एक्सप्लोरर

Shani Dev Sade Sati: इन लोगों पर नहीं पड़ता शनि का प्रभाव, करें ये काम तो दूर होगी शनि की साढ़े साती

Shani Dev Sade Sati: हिंदू धर्म के मुताबिक़, शनि देव को न्याय का देवता या कर्म फल दाता माना गया है. ये ही कर्मों के हिसाब से ही शुभ और अशुभ फल देते हैं. कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके ऊपर शनि का प्रभाव नहीं पड़ता है. आइये जानें विस्तार से,

Shani Dev Sade Sati Effect: ज्योतिष शास्त्र में शनि की अहम भूमिका होती है. नवग्रहों में इन्हें न्याय का देवता माना जाता है. इनकी स्थिति और दृष्टि बहुत ही महत्त्वपूर्ण होती है. शनि देव लोगों को उनके कर्मों के हिसाब से ही शुभ और अशुभ फल देते हैं. कुंडली में शनि अशुभ भाव में हो तो जातकों को अशुभ फल मिलने लगते हैं. शनि मंदगति से चलते हैं इसलिए इसके परिणाम भी बहुत धीमी गति से मिलते हैं.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस व्यक्ति पर शनि की अशुभ छाया पड़ती है उसे अपने जीवन में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. शनि की महादशा, साढ़ेसाती और अशुभ छाया से जीवन में परेशानियां बढ़ने लगती हैं. शनि के अशुभ प्रभाव से जहां लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता, कई प्रकार के दुखों को सहना पड़ता है वहीं शनि के शुभ प्रभाव से व्यक्ति के सभी प्रकार के दुःख दूर हो जातें है. घर-परिवार में अकूत संपदा हो जाती है. उसका जीवन राजा की तरह हो जाता है. उन्हें किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है.

इन लोगों पर नहीं पड़ता है शनि का प्रभाव: ज्योतिष शास्त्र में ऐसी मान्यता है कि जो अच्छे कर्म करते हैं, उनपर पर शनि देव का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है. नीचे दिए गए गुणों से युक्त लोगों पर शनि का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है.

श्रमशील और मेहनत करने वाले लोगों पर

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग ईमानदारी से मेहनत कर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं उन लोगों पर शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहती है. वे शनि की महादशा से मुक्त रहते हैं.

गरीबों की मदद करने वाले लोग

जो लोग हमेशा गरीबों की मदद के लिए तैयार रहते है और आगे आकर उनकी मदद करते हैं. ग़रीबों की मदद के लिए लोगों को प्रोत्साहित करते हैं. ऐसे लोगों पर शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहती है. इस लिए लोगों को अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीब लोगों की मदद जरूर करनी चाहिए.

साफ- सफाई का ध्यान रखने वाले लोग

शनिदेव न्याय के देवता हैं, उन्हें साफ़-सफाई पसंद है. शनिदेव ऐसे लोगों से भी प्रसन्न रहते हैं जो साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखते हैं. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने नाखून को दांतों से चबाते हैं. उन लोगों से शनि देव नाराज हो जाते हैं, इसलिए लोगों को भूल कर भी नाखून को दांतों से नहीं चबाना चाहिए.

सच और न्याय का साथ देने वाले

नवग्रहों में शनिदेव को न्याय और कर्मफल के अनुसार फल देने वाले देवता कहे जाते हैं. जो लोग हमेशा ईमानदार, सच और न्याय का साथ देते हैं उन पर शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहती है. उनपर शनि का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर देर तक मत सोइएगा! सुबह इतने बजे खत्म हो जाएगा राखी बांधने का शुभ समय
रक्षाबंधन पर देर तक मत सोइएगा! सुबह इतने बजे खत्म हो जाएगा राखी बांधने का शुभ समय
Weekly Love Horoscope 23-29 August 2026: प्यार में किसे मिलेगा ग्रीन सिग्नल, किसके रिश्तों के बीच आएगी दरार, देखें साप्ताहिक लव राशिफल
प्यार में किसे मिलेगा ग्रीन सिग्नल, किसके रिश्तों के बीच आएगी दरार, देखें साप्ताहिक लव राशिफल
Rashifal 23 August 2026: पुत्रदा एकादशी लाई हैं वृषभ, सिंह समेत 6 राशियों के लिए खुशखबरी, पूरी होंगे खास काम, मेष से मीन तक राशिफल देखें
पुत्रदा एकादशी लाई हैं वृषभ, सिंह समेत 6 राशियों के लिए खुशखबरी, पूरी होंगे खास काम, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Putrada Ekadashi 2026: 23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी, संतान प्राप्ति के लिए ऐसे करें विष्णु जी की पूजा
23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी, संतान प्राप्ति के लिए ऐसे करें विष्णु जी की पूजा

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget