एक्सप्लोरर

Devraha Baba: देवरहा बाबा कौन थे? जिनके दर्शन पाने को बड़ी से बड़ी हस्तियां भी लालायित रहती थीं

Devraha Baba: देवरहा बाबा एक सिद्ध महापुरुष और संत थे. बाबा का आशीर्वाद दिग्गज राजनेता लेते थे. देश-दुनिया से लोग बाबा के दर्शन के लिए आते थे. बाबा जनसेवा और गोसेवा को सर्वोपरि मानते थे.

Devraha Baba Story: भारत में पौराणिक समय से ही ऋषि-मुनियों की परंपरा रही है. वहीं हिंदू धर्म में तो सैंकड़ों योगियों और सन्यासियों का वर्णन मिलता है. इन्हीं में एक है उत्तर प्रदेश के देवरिया के सिद्ध महायोगी बाबा, जिन्हें देवरहा बाबा कहा जाता है.

बाबा को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने सैंकड़ों वर्ष जीवित रहने का रिकॉर्ड बनाया है और उन्हें कई तरह की सिद्धियां भी प्राप्त थी. बाबा लोगों और जानवरों के मन के बातों को भी जानने में माहिर थे. बाबा के चमत्कारों को लेकर अनेकों कहानियां हैं. जानते हैं बाबा के चमत्कार और कहानियों के बारे में.

देवरहा बाबा की लंबी आयु का रहस्य

आमतौर पर जीवनकाल में व्यक्ति 70,80, 90 या फिर 100 वर्ष तक जीता है. यदि कोई वर्ष जी भी ले तो इसे रिकॉर्ड माना जाता है. लेकिन बाबा देवरहा को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने 900 वर्ष से भी अधिक जीने का रिकॉर्ड बनाया था.

हालांकि बाबा के जीवनकाल को लेकर कई मत हैं. कुछ को कहना है कि बाबा 250 वर्ष जिए तो कुछ का मानना है कि बाबा की उम्र 500 वर्ष थी. बाबा की मृत्यु कितने वर्ष में हुई इसके साथ ही बाबा के जन्म को लेकर भी असमंसज है. बाबा का जन्म कब, कहां और कैसे हुआ इसका पता आजतक नहीं चल सका.

जनसेवा और गोसेवा को सर्वोपरि मानते थे बाबा देवरहा

बाबा देवरहा भगवान श्री राम के भक्त थे और श्री कृष्ण को भी बाबा श्रीराम के समान मानते थे और भक्तों को कष्टों से मुक्ति के लिए इन्हीं के मंत्र देते थे. लेकिन इसके अलावा बाबा गोसेवा और जनसेवा को भी सर्वोपरि मानते थे. बाबा ने अपने भक्तों को गरीबों, असहाय व जरूरतमदों की सेवा, गोमाता की रक्षा करने तथा ईश्वर की भक्ति में लीन रहने को प्रेरित करते थे. बाबा देवरहा लोगों को गोहत्या के विरुद्ध रहने की प्रेरणा दिया करते थे.

बाबा के भक्तों में नामचीन हस्तियां भी शामिल

देवरहा बाबा के दर्शन के लिए देश-विदेश के कोने-कोने से लोग पहुंचते थे. लेकिन कई नामी हस्तियां भी भी बाबा के दर्शन के लिए आती थीं. बाबा के भक्तों में जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री , इंदिरा गांधी, राजेन्द्र प्रसाद, महामना मदन मोहन मालवीय, पुरुषोत्तमदास टंडन, जैसे नामचीन लोग शामिल हैं.

बाबा देवरहा के चमत्कारिक और अलौकिक रहस्य

बाबा सरयू नदी के किनारे बने आश्रम के लकड़ी के एक मचान पर बैठे रहते थे और यहीं वे अपने भक्तों को दर्शन देते थे. कहा जाता है कि सरयू के दियारा क्षेत्र में होने के कारण ही बाबा का नाम ‘देवरहा बाबा’ पड़ा. बाबा की शारीरिक और वेशभूषा बनावट भी अद्भुत थी. दुबला-पतला शरीर, लंबी जटाएं, कंधे पर यज्ञोपवीत (जनेऊ) और कमर में मृग की छाला रहती थी. कहा जाता है कि बाबा जानवरों की भाषा भी समझते थे और इस चमत्कार से वे खतरनाक जंगली जानवरों को पलभर में काबू कर लेते थे. कहा जाता है कि बाबा देवरहा पूरे 30 मिनट तक पानी में बिना सांस लिए भी रह सकते थे.

देवराहा बाबा के मंत्र

बाबा भक्तों को हमेशा राम मंत्र की दीक्षा देते थे, वे कहते थे...

'एक लकड़ी ह्रदय को मानो दूसर राम नाम पहिचानो
राम नाम नित उर पे मारो ब्रह्म दिखे संशय न जानो।'

बाबा भगवान राम के साथ श्री कृष्ण को भी मानते थे. बाबा श्री राम और श्रीकृष्ण को एक ही मानते थे. बाबा भक्तों को कृष्ण मंत्र भी देते थे. वे कहते थे..

‘ऊं कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने
प्रणत: क्लेश नाशाय, गोविन्दाय नमो नम:’

बाबा ने इस दिन नश्वर शरीर को त्याग दिया

कहा जाता है कि बाबा ने जीवन में कभी अन्न नहीं खाया. वे केवल दूध, शहद और फलाहार लिया करते थे. बाबा के जन्म की तारीख तो अज्ञात है, जिस कारण उनके उम्र का सही आंकलन नहीं किया जा सकता. लेकिन बाबा ने अंतिम सांस 19 जून 1990 को ली थी. यह योगिनी एकादशी का दिन था. हिंदू धर्म में योगिनी एकादशी को बेहद उत्तम माना गया है, जोकि मोक्ष दिलाने वाला होता है.

ये भी पढ़ें: Pongal 2023: साल 2023 में पोंगल कब है? ग्रहों के राजा सूर्य से जुड़ा है ये चार दिवसीय अनूठा पर्व

Disclaimer:यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vrishchik Saptahik Rashifal 17-22 August 2026: वृश्चिक को इस सप्ताह जेब पर पड़ेगा दबाव, पर प्यार में मिल सकता है सरप्राइज
वृश्चिक को इस सप्ताह जेब पर पड़ेगा दबाव, पर प्यार में मिल सकता है सरप्राइज
एक शर्त, एक छल और जन्मों की दुश्मनी! जानें गरुड़ और नागों के बैर की पूरी कहानी
गरुड़ और नागों की दुश्मनी कैसे शुरू हुई? दो बहनों की एक शर्त ने बना दिया जन्मों का बैर
Nag Panchami 2026: 17 अगस्त को रखा जाएगा नाग पंचमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कालसर्प दोष मुक्ति के उपाय
Nag Panchami 2026: 17 अगस्त को रखा जाएगा नाग पंचमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कालसर्प दोष मुक्ति के अचूक उपाय
Tula Saptahik Rashifa 17-22 August 2026: तुला वालों के लिए अलर्ट! प्यार में जल्दबाजी पड़ सकती है भारी
तुला वालों के लिए अलर्ट! प्यार में जल्दबाजी पड़ सकती है भारी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget