एक्सप्लोरर

Relationship Tips: जब पति तोड़े भरोसा तो क्या करें? ऐसे संभाले घर और रिश्ता

पार्टनर से धोखा मिलने के बाद जिंदगी पहले की तरह आसान नहीं रह जाती है. शादी के बाद साथ रहने का फैसला करना भी कठिन हो जाता है. थोड़ी सी समझदारी और सूझ-बूझ दिखाकर आप सही फैसला ले सकती हैं.

Relationship Tips: रिश्ते में धोखा मिलने पर लोग बुरी तरह टूट जाते हैं. एक बार भरोसा खत्म हो जाने के बाद रिश्ते में हमेशा के लिए कड़वाहट आ जाती है. गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड के बीच अगर ऐसी दिक्कत आए तो रिश्ता तोड़कर आगे बढ़ा जा सकता है लेकिन पति-पत्नी के रिश्ते में ये उतना आसान नहीं होता है. पति की बेवफाई का असर सिर्फ पत्नी पर ही नहीं बल्कि बच्चों समेत पूरे परिवार पर पड़ता है. ऐसी स्थिति में पार्टनर के साथ रहना भी मुश्किल हो जाता है. आइए जानते हैं कि पार्टनर से धोखा मिलने के बाद आपको किस तरह खुद को संभालना चाहिए.

सही निर्णय है जरूरी- जब आपको एहसास हो कि आप के साथ धोखा हो रहा है तो आप चाह कर भी उस पर भरोसा नहीं करना चाहते हैं. सबसे पहले खुद को संभाले और शांत दिमाग से सच्चाई को स्वीकार करें. इससे आपको सही निर्णय लेने में आसानी हो जाती है. अगर आपके बच्चे हों तो फैसला लेना और कठिन हो जाता है. ज्यादातर महिलाएं ऐसे अविश्वास भरे माहौल में नहीं रहना चाहती हैं लेकिन बच्चों की वजह से उन्हें हालात से समझौता करना पड़ता है. अगर आप पति से अलग नहीं हो पा रही हैं और घुटन में जी रही हैं तो आपको कोई एक फैसला करना जरूरी हो जाता है. आप या तो अपने पति से वादा लीजिए कि भविष्य में वो कभी आपको धोखा नहीं देंगे या किसी भी हालत में उन से अलग होने का फैसला कर लें. इसकी आपकी जिंदगी पटरी पर आ सकती है.

बच्चों को भरोसा दिलाएं- अगर आप अपने पति की बेवफाई से तंग आ कर उनसे अलग होने का फैसला कर रही हैं तो ये निर्णय आपसी सहमति से ही लें. बच्चों को भरोसा दिलाएं कि आपके तलाक के फैसले का उनकी जिंदगी पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा और इसके बाद वो अपने पेरेंट्स का ज्यादा प्यार पा सकेंगे. उनकी जिंदगी पहले से बेहतर बनाने का आश्वासन दें. याद रखें कि आपका रिश्ता टूटने की तकलीफ आपके साथ-साथ बच्चों को भी होगी. अगर बच्चे आपके साथ ही रहते हैं तो तलाक के बाद आपकी जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी और आपको इसके लिए तैयार रहना चाहिए.

बच्चों की मुश्किलें सुलझाएं- आपके अलग होने के फैसले से आपके बच्चों के मन में बहुत सारे सवाल उठने लगते हैं. जैसे कि उन के मम्मी-पापा के अलग होने पर उनकी जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा? घर छोड़कर कौन जाएगा? छुट्टियां कैसे बीतेंगी? पापा के हिस्से का काम कौन करेगा? वो कब अपने पेरेंट्स से एकसाथ मिल सकेंगे. इसलिए बच्चों के इन सवालों के जवाब देने के लिए पहले से ही तैयार रहें.

माफी पर भी दें ध्यान- अगर आप के पति को अपने किए पर पछतावा है और वो आप से लगातार माफी मांग रहे हैं, तो उन्हें एक बार और मौका दिया जा सकता है. ठंडे दिमाग से सोचें कि क्या आप उन्हें माफ कर सकती हैं? क्या आप भविष्य में उन पर फिर से भरोसा कर सकती हैं? क्या आप उनके धोखे को हमेशा के लिए भूल कर आगे बढ़ सकती हैं? इन सवालों के जवाब आप खुद ढूंढें और खुद के प्रति ईमानदार रहते हुए ही फैसला करें. सब कुछ भुला कर रिलेशनशिप में बने रहने का फैसला आपका ही होगा. हालांकि इससे आपका रिश्ता बच जाएगा और बच्चों के लिए भी आसानी रहेगी.

ज्यादा पैसे कमाती हैं पत्नी तो पतियों में बढ़ता है तनाव, माधुरी दीक्षित की है ज्यादा संपति सीखें इनके रिश्ते से

Wedding Gift Ideas: 2000 से भी कम रुपए में शानदार वेडिंग गिफ्ट, दुल्हा-दुल्हन हो जाएंगे खुश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में कैसे बनाएं मशहूर मैसूर पाक मिठाई? ये रही आसान रेसिपी
घर में कैसे बनाएं मशहूर मैसूर पाक मिठाई? ये रही आसान रेसिपी
पनीर में मिलावट पर चंडीगढ़ प्रशासन सख्त, नए नियम लागू
पनीर में मिलावट पर चंडीगढ़ प्रशासन सख्त, नए नियम लागू
घर में बनाएं पालक पत्ता पकोड़ा, इस रेसिपी से खुश हो जाएगा परिवार
घर में बनाएं पालक पत्ता पकोड़ा, इस रेसिपी से खुश हो जाएगा परिवार
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा फालूदा? किन चीजों की पड़ेगी जरूरत
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा फालूदा? किन चीजों की पड़ेगी जरूरत

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget