एक्सप्लोरर

Attractive Men: पुरुषों की ये खूबियां करती हैं महिलाओं को उनकी ओर आकर्षित, क्या आप में हैं ये गुण?

हमने खूब सुना है लव एट फर्स्ट साइट, जबकि असल में महिलाएं लुक्स से ज्यादा पुरुषों की खूबियों से प्रेम करती हैं. आइये जानते हैं उन क्वालिटीज के बारे में, जो अगर एक महिला को आकर्षित करते हैं.

पहली नजर का प्यार’ जैसी बातें कितनी सच हैं और कितनी खुशफहमी, कहना मुश्किल है. लेकिन पहली नजर में किसी से इंप्रेस हो जाना, एक व्यवहारिक बात है. रोमांस को छोड़ भी दें, तब भी चाहे महिला हो या पुरुष, दोनों ही चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग उनसे इंप्रेस या अट्रेक्ट हों. हमारे जैसे देश में खासतौर पर पुरुषों के लिए यह चुनौती ज्यादा बड़ी है. महिलाओं को लेकर हमारी खुलकर बात ना कर पाने की वजह से कई तरह के मिसपरसेप्शन सोसायटी में गहराई तक धंसे हुए हैं और उन्हें फॉलो करने की जुगत में कई पुरुष ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो उन्हें कभी नहीं करनी चाहिए थीं. ‘माचो मैन’ जैसी इमेज बनाने की कोशिश एक आम और सबसे ज्यादा ट्राई की जाने वाली ऐसी ही एक गलत प्रेक्टिस है. अब सवाल है कि महिलाओं को इंप्रेस करने के लिए क्या करना चाहिए? असल में यह कोई रॉकेट साइंस नहीं है. अपनी पर्सनल्टी और जेस्चर में थोड़े बहुत बदलाव कर ऐसा किया जा सकता है. लेकिन खास तौर पर ध्यान रखें कि यह बनावटी नहीं होना चाहिए, अगर आपमें ये गुण पहले से मौजूद हैं, तो जरूरत है तो बस इन पर थोड़ा ध्यान देने की. इस आर्टिकल में हम आपको पुरुषों के ऐसी ही कुछ खूबियों के बारे में बता रहे हैं, जो महिलाओं को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं.

महिलाओं को पसंद आते हैं ऐसे पुरुष

कॉन्फिडेंस

महिलाओं का सामना करने में पुरुषों को जिस एक चीज की सबसे ज्यादा कमी महसूस होती है, वह है कॉन्फिडेंस. जबकि एक महिला सबसे ज्यादा किसी पुरुष के आत्मविश्वास से ही प्रभावित होती है. इसकी एक खास वजह है. मनोवैज्ञानिक तौर पर माना जाता है एक आत्मविश्वासी पुरुष ही एक महिला को वैसा ही रहने देता है, जैसा वह चाहती है और उस पर कोई शर्त या प्रतिबंध नहीं लगाता. वह अपनी महिला पार्टनर या दोस्त की सफलता से खुश होता है और उसकी तरक्की से असुरक्षित महसूस नहीं करता.

अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर

हो सकता है कि आपको यह बात घिसी-पिटी लगे. लेकिन कई स्टडीज में खुलासा हुआ है कि ज्यादातर महिलाओं को अच्छे ह्युमर सेंस वाले पुरुष खूब लुभाते हैं. दरअसल, बेहतर ह्युमर वाले पुरुष के साथ आपका वक्त कब बीत जाता है, पता ही नहीं चलता.  ऐसे पुरुष महिलाओं का दिल जीतने में ज्यादा कामयाब होते हैं, जो हमेशा गंभीर माहौल बनाए रखने की बजाय हल्के-फुल्के अंदाज में महिलाओं के साथ एंगेज हो सकें. 

सेंसिटिविटी

जैसा कि हमने पहले भी बताया है, यह एक बहुत ही गलत धारणा है कि महिलाएं सिर्फ माचो मैन को पसंद करती हैं. जबकि असल में औरतें उन पुरुषों की कद्र ज्यादा करती हैं, जो दूसरों के प्रति संवेदनशील होते हैं. क्योंकि एक संवेदनशील व्यक्ति ही दूसरों की देखभाल करने वाला और सहानुभूति रखने वाला होता है. और यह आज की महिलाओं के लिए एक बड़ा बदलाव है. वे एक ऐसा आदमी चाहती हैं जो न केवल उनकी जरूरतों को समझता हो, बल्कि ऐसा व्यक्ति जो इमोशनली इतना मजबूत हो कि महिला को बिना किसी रोक-टोक के उनकी भावनाओं को आजाद होकर महसूस करने और व्यक्त करने की आजादी दे सके.

महत्वाकांक्षी होना

मानव विकास के सिद्धांतों में महिलाएं हमेशा उन पुरुषों की ओर आकर्षित होती हैं जो महत्वाकांक्षी होते हैं और जिनमें जिंदगी के प्रति जुनून होता है. वे ऐसे व्यक्ति को पसंद करती हैं जो जानते हैं कि वह जीवन में क्या करना चाहता है, और जो चाहता है उसे हासिल करने के लिए उसके अंदर आग है.

इंटेलीजेंट

एक महिला हमेशा ऐसे पुरुष को पसंद करती है जो बुद्धिमान हो. वे ऐसे पुरुषों के साथ एक हेल्दी गिव एंड टेक के रिश्ते भी आसानी से बनाना पसंद करती हैं, फिर चाहे वो प्रोफेशनल हों या फिर पर्सनल. इसके अलावा लास्ट लेकिन लीस्ट नहीं, अच्छे कम्युनिकेटर, अपनी बात को खुलकर रखने वाले, परंपराओं को मानने वाले और आधुनिकता के प्रति खुले विचार रखने वाले पुरुष महिलाओं को खूब पसंद आते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget