एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर सुहागिनें गलती से भी न करें 5 काम, व्रत के फल से रह जाएंगी वंचित

Karwa chauth 2022 Mistakes: करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर 2022 रखा जाएगा. शास्त्रों में करवा चौथ के दिन कुछ कार्य करने की मनाही है इससे व्रत का प्रभाव कम हो जाता है और महिलाओं को पूर्ण फल नहीं मिलता.

Karwa chauth 2022 Mistakes: अखंड सौभाग्यवती और खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए सुहागिनें हर साल कार्तिक माह में करवा चौथ का व्रत करती है. ये निर्जला व्रत सूर्योदय से चंद्रोदय तक चलता है.

पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ के लिए विवाहित महिलाए ये व्रत पूरे विधि विधान के साथ रखती हैं इसलिए इस दिन कुछ ऐसे कार्य है जो सुहागिनों को नहीं करना चाहिए, वरना व्रत व्यर्थ चला जाता है. शास्त्रों में करवा चौथ के दिन कुछ कार्य करने की मनाही है इससे व्रत का प्रभाव कम हो जाता है और महिलाओं को पूर्ण फल नहीं मिलता. आइए जानते हैं करवा चौथ पर क्या न करें.

करवा चौथ कब है ?

13 अक्टूबर 2022 करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा. इस साल करवा चौथ की पूजा का समय शाम 06 बजकर 01 मिनट से रात 07 बजकर 15 मिट तक है. वहीं चांद निकलने का समय रात 08 बजकर 19 मिनट पर.

करवा चौथ के दिन सुहागिनें क्या न करें:

देर तक न सोएं

करवा चौथ व्रत के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर सरगी खाना चाहिए. व्रती करवा चौथ में देर तक न सोएं साथ ही दिन के समय भी सोना नहीं चाहिए. व्रत का दिन भजन कीर्तन करने और शंकर-पार्वती के स्मरण में व्यतीत करें. इस व्रत में सरगी का विशेष महत्व है. देर तक सोने से सरगी खाने का समय निकल सकता है.

सुहाग की वस्तु

करवा चौथ में सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती है. ध्यार रहे कि इस दिन सुहाग की कोई वस्तु पहनते समय टूट जाए तो उसे कूड़दान में न फेंके. इन्हें बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए. साथ ही इस दिन किसी से उधार लेकर मांग में सिंदूर न लगाएं. न ही अपना सिंदूर और श्रृंगार का सामान किसी दूसरी महिला को दें.

सफेद चीजों का दान वर्जित

करवा चौथ सुहाग का पर्व है. इस व्रत में सुहाग से जुड़ी वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है. ऐसे में इस दिन सफेद रंग की चीजों (दूध, दही, चावल, सफेद मिठाई, वस्त्र) का दान करने की भूल न करें.

सिलाई-कढ़ाई

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्रती को इस दिन किभी भी धारदार चीजों का इस्तेमालन नहीं करना चाहिए. इस दिन सिलाई-कढ़ाई जिसमें कैंची का उपयोग होता है वह गलती से भी न करें. ऐसा करना अपशगुन माना जाता है.

विवाद न करें

करवा चौथ व्रत का फल तभी मिलता है जब व्रती का पूरा ध्यान ईश्वर की भक्ति में हो. इस दिन किसी को अपशब्द न कहें, विवाद से दूरी बनाएं. खासकर पति से वाद-विवाद न करें. ये बात पति पर भी लागू होती है.

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर पहली बार रख रही हैं व्रत, तो नोट कर लें सरगी से लेकर व्रत खोलने तक की जानकारी

Karwa Chauth 2022 Date: करवा चौथ पर इस बार चांद कब निकलेगा ? जानें पूजा का मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shaniwar Ke Upay: शनिवार को करें इन 3 खास चीजों का दान, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से मिलेगी राहत
Shaniwar Ke Upay: शनिवार को करें इन 3 खास चीजों का दान, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से मिलेगी राहत
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Rashifal 22 August 2026: शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर देर तक मत सोइएगा! सुबह इतने बजे खत्म हो जाएगा राखी बांधने का शुभ समय
रक्षाबंधन पर देर तक मत सोइएगा! सुबह इतने बजे खत्म हो जाएगा राखी बांधने का शुभ समय

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget