एक्सप्लोरर

प्रेमानंद महाराज पर रामभद्राचार्य का विवादित बयान: संत समाज में आक्रोश, क्या है पूरा मामला?

Premananda Maharaj: आध्यात्मिक गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के बयान से संत प्रेमानंद के भक्त नाराज नजर आ रहें है. जिस कि वजह से सनातन धर्म के कई गुरुओं ने इस पर आपत्ति जताई है.

Premananda Maharaj and Rambhadracharya Controversy: संत प्रेमानंद पर किए गए बयान को लेकर पूरे संत समाज ने आध्यात्मिक गुरु स्वामी रामभद्राचार्य पर नाराजगी जताई है. सनातन धर्म के कई बड़े संतों के साथ-साथ सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के देवेशाचार्य महाराज ने भी स्वामी रामभद्राचार्य के इस बयान पर आपत्ति जताई.

उन्होंने कहा कि यह उनके पद और सनातन धर्म के मूल्यों दोनों के खिलाफ है. स्वामी रामभद्राचार्य एक पूजनीय संत और सनातन धर्म के बड़े गुरु है. उनके मुख से ऐसी भाषा का प्रयोग उचित नहीं है. लोग संतों और गुरुओं से मर्यादित व्यवहार की अपेक्षा रखते हैं.

सीताराम दास महाराज की प्रतिक्रिया
स्वामी रामभद्राचार्य के इस बयान पर सीताराम दास महाराज ने इसे संकीर्ण मानसिकता का परिचायक बताया. उन्होने टिप्पणी करते हुए कहा कि, संत प्रेमानंद महाराज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं, जो युवाओं को सही मार्ग दिखाते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि संतों को ऐसे बयान-बाजी से बचाना चाहिए. इस तरह की बातों का समर्थन नहीं किया जा सकता है, जो समाज को एकजुट करने का काम न करे. संतों को भी अपने व्यवहार और शब्दों पर संयम रखना चाहिए. जिससे सनातन धर्म की गरिमा बनी रहे. 

हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी ने दी राय 
मंहत राजू दास जो हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी हैं. उन्होंने भी इस मुद्दे पर राय रखते हुए कहा कि, स्वामी रामभद्राचार्य और संत प्रेमानंद दोनों ही सनातन धर्म के महान संत हैं. उन्हें ऐसे बयान नहीं देने चाहिए जो समाज को गलत संदेश दे. उन्होंने आग्रह करते हुए संतों को आपस में सम्मान और सद्भाव बनाए रखने को कहा. 

महंत रामेश्वर दास महाराज की आपत्ति
उज्जैन अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रामेश्वर दास महाराज ने इस बयान को अनुचित करार दिया. उन्होंने कहा कि साधु-संतों को ऐसे बयानों से बचना चाहिए, जो समाज में भ्रम और विवाद को जन्म दें. उनका मानना है कि स्वामी रामभद्राचार्य का यह बयान सनातन धर्म की गरिमा के अनुकूल नहीं है.

उन्होंने संत समाज से आग्रह किया कि वे अनावश्यक बयानबाजियों के बजाय एकता और शांति का संदेश समाज और देश को दें.

महंत विशाल दास महाराज का सुझाव
इस बीच महंत विशाल दास महाराज ने संतुलित रुख अपनाते हुए इसे संतों का आंतरिक मामला बताया. उन्होंने सुझाव दिया कि दोनों संत आपस में बैठकर संवाद के माध्यम से विवाद को सुलझाएं.

उनका कहना था कि दोनों ही संत पूजनीय हैं और यदि कोई मतभेद है तो उसे सौहार्दपूर्ण ढंग से समाप्त करना ही उचित होगा.

क्या कहा था स्वामी रामभद्राचार्य ने?
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने संत प्रेमानंद को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि कोई वास्तविक चमत्कार है, तो प्रेमानंद जी उनके सामने संस्कृत का एक अक्षर बोलकर दिखाएं या उनके द्वारा बोले गए संस्कृत श्लोकों का अर्थ समझाएं.

रामभद्राचार्य ने आगे कहा कि वो मेरे लिए बालक के समान हैं. जिसको शास्त्र आए, वहीं चमत्कार है. उनकी किडनी की डायलिसिस होती रहती है. जिसकी वजह से वह जी रहे हैं, जीने दीजिए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 9 July 2026: इन 5 राशियों को विष्णु जी की कृपा से मिल सकता है प्रमोशन!, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों को विष्णु जी की कृपा से मिल सकता है प्रमोशन!, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Mrityu Panchak End Today: मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय
मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय
Ashadha Gupt Navratri 2026 Date: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget