एक्सप्लोरर

Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा पर दान का है विशेष महत्व, जानें कौन-सी राशि के जातक क्या दान करें

Kartik Purnima 2021: कार्तिक मास में पड़ने वाली पूर्णिमा भी खास मानी जाती है. कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा, देव दिवाली और गंगा स्नान आदि के नाम से भी जाना जाता है.

Kartik Purnima 2021: हिंदू धर्म में कुछ व्रत और त्योहारों का विशेष महत्व है. कार्तिक मास (Kartik Month) में पड़ने वाली पूर्णिमा भी खास मानी जाती है. कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2021) को त्रिपुरारी पूर्णिमा (Tripurari Purnima 2021) और गंगा स्नान (Ganga Snan) आदि के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन स्नान और दान का भी खास महत्व बताया जाता है. मान्यता है कि इस दिन स्वर्ग लोग से देवता धरती पर गंगा घाट स्नान करने उतरते हैं और इसी खुशी में गंगा घाट को दीपों से सजाया जाता है. और इसलिए इन्हें देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है. इस साल कार्तिक पूर्णिमा 19 नवंबर, शुक्रवार के दिन है. 

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किया गया दान सालभर किए गए दान से भी कई हजार गुना ज्यादा फलदायी होता है. इसलिए इस दिन गरीबों को और जरुरतमंद लोगों को अपने सामर्थ्य अनुसार दान अवश्य करें. इस दिन गर्म कपड़े, गर्म चीजों का दान विशेष महत्व रखता है. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं. वहीं, मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन की कमी भी दूर होती है. इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान आदि का भी विशेष महत्व बताते हैं. कहते हैं कि अगर आप इस दिन पवित्र नदी में स्नान नहीं कर सकते, तो नहाने के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करना खूब फलदायी होता है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए आइए जानते हैं.  

राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान (Donate These Things On Kartik Purnima )

मेष-  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातकों को गुड़ का दान करना चाहिए. 
 
वृष- कहते हैं कि वृष राशि के लोगों को गर्म कपड़ों का दान करना उत्तम रहता है.

मिथुन-कार्तिक पूर्णिमा के दिन मिथुन राशि के लोगों को मूंग की दाल का दान करें.

कर्क- कर्क राशि के जातकों को चावलों का दान करना चाहिए.  

सिंह- सिंह राशि के जातकों को गेहूं का दान करने की सलाह दी जाती है.  

कन्या- कार्तिक पूर्णिमा के दिन हरे रंग का चारा कन्या राशि को दान करना चाहिए.  

तुला- तुला राशि के जातकों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन गरीबों औरर जरूरतमंद लोगों को भोजन का दान करें.

वृश्चिकृ- इस दिन वृश्चिक राशि के जातक गुड़ और चना का दान करें.

धनु- कार्तिक पूर्णिमा के दिन धनु राशि के लोगों को गर्म खाने की चीजें, जैसे बाजरा आदि का दान करने की सलाह दी जाती है.

मकर-  इस शुभ दिन कंबल का दान भी उत्तम बताया जाता है.  

कुंभ- कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुंभ राशि के जातकों को काली उड़द की दाल शुभ फलदायी होती है. 

मीन- इस दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान मीन राशि के जातकों के लिए उत्तम होता है.

Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा पर सभी कार्य होंगे जल्द पूरे, बस कर लें भगवान विष्णु से जुड़ा ये काम

Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा के दिन रखें इन बातों का खास ख्याल, ऐसा करने से जीवन में बढ़ सकती हैं परेशानियां


Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra 2026: जहां रावण और उसके पिता करते थे भगवान शिव की पूजा, उस दूधेश्वरनाथ मंदिर में शुरू हुई कांवड़ यात्रा की खास तैयारी
जहां रावण और उसके पिता करते थे भगवान शिव की पूजा, उस दूधेश्वरनाथ मंदिर में शुरू हुई कांवड़ यात्रा की खास तैयारी
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Rashifal 9 July 2026: इन 5 राशियों को विष्णु जी की कृपा से मिल सकता है प्रमोशन!, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों को विष्णु जी की कृपा से मिल सकता है प्रमोशन!, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Yogini Ekadashi 2026 Date: योगिनी एकादशी व्रत की तारीख को लेकर न हों परेशान, जोधपुर के ज्योतिषाचार्य ने बताया 10 या 11 जुलाई का सही गणित
Yogini Ekadashi 2026 Date: योगिनी एकादशी व्रत की तारीख को लेकर न हों परेशान, जोधपुर के ज्योतिषाचार्य ने बताया 10 या 11 जुलाई का सही गणित

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget