एक्सप्लोरर

Relationship Advice : क्रश को इंप्रेस करने के चक्कर में कभी न करें ये ग़लतियां, पड़ सकती है भारी

Relationship Tips : अगर आप भी अपने क्रश को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं तो कभी भी ये ग़लती न करिएगा वरना आपका नुकसान हो सकता है.

Relationship Advice : अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उसे इंप्रेस करने के लिए हज़ारों कोशिशें करते हैं लेकिन ऐसे में ही आप कुछ ऐसा कर जाते हैं जो कहीं न कहीं आपके लिए नुकसानदायक भी हो जाता है. अगर आप भी अपने क्रश को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं तो कभी भी ये ग़लती न करिएगा वरना आपका नुकसान हो सकता है.

हाथ धोकर पीछे पड़ जाना- 
कभी भी अपने क्रश के पीछे हाथ धोकर न पड़िए क्योंकि ये बात उन्हें बहुत ज्यादा परेशान कर सकती है. वो आपसे परेशान होने लग जाएंगे और आपके साथ खुलने की बजाए आपसे दूर जाने लगेंगे. उनको उनकी स्पेस ज़रूर दें.

खर्चा करना पड़ सकता है भारी-
अपने क्रश को इंप्रेस करने के लिए अगर आप बेतहाशा पैसा बहा रहे हैं तो ये आपके लिए ठीक नहीं है. हो सकता है आप पैसा ये सोचकर खर्च कर रहे हों कि वो आगे जाकर आपके प्यार में पड़ जाएंगे और अगर ऐसा न हो तो आपको खर्च किया पैसा बहुत खलेगा. 

अपने आप को न भूलें- 
अपने क्रश को इंप्रेस करने के चक्कर में अपने वजूद को न भूलें. आप अपने आप को खोकर अगर किसी को पाने की कोशिश कर रहे हैं तो आप बहुत बड़ी ग़लती कर रहे हैं क्योंकि आप जैसे हैं वैसे रहेंगे तो आपके क्रश को ये बात ज़्यादा पसंद आएगी. अपने आपको बदल कर आप किसी को हासिल नहीं कर सकते. 

न करें उसके दोस्तों से झगड़ा- 
अगर आपको लगता है कि अपने क्रश के दोस्तों से झगड़ा करने के बाद आप उसका दिल जीत जाएंगे तो भूल जाइए क्योंकि अपने दोस्त सभी को बहुत प्यारे होते हैं और अगर आपको अपने क्रश के दोस्त नहीं पसंद हैं तो भले ही उनसे बात न करिए लेकिन उनसे लड़कर आप अपना नुकसान कर लेंगे. 

ये भी पढ़ें-  Girls Problem : लड़कियों की वो परेशानियां जो मर्द सपने में भी नहीं सोच सकते, हर दिन झेलनी पड़ती हैं ये तकलीफें

Relationship Advice : विराट-अनुष्का में कैसे है इतनी अच्छी बॉन्डिंग, छोटी-छोटी कोशिशों से जीतते हैं विराट हर बार अनुष्का का दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

₹74 की दवा पर MRP ₹4981, 214 अस्पतालों में कीमतों का बड़ा खेल
₹74 की दवा पर MRP ₹4981, 214 अस्पतालों में कीमतों का बड़ा खेल
आज का वृश्चिक राशिफल 6 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से चमकेगा भाग्य, फोन व इंटरनेट से मिलेंगे बड़े ऑर्डर, सटीक फैसलों की ऑफिस में होगी सराहना
आज का वृश्चिक राशिफल 6 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से चमकेगा भाग्य, फोन व इंटरनेट से मिलेंगे बड़े ऑर्डर, सटीक फैसलों की ऑफिस में होगी सराहना
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
केले के साथ क्यों नहीं रखने चाहिए दूसरे फल, जान लीजिए काम की बात?
केले के साथ क्यों नहीं रखने चाहिए दूसरे फल, जान लीजिए काम की बात?

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे पलटी किस्मत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी
IND vs WI: बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
फ्लाईदुबई हमले के लिए क्या ईरान जिम्मेदार? ट्रंप बोले- 'हां, मुझे...'
फ्लाईदुबई हमले के लिए क्या ईरान जिम्मेदार? ट्रंप बोले- 'हां, मुझे...'
लोडर से नई स्कूटी उतार रहा था शख्स, फिसली और हो गया पोपट
लोडर से नई स्कूटी उतार रहा था शख्स, फिसली और हो गया पोपट
Embed widget