के इन व्रत नियमों को पहले से जान लेना जरूरी है. आइए जानें.

Lord Vishnu Vrat Niyam: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को समर्पित है. इस दिन श्री हरि (Shri Hari Puja) की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यता है कि इस दिन भगवना विष्णु की सच्ची श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और वे प्रसन्न होकर भक्तों के सभी संकट दूर करते हैं. अगर आप आज पहली बार व्रत रख कहे हैं, तो गुरुवार के इन व्रत नियमों (Thursday Vrat Niyam) को पहले से जान लेना जरूरी है. आइए जानें.   

गुरुवार के दिन व्रत के समय रखें इन बातों का ध्यान (Bhagwan Vishnu Vrat Niyam)

कब से शुरू करें व्रत

अगर आप पहली बार गुरुवार के व्रत रखने की सोच रहे हैं, तो बता दें कि गुरुवार के व्रत पौष माह से शुरू किए जाते हैं. इसके अलावा, गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र होने पर भी व्रत शुरू करना अच्छा माना गया है या फिर किसी भी माह के शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार से व्रत रख सकते हैं. इसे 16 गुरुवार तक रखना होता है.

इस दिन केले का सेवन है वर्जित

धार्मिक मान्यता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है. इसलिए आज के दिन केले के पेड़ को जल अर्पित कर कथा श्रवण किया जाता है. इस दिन भूल से भी केले का सेवन न करें. 

पीली चीजों का दान है जरूरी

मान्यता है कि भगवान विष्णु को पीले चीजें अत्यंत प्रिय हैं. इसलिए गुरुवार के दिन पीली चीजों का दान लाभदायी होता है. इस दिन पीला कपड़ा, चने की दाल और केला आदि भगवना को अर्पित करने के बाद उसे किसी गरीब को दान दे देना चाहिए. इससे विष्णु जी की कृपा बनी रहती है और उसका आशीर्वाद प्राप्त होता है. 

भूलकर न खाएं चावल या खिचड़ी

मान्यता है कि गुरुवार के व्रत में पीला भोजन ही ग्रहण करें. इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं. इस दिन भूल से भी काली दाल की खिचड़ी या फिर चावलों का सेवन न करें. इस दिन चावल खाने से धन हानि होती है. पूजा में भगवान विष्णु को चावल की जगह तिल अर्पित कर सकते हैं. 

गाय को रोटी दें

मान्यता है कि गाय में कई करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है. शास्त्रों में लिखा है कि गाय को गुरुवार के दिन रोटी और गुड़ खिलाने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में खुशहाली आती है. 

न काटें बाल और नाखून

गुरुवार के दिन बाल और नाखून काटने की मनाही होती है. ऐसा करने से कुंडली में मौजूद गुरु कमजोर होता है. वहीं, इससे धन हानि होती है. घर में इस जिन कोई भी व्यक्ति कपड़े न धोए और बाल न काटे. इससे मान हानि होती है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

शनि 30 साल बाद कुंभ राशि में करने जा रहे हैं प्रवेश, 4 राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत

मानस मंत्र: साधु चरित सुभ चरित कपासू के समान, संत समाज की त्रिवेणी में डुबकी लगाने से मिलते है इसी लोक में सब फल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramcharitmanas: घर में रामचरितमानस है तो भूलकर भी न रखें इस जगह, जानें सही नियम
घर में रामचरितमानस है तो भूलकर भी न रखें इस जगह, जानें सही नियम
सावन में क्यों नहीं खाते नॉनवेज? सिर्फ धर्म नहीं, विज्ञान में भी छिपा है जवाब
Sawan 2026: सावन में नॉनवेज क्यों नहीं खाना चाहिए? असली वजह जानकर बदल जाएगी आपकी सोच
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget