एक्सप्लोरर

Narak Chaturdashi 2024: नरक चतुर्दशी पर आज किया ये काम तो आ सकती है बड़ी मुसीबत, जान लीजिए क्या नहीं करें

Narak Chaturdashi 2024: दिवाली से एक दिन पहले नरक चतुर्दशी होती जाती है. इसे छोटी दिवाली या नरक चौदस भी कहते हैं. इस दिन कुछ कामों को करना बड़े संकट का कारण बन सकता है. इसलिए जान ले आज क्या नहीं करें.

Narak Chaturdashi 2024: दिवाली (Diwali) का पर्व पूरे पांच दिनों तक मनाया जाता है. धनतेरस के दिन से ही इसकी शुरुआत हो जाती है. वहीं दिवाली से एक दिन पहले नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है. इसे छोटी दिवाली (Choti Diwali) के नाम से भी जाना जाता है.

पंचांग (Panchang) के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन को नरक चतुर्दशी होती है. पौराणिक व धार्मिक मान्यता के अनुसार इस तिथि में भगवान श्रीकृष्ण (Shri Krishna) ने नरकासुर नामक राक्षस का संहार कर सोलह हजार कन्याओं को मुक्त कराया था. इसलिए इसे नरक चतुर्दशी कहते हैं.

नरक चतुर्दशी 2024 डेट (Narak Chaturdashi 2024 Date and Time)

इस साल 2024 में नरक चतुर्दशी का पर्व आज बुधवार, 30 अक्टूबर 2024 को है. हालांकि पहले दिवाली की तरह नरक चतुर्दशी की तिथि को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति थी. इसका कारण यह है कि कार्तिक कृष्ण की चतुर्दशी तिथि का आरंभ 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगा और समाप्ति 31 अक्टूबर दोपहर 3 बजकर 52 मिनट पर होगी.

ऐसे में उदायतिथि के अनुसार 31 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी पड़ रही है. लेकिन नरक चतुर्दशी पर प्रदोष काल में यम दीप (Yam Deep) जलाने का महत्व है, जोकि 30 अक्टूबर को रहेगी. इसलिए इसी दिन नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी. हालांकि रूप चौदस (Roop Chaudus) का स्नान 31 अक्टूबर की सुबह को किया जाएगा.

नरक चतुर्दशी के दिन स्नान, दीपदान, पूजा और व्रत का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इन कामों से घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है. लेकिन इसी के साथ नरक चतुर्दशी पर कुछ कामों को करना बहुत अशुभ माना जाता है. इन कामों को अगर गलती से भी कर दिया तो आपको बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए पहले ही जान लीजिए कि आप आपको कौन से काम नहीं करने चहिए.

नरक चतुर्दशी पर नहीं करें ये काम (Don't do these things on Narak Chaturdashi)

  • नरक चतुर्दशी के दिन आज वैसे तो पूरे घर की साफ-सफाई जरूरी है. लेकिन खासकर दक्षिण दिशा की ओर गंदगी न रखें. क्योंकि यह दिशा यम देव (Yam Dev) की होता है. आज के दिन इस दिशा में गंदगी होने से यम देव और पितृ (Pitra) नाराज होते हैं.
  • आज के दिन घर की साफ-सफाई का ध्यान रखें. लेकिन झाड़ू को गंदा न करें और न झाड़ू को पैर लगाएं.
  • नरक चतुर्दशी पर गलती से भी मांसाहार भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि इस दिन जीवहत्या को पाप माना जाता है.
  • आज के दिन तिल के तेल का दान (Daan) गलती से भी न करें. इससे आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Diwali 2024 Shopping Muhurat: मंगल, शनि खराब हो तो किस रंग की गाड़ी नहीं लेनी चाहिए
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 23 October 2026: एकादशी पारण, शुक्र प्रदोष पूजा और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 23 October 2026: सुबह एकादशी का पारण, शाम को शुक्र प्रदोष; जानें दोनों व्रत रखने वालों के लिए नियम
Karwa Chauth 2026: सिंदूर, बिंदी और चूड़ियां… करवा चौथ पर क्यों करते हैं सोलह श्रृंगार?
Karwa Chauth 2026: सिंदूर, बिंदी और चूड़ियां… करवा चौथ पर क्यों करते हैं सोलह श्रृंगार?
काशी का विश्वप्रसिद्ध भरत मिलाप, नाटी इमली मैदान में जब गले मिले चारों भाई, गूंज उठा 'हर-हर महादेव'
काशी का विश्वप्रसिद्ध भरत मिलाप, नाटी इमली मैदान में जब गले मिले चारों भाई, गूंज उठा 'हर-हर महादेव'
Sharad Purnima 2026: 25 अक्टूबर को रखा जाएगा व्रत और होगी चंद्र पूजा, 26 को स्नान-दान; जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Sharad Purnima 2026: 25 अक्टूबर को रखा जाएगा व्रत और होगी चंद्र पूजा, 26 को स्नान-दान; जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget