एक्सप्लोरर

Relationship Tips: शादी के बाद ज्यादातर लड़कियों को झेलनी पड़ती हैं ये बंदिशें, नहीं रहती आजादी

Life After Marriage: शादी के बाद लड़कियों की जिंदगी में कई तरह के बदलाव आते हैं. भले ही 21वीं सदी में महिलाओं के लिए बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन आज भी महिलाओं की जिंदगी में कई बंदिशें और चैलेंज हैं.

Women Life After Marriage: शादी के बाद एक लड़की न जाने कितने सपने सजाकर दूसरे घर जाती है. शादी के बाद नई बहू को ढ़ेर सारा प्यार और दुलार मिलता है, लेकिन इसके साथ ही कई तरह की बेड़ियां आज भी महिलाओं को कैद कर देती हैं. भले ही महिलाएं आज पुरुषों से बराबर कंधा मिलाकर चल रही हैं, लेकिन शादी के बाद कई चीजों में उन्हें रोक-टोक झेलनी पड़ती है. समाज के बनाए ऐसे कई नियम हैं जो महिलाओं पर बंदिशें लगाते हैं. शादी के बाद लड़की नौकरी करेगी या नहीं करेगी ये फैसला अक्सर ससुराल वाले लेते हैं. पल भर में कोई आपका सपना तोड़ देता है. इतना ही नहीं, आपके पहनावे, आने-जाने तक पर बंदिशें लगा दी जाती हैं. छोटे कपड़े पहनकर फोटो मत डालो. कैब से अकेले सफर मत करो. बिना बताए कहीं मत चली जाया करो और न जाने कितनी बातें हैं जो एक लड़की को शादी के बाद सोचनी पड़ जाती है. क्या आपको भी इन बंदिशों का सामना करना पड़ता है?

1- छोटे कपड़े मत पहनो- शादी के बाद लड़के के कपड़ों और पहनावे पर कोई रोक-टोक नहीं लगती, जबकि लड़कियों को छोटे कपड़े पहनने से रोका जाता है. अगर आप छोटे कपड़े पहन भी लें तो सोशल मीडिया पर न डालने की पाबंदी लगाई जाती हैं. ऑफिस में क्या पहन कर जा रही हो ये तक ससुराल वाले डिसाइड करते हैं. ऐसा शायद किसी पुरुष के साथ किया जाए तो उसे ये बात समझ आएगी.

2- कैब से अकेले सफर करना- शादी के बाद लड़कियों के घूमने-फिरने पर भी पाबंदी लगा दी जाती है. अगर आप कैब से अकेले सफर करती हैं तो ये भी कुछ लोगों को पसंद नहीं आता है. भले ही इसमें आपकी सेफ्टी की चिंता हो, लेकिन आज भी महिलाओं को अकेले आने जाने पर रोक-टोक की सहनी पड़ती है.

3- नौकरी का निर्णय- शादी के बाद हमें लड़की से नौकरी नहीं करवानी है ये कहते हुए आपने कई लोगों को सुना है. यानी शादी के बाद लड़की नौकरी करेगी या नहीं ये ससुराल वाले निर्णय लेंगे. आपकी क्या इच्छा है क्या सपने हैं इससे किसी को कोई मतलब नहीं है. जबकि किसी भी लड़के से ऐसा नहीं पूछा जाता है कि वह शादी के बाद नौकरी करेगा या नहीं. 

4- पहले परिवार फिर खुद- शादी के बाद हर कोई यही उम्मीद करता है कि एक लड़की पहले परिवार के बारे में सोचे फिर अपने बारे में. अगर कोई लड़की अपनी खुशी या खुद को ज्यादा महत्व देती है तो ये ससुराल वालों को पसंद नहीं आता है. ऐसे विचारों को लड़की के परिवार और मा-बाप से जोड़कर देखा जाता है. भले ही इससे लड़की को कोई फर्क नहीं पड़ रहा हो लेकिन उसके आसपास रहने वाले लोग जरूर उससे कुछ न कुछ कहेंगे.

ये भी पढ़ें: How to Impress Your Crush: अपने क्रश को इस तरीके से करें इंप्रेस, तुरंत दिल दे बैठेगा आपका प्यार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
Aaj Ka Panchang 3 July 2026: आज कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी पर पंचक और भद्रा, देखें शुभ मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग
आज कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी पर पंचक और भद्रा, देखें शुभ मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग
Dhirendra Krishna Shastri Birthday 2026: 4 जुलाई को मनाएंगे 30वां जन्मदिन, जानें क्या होने वाला है खास
Dhirendra Krishna Shastri Birthday 2026: 4 जुलाई को मनाएंगे 30वां जन्मदिन, जानें क्या होने वाला है खास
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Amarnath Yatra 2026: क्या अमरनाथ यात्रा के लिए खरीद सकते हैं पर्सनल ऑक्सीजन सिलेंडर? जानें इसे खरीदने के नियम
क्या अमरनाथ यात्रा के लिए खरीद सकते हैं पर्सनल ऑक्सीजन सिलेंडर? जानें इसे खरीदने के नियम
Embed widget