एक्सप्लोरर

Ganesh Chaturthi 2021: गणपति की स्थापना करने से पहले जान लें ये बातें, तभी फलदायी होंगे बप्पा

Ganesh Chaturthi 2021: गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पर लोग बप्पा के वस्त्र से लेकर भोग तक की सारी चीजें उनकी पसंद की लाते हैं, ताकि गणपति (Ganpati) को प्रसन्न कर सकें.

Ganesh Chaturthi 2021: गणपति चतुर्दशी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. हर साल की तरह इस साल भी बप्पा (Bappa) के आगमन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. 10 दिन तक चलने वाले इस पर्व को बड़ी धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पर लोग बप्पा के वस्त्र से लेकर भोग तक की सारी चीजें उनकी पसंद की लाते हैं, ताकि गणपति (Ganpati) को प्रसन्न कर सकें. गणपति स्थापना (Ganpati Sthapna) में बप्पा के भोग से लेकर श्रृंगार जैसी कई चीजें अहम होती हैं. ऐसे में गणपति स्थापना से पहले कुछ चीजों को ध्यान में रखना जरूरी होता है. अगर आप बप्पा की इन चीजों को ध्यान में रखकर तैयारियां करेंगे तो ही बप्पा खुशी-खुशी आपके घर विराजेंगे और आपके दुख-कष्ट हर लेंगे. आइए डालते हैं एक नजर इन खास तैयारियों पर...

गणेश चतुर्थी की इन बातों का रखें ध्यान (Keep These Things In Mind On Ganesh Sthapna)
1. गणेश चतुर्थी पर अगर आप गणपति लाने की सोच रहे हैं तो बता दें कि सफेद मदार की जड़ या फिर मिट्टी से बनी गणेश मूर्ति को पूजा के लिए शुभ माना जाता है. यही नहीं, आप सोना-चांदी, तांबे आदि से बनी गणेश मूर्ति की भी स्थापना कर सकते हैं. बस प्लास्टर ऑफ पेरिस या किसी अन्य मैटिरियल से बनी मूर्ति को पूजा में रखना अशुभ माना जाता है. इसलिए ऐसी मूर्ति लेने से परहेज करें.

2. ऐसा माना जाता है कि गणेश महाराज (Ganesh Maharaj) की बैठी हुई प्रतिमा ज्यादा फलदायी होती है. ऐसे में गणपति की मूर्ति (Ganpati Murti) खरीदते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें. हो सकता है पूजा में गणपित की ऐसी मूर्ति रखना आपके लिए शुभ हो जाए और बप्पा आपकी पूजा से प्रसन्न होकर आपके बिगड़े कामों को बना दें. इतना ही नहीं, किसी कार्य में आ रही रुकावटों को भी पल में दूर कर सकते हैं.

3. वाममुखी गणपति (Vaammukhi Ganpati) की मूर्ति घर लाएंगे तो उन्हें प्रसन्न करना आसान होता है. दरअसल, गणेश जी की बाईं ओर वाली सूंड को वाममुखी गणपति कहा जाता है. कहते हैं वाममुखी गणपति की पूजा करना आसान होता है. जबकि दाईं ओर सूंड वाले गणपति की पूजा के लिए विशेष नियमों का पालन करना पड़ता है.

4. ऐसी मान्यता है कि गणपति की सफेद या सिंदूरी रंग (White or Sinduri Ganpati Colour Murti) की प्रतिमा लेना शुभ माना जाता है. तो इस बार अगर बप्पा की मूर्ति घर में स्थापित करने का प्लान बना रहे हैं, तो कोशिश करें कि सफेद या सिंदूरी रंग की हो. वैसे तो आप किसी भी रंग की प्रतिमा स्थापित कर सकते हैं.

5. अगर आप अपने ऑफिस के लिए गणपति लाने का विचार कर रहे हैं, तो खड़े हुए बप्पा ज्यादा शुभ रहेंगे. कहते हैं, ऐसी प्रतिमा के पूजन से सफलता और तरक्की मिलती है. 

6. अगर इस बार गणपति को घर में स्थापित करने का कारण संतान प्राप्ति है, तो घर में गणपति के बाल रूप की स्थापना करें.  

Ganesha Chaturthi 2021: गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें खास ख्याल, नजरअंदाज करना हो सकता है अशुभ

Ganesha Chaturthi 2021 Mantra: गणेश चतुर्थी पर करें गणपति के इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे कष्ट और धन की होगी प्राप्ति

Ganesha Chaturthi 2021: गणेश चतुर्थी के दिन इस शुभ मुहूर्त में गणपति स्थापित करने से मिलेगा लाभ, इस मंत्र का करें जाप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओडिशा का अनोखा देवी मंदिर: साल में केवल 11 दिन खुलते हैं कपाट, बाकी दिनों में दरवाजे बंद रहने की वजह जान रह जाएंगे हैरान!
ओडिशा का अनोखा देवी मंदिर: साल में केवल 11 दिन खुलते हैं कपाट, बाकी दिनों में दरवाजे बंद रहने की वजह जान रह जाएंगे हैरान!
Durga Puja 2026: मां दुर्गा को निमंत्रण देने के बाद क्यों जगाते हैं? बंगाल की पूजा में इन रस्मों का क्या मतलब है
Durga Puja 2026: मां दुर्गा को पहले निमंत्रण, फिर जगाने की रस्म… बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन में क्या फर्क?
नवरात्रि पर न्यूयॉर्क के मेयर ने लिया सिंदूर खेला और गोलू का नाम… क्या हैं ये परंपराएं?
नवरात्रि पर न्यूयॉर्क के मेयर ने लिया सिंदूर खेला और गोलू का नाम… क्या हैं ये परंपराएं?
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: स्कंदमाता की पूजा और ललिता पंचमी आज, सुबह नहीं मिला समय तो शाम को कब करें पूजा?
15 अक्टूबर का पंचांग: स्कंदमाता की पूजा और ललिता पंचमी आज, जानें दिल्ली के समय

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget