एक्सप्लोरर

Kartik Purnima 2022 Snan: कार्तिक पूर्णिमा पर कल इस समय तक कर लें स्नान-दान, जानें कब लग रहा है सूतक

Kartik Purnima 2022 Snan: कार्तिक पूर्णिमा पर 8 नवंबर 2022 को चंद्र ग्रहण का साया है. पवित्र नदी में स्नान करने के लिए समय का खास ध्यान रखे. जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का समय और दान का महत्व.

Kartik Purnima 2022 Ganga Snan: कार्तिक माह की पूर्णिमा को पद्म, स्कंद, ब्रह्म पुराणों में बहुत ही खास दिन बताया गया है. ये कार्तिक का अंतिम दिन होता है. इस दिन स्नान, सत्यव्रत, विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा और दान का खास महत्व है. इस साल कार्तिक की पूर्णिमा यानी कि 8 नवंबर 2022 को चंद्र ग्रहण का साया है, इसलिए पवित्र नदी में स्नान करने के लिए समय का खास ध्यान रखे. चंद्र ग्रहण में सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. इसमें कोई भी शुभ काम निषेध है. आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का समय और दान का महत्व.

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए शुभ समय (Kartik Purnima 2022 Snan Muhurat)

कार्तिक माह में भगवान विष्णु मत्स्य अवतार धारण कर जल में वास करते हैं. कहते हैं कि पूर्णिमा पर गंगा स्नान या फिर पवित्र नदी के जल से स्नान करने पर समस्त दोष समाप्त हो जाते हैं. मन से बुरी भावनाओं का विनाश होता है, साधक मृत्यु के बाद बैकुंठ लोक को प्राप्त होता है. 8 नवंबर 2022 को चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा जिसका सूतक काल मान्य है. विभिन्न शहरों में सूतक काल का समय अलग है.

  • कार्तिक पूर्णिमा स्नान मुहूर्त  -  04:53 AM -  05:46 AM 
  • सूतक काल -  9.21 AM - 06.18 PM (दिल्ली के अनुसार)
  • चंद्र ग्रहण - 5.32 PM - 06.18 PM (दिल्ली के अनुसार)

कार्तिक पूर्णिमा दान कब करें (Kartik Purnima 2022 Daan)

  • कार्तिक की पूर्णिमा पर 8 नवंबर 2022 शाम 04.31 मिनट पर समाप्त हो रही है ऐसे में दान सुबह स्नान के बाद और सूतक काल लगने से पहले ही कर दें. पद्म पुराण के अनुसार कार्तिक की पूर्णिमा को ब्रह्मा, विष्णु, शिव, अंगिरा और आदित्य ने महापर्व माना है, इसलिए इस दिन किए गए स्नान-दान, यज्ञ और पूजा का कभी न खत्म होने वाला पुण्य प्राप्त होता है.
  • मत्स्य पुराण के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान- व्रत के बाद वृष यानी बैल का दान करना बहुत शुभ माना गया है इससे भगवान भोलेनाथ अति प्रसन्न होते हैं और साधक का जीवन खुशियों से भर जाता है. चांदी का छोटा सा बैल भी दान कर सकते.
  • इस दिन घी, गाय, घोड़ा, रथ और हाथी दान करने से धन में वृद्धि होती है और संपत्ति से संबंधित तमाम परेशानियां खत्म हो जाती है. मान्यता है कि जो लोग कार्तिक पूर्णिमा पर सोने से बनी भेड़ का दान करते हैं उन्हें नवग्रहों की शुभता प्राप्त होती है.
  • कार्तिक पूर्णिमा पर अन्न, धन, गर्म कपड़े जरूरतमंदो को यथाशक्ति दान करना चाहिए. इससे  वैवाहिक जीवन में खुशहाली, संतान सुख, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.

Chandra Grahan 2022 Pregnancy: चंद्र ग्रहण में गर्भवती स्त्रियां गलती से भी न करें ये काम, संतान पर पड़ सकता है प्रभाव

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Putrada Ekadashi 2026: 23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी, संतान प्राप्ति के लिए ऐसे करें विष्णु जी की पूजा
23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी, संतान प्राप्ति के लिए ऐसे करें विष्णु जी की पूजा
Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन का अंतिम प्रदोष व्रत सोमवार या मंगलवार कब ? बन रहा खास संयोग, पूजा मुहूर्त देखें
सावन का अंतिम प्रदोष व्रत सोमवार या मंगलवार कब ? बन रहा खास संयोग, पूजा मुहूर्त देखें
Weekly Rashifal 23-29 August 2026: रक्षाबंधन से पहले 5 राशियों की होगी अच्छी कमाई, बस इन चुनौतियों से होगा सामना
रक्षाबंधन से पहले 5 राशियों की होगी अच्छी कमाई, बस इन चुनौतियों से होगा सामना
Sawan Putrada Ekadashi 2026: 23 अगस्त की पूजा के लिए आज ही रख लें तुलसी, एकादशी पर पत्ता तोड़ने की क्यों है मनाही?
23 अगस्त की पूजा के लिए आज ही रख लें तुलसी, एकादशी पर पत्ता तोड़ने की क्यों है मनाही?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI अध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI अध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget