एक्सप्लोरर

चर्चा परीक्षा की: बन रहा है शुभ योग, प्रदोष व्रत के दिन करें भगवान शिव और गणेश की पूजा, बच्चों को मिलेगी सफलता

प्रदोष व्रत परीक्षा के तनाव को कम कर सकता है. 22 जनवरी 2020 को बुधवार के दिन प्रदोष व्रत है जिस पर खास संयोग बन रहा है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

नई दिल्ली: एग्जाम सीजन शुरू होने जा रहा है. लेकिन बच्चों के साथ साथ माता पिता के चेहरे पर भी तनाव दिखाई देने लगा है. एग्जाम को लेकर तनाव आना स्वभाविक है. क्योंकि माता पिता के लिए एग्जाम बच्चों के भविष्य जुड़ा है वहीं बच्चों के लिए एग्जाम करियर और नॉलेज से जुड़ा है. इसलिए इन दिनों एग्जाम का तनाव अधिकतर घरों में दिखाई देने लगा है. आपके घर में भी अगर इस तरह का माहौल बना हुआ है तो इसे कम कर सकते हैं. कल का दिन इसके लिए बहुत ही शुभ और उत्तम है.

चंद्रमा मन का कारक है. इसे चंचल ग्रह भी कहा गया है. बच्चे चंद्रमा के प्रभाव में अधिक होते हैं इसीलिए उनमें चंचलता पाई जाती है. जिस कारण वे शरारती होते हैं और एक जगह टिक कर नहीं बैठते हैं. यही कारण है कि माता पिता बच्चों की इस आदत से परेशान रहते हैं. खास तौर पर तब जब एग्जाम सिर पर हों. इन दिनों अभिभावकों की जुबान पर यही बात रहती है कि उनके बच्चे पढ़ाई नहीं करते हैं, उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता है. बच्चों की इस आदत के चलते कभी कभी माता पिता भी टेंशन में आ जाते हैं. इसीलिए कई अभिभावक बच्चों के एग्जाम नजदीक आते ही आफिस से छुट्टी ले लेते हैं. कभी कभी तो बच्चों से अधिक माता पिता परेशान नजर आते हैं.

एस्ट्रोलॉजर शिल्पा राना का मानना है कि ऐसी स्थिति से बचना चाहिए. पहले तो एग्जाम को लेकर तनाव को कम करें. इसके लिए सबसे बेहतर यही है कि बुधवार को प्रदोष व्रत के दिन माता पिता में से कोई भी एक व्रत रखे. दोनों व्रत रखते हैं तो यह सर्वोत्तम है. संतान के लिए यह बहुत ही शुभ होगा. प्रदोष व्रत का संबंध भगवान शिव और चंद्रमा से है.

जानें इसके पीछे की कथा

एक बार चंद्रमा जब गंभीर रोग से पीड़ित हो गए तो भगवान शिव ने उनके इस कष्ट को दूर कर दिया. उनका कष्ट 13 दिन बाद दूर हुआ था. बुधवार की तिथि त्रयोदशी है. इस दिन त्रयोदशी भी है. बुधवार का संबंध भगवान गणेश से होता है. गणेश जी को बुद्धि का प्रतीक माना गया है. इसलिए यह प्रदोष व्रत स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके माता पिता के लिए बहुत ही शुभ है. इसदिन व्रत और पूजा करने से कई गुना लाभ मिलता है.

माता-पिता क्या करें

भगवान शिव की पूजा करें, व्रत के दौरान अन्न का सेवन न करें. शिव चालीसा और शिव मंत्रों का जप करने से विशेष लाभ मिलेगा. शिवलिंग पर जल में गंगा जल मिलाकर चढ़ाएं. रुद्राभिषेक करने से भी दोष दूर होंगे. बच्चों पर चंद्रमा के अशुभ प्रभावों को कम करने में मदद मिलेगी. तनाव कम होगा.

बच्चे क्या करें

इस दिन बच्चे सुबह उठकर माता पिता के पैर छूकर आर्शीवाद लें. स्नान करने के बाद भगवान शिव और भगवान गणेश जी की पूजा करेंं. गणेश जी की आरती करें. संभव हो तो गणेश जी के मंदिर में पूजा करें. गणेश जी की कथा सुनाएं. इससे शरारत में कमी आएगी और पढ़ाई में मन लगेगा.

यह भी पढ़ें -

खराब बुध ग्रह आपके लाड़ले की पढ़ाई में बाधा तो नहीं बन रहा है? ये हो सकते हैं उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

First Sawan Somwar 2026 LIVE: पहले सावन सोमवार पर जलाभिषेक के लिए ये है श्रेष्ठ मुहूर्त, बन रहे खास योग, देखें अपडेट्स
First Sawan Somwar 2026 LIVE: पहले सावन सोमवार पर जलाभिषेक के लिए ये है श्रेष्ठ मुहूर्त, बन रहे खास योग, देखें अपडेट्स
Sawan 2026 Niyam: सावन में बाल और नाखून काटना, शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और गरुड़ पुराण के नियम
सावन में बाल और नाखून काटना, शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और गरुड़ पुराण के नियम
Ramayan: रामायण का अनसुना सच! कैकेयी को क्यों समझा गया गलत?
रामायण का अनसुना सच! कैकेयी को क्यों समझा गया गलत?
Gajanan Sankashti Chaturthi 2026: गजानन संकष्टी चतुर्थी पर न करें ये गलती, बप्पा की पूजा कैसे करें, नियम और विधि देखें
गजानन संकष्टी चतुर्थी पर न करें ये गलती, बप्पा की पूजा कैसे करें, नियम और विधि देखें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget