एक्सप्लोरर

Dating Tips: आपके पार्टनर की ये आदतें बताती हैं कि आप कर रही हैं एक मैन-चाइल्ड को डेट

एक रिश्ते में लड़का और लड़की दोनों का एक बार जिम्मेदार होना बेहद जरूरी होता है, लेकिन कई बार हम जाने-अनजाने ऐसे व्यक्ति से रिश्ता जोड़ लेते हैं, जो दिमागी और व्यवहारात्मक रूप से बड़ ही नहीं होता.

आपने बहुत सी महिलाओं से सुना होगा कि वे जिस पुरुष को डेट कर रही हैं, वह किसी मैन-चाइल्ड जैसा है और यह थका देने वाला अनुभव हो सकता है. अब आपके मन में यह सवाल आ सकता है कि मैन-चाइल्ड कौन होता है? तो हम आपको बता दें, कि मैन-चाइल्ड वह होता है जो किसी रिश्ते में जिम्मेदारी लेने से इनकार करता है और रिश्ते को चलाने के लिए समान प्रयास करने के विचार को नहीं समझता है. किसी मैन-चाइल्ड के साथ रिश्ते में रहने वाली महिलाओं को अपने साथी के साथ तालमेल बिठाने में कई तरह की कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है. उनके धैर्य की परीक्षा लेने से लेकर, उन्हें हद तक धकेलने से लेकर अपने साथी की बात मानने से इनकार करने तक, एक मैन-चाइल्ड एक महिला से प्यार कर सकता है, लेकिन अपने साथी के लिए खुद को नहीं बदल सकता. 

अब अगर यह पढ़ने के बाद आपके मन में भी सवाल उठने लगे हैं कि कहीं आप भी तो किसी मैन चाइल्ड को डेट नहीं कर रहीं? तो, यहां कुछ संकेत दिए गए हैं, जो बताते हैं कि आप एक मैन-चाइल्ड को डेट कर रही या नहीं.

आपका पार्टनर कोई भी जिम्मेदारी लेने से बचता है
अगर आपका साथी ऐसा व्यक्ति है जो आपके बार-बार अनुरोध करने के बावजूद जिम्मेदारियों और दायित्वों से बचता है, तो यह एक संकेत है कि वह बड़ा होने से इनकार कर रहा है. इसका तात्पर्य यह है कि वे इन चीजों को महत्व नहीं देते हैं और ऐसे आदमी से निपटना काफी कठिन हो सकता है.

अगर वह हमेशा आप पर निर्भर है
अगर आपका साथी उन लोगों में से एक है, जो हमेशा छोटी-छोटी चीजों के लिए आप पर निर्भर रहता है, तो यह एक संकेत है कि वह एक मैन-चाइल्ड हो सकता है. चाहे वह रोज पहनने के लिए कपड़े डिसाइड कर रहा हो या फिर रेस्टोरेंट में खाना ऑर्डर करने से पहले सोच रहा हो. इतना ही नहीं बिल्स का भुगतान करने से लेकर, घरेलू जिम्मेदारियों का ध्यान रखने के लिए आप पर निर्भर रहने तक, एक मैन-चाइल्ड का यह व्यवहार आपको ऐसा महसूस करा सकता है कि जैसे आप ही अकेले हैं उस रिश्ते में जिम्मेदार व्यक्ति हैं.

हमेशा इम्मेच्योर व्यक्ति जैसा व्यवहार करता है
एक मैन-चाइल्ड रिश्ते में अपरिपक्व यानी इम्मेच्योर होता है. जब कोई परेशान होता है तो उसे क्या कहना चाहिए, यह न जानने से लेकर साथी के लिए अपने जीवन में कोई भी समायोजन करने से इनकार करने तक, एक इम्मेच्योर को जीवन की बुनियादी बातें समझाना काफी मुश्किल काम हो सकता है.

ये भविष्य के बारे में कोई भी गंभीर बातचीत करने से इनकार करते हैं
अगर आपका साथी ऐसा व्यक्ति है, जो भविष्य के बारे में कोई भी महत्वपूर्ण बातचीत करने से बचता है या फिर वो रिश्ते में समस्याओं को कालीन के नीचे दबाने की कोशिश करते हैं, तो यह एक संकेत है कि वे रिश्ते के बारे में गंभीरता से नहीं सोच रहे हैं. इसका मतलब यह नहीं है कि आपका साथी आपसे प्यार नहीं करता. हालांकि, उनका बचकाना व्यवहार आपके लिए रिश्ते को आगे बढ़ाना मुश्किल बना सकता है.

आपको उस पर भरोसा करना मुश्किल लगता है
अगर आपको अपने साथी पर भरोसा करना मुश्किल लगता है, तो यह एक तरह से खतरे का संकेत है. जब आप अपने साथी पर उस चीज़ को करने के लिए भरोसा नहीं कर पाते हैं, जो आपने उनसे करने को कहा है या फिर उनका अपनी ज़िम्मेदारी को लगन से न करने का इतिहास रहा है, तो यह लंबे समय में काफी समस्याग्रस्त हो सकता है. यह फिर से एक संकेत है कि वे एक मैन-चाइल्ड है.

वे आलोचना बर्दाश्त नहीं कर सकते
अगर आपका साथी आलोचना को स्वीकार नहीं कर पाता और हमेशा दोष से बचने की कोशिश करता है, तो यह एक संकेत है कि वह इम्मेच्योर तरीके से काम कर रहा है. अगर वह नहीं जानता कि किसी गलती को कैसे स्वीकार किया जाए, तो यह एक गंभीर मुद्दा हो सकता है और आपको खुद से पूछना होगा कि क्या आप लंबे समय में इससे निपटने में सक्षम होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के किस शहर के लोग अपने पार्टनर को देते हैं सबसे ज्यादा धोखा, लिस्ट में कहीं आपकी सिटी तो नहीं?
देश के किस शहर के लोग अपने पार्टनर को देते हैं सबसे ज्यादा धोखा, लिस्ट में कहीं आपकी सिटी तो नहीं?
Cricket Love Stories: शिवम दुबे से जहीर खान तक, इन भारतीय क्रिकेटरों ने धर्म की दीवारें तोड़कर चुना अपना जीवनसाथी
शिवम दुबे से जहीर खान तक, इन भारतीय क्रिकेटरों ने धर्म की दीवारें तोड़कर चुना अपना जीवनसाथी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
Alpine Divorce: ब्रेकअप और तलाक के बाद अब आया 'अल्पाइन डिवोर्स', जानिए क्यों वायरल हो रहा है ये डरावना शब्द?
ब्रेकअप और तलाक के बाद अब आया 'अल्पाइन डिवोर्स', जानिए क्यों वायरल हो रहा है ये डरावना शब्द?

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान ने बातचीत पर लौटने का दिया संकेत, मसूद पेजेशकियान ने कौन सी 3 शर्तें रखीं? लेबनान से 177 भारतीय सुरक्षित लौटे
Live: ईरान ने बातचीत पर लौटने का दिया संकेत, मसूद पेजेशकियान ने कौन सी 3 शर्तें रखीं? लेबनान से 177 भारतीय सुरक्षित लौटे
Noida News: नोएडा सेक्टर 4 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं से कई लोग बेहोश, 4 की हालत नाजुक
नोएडा सेक्टर 4 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं से कई लोग बेहोश, 4 की हालत नाजुक
Middle East War: ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ? 10 बड़े अपडेट
ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ?
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
IPL 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
Tu Yaa Main BO Lifetime Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
Video: बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
Embed widget