एक्सप्लोरर

Numerology Affects Marriages: अंकज्योतिष में छुपा है आपकी शादी का रहस्य, जानें कैसा पार्टनर आपके लिए होगा सही

अंकज्योतिष (numerology)भविष्य जानने की एक विद्या है. ज्योतिष की अन्य विधाओं की तरह  न्यूमरोलॉजी से भी भविष्य और कई प्रकार के ज्योतिषिय प्रश्नों का उत्तर दिया जाता है.

How Numerology Work: अंकज्योतिष (numerology)भविष्य जानने की एक विद्या है. ज्योतिष की अन्य विधाओं की तरह  न्यूमरोलॉजी से भी भविष्य और कई प्रकार के ज्योतिषिय प्रश्नों का उत्तर दिया जाता है. शादी और प्रेम जैसे विषयों में भी न्यूमरोलॉजी काफी मददगार साबित होती है. इतना ही नहीं, न्यूमरोलॉजी के उपाय भी इसमें काफी मददगार हैं. हर नंबर कुछ कहता है और उसकी अपनी एक पहचान होती है, जो कि हमारी जिंदगी को प्रभावित करती है. सबसे पहले हम समझते हैं कि जन्म के नंबर और लाइफ पाथ नंबर को कैसे जोड़ते हैं. आपकी बर्थ डेट का जोड़ जो होगा वो आपका कैरेक्टर नंबर माना जाता है. उदाहरण के तौर पर अगर आपका बर्थ डेट 14 है तो आपका बर्थ नंबर हुआ 5. और डेस्टिनी नंबर (destiny number) आपकी पूरी जन्म तिथि को जोड़कर जो एक नंबर आखिर में आएगा वो आपका डेस्टिनी नंबर माना जाएगा. उदाहरण के लिए 14.4.2001, इन सबका जोड़ आएगा 3, तो आपको डेस्टिनी नंबर 3 है.

तो आइए जानते हैं किस बर्थ नंबर वाले व्यक्ति के लिए किस तरह का लाइफ पार्टनर सही रहता है-

नंबर 1 वाले लोगों के लिए - नंबर 1 वाले लोग काफी जोशीले होते हैं. ये आसानी से किसी की बातों में नहीं आते. किसी भी व्यक्ति को लेकर कोई निर्णय लेने से पहले उस व्यक्ति को अच्छे से समझते हैं. ये अक्सर अपने बचपन के साथी से ही शादी करते हैं. ये लोग किसी तरह का समझौता नहीं करते और इन्हें प्यार करने के लिए फोर्स नहीं किया जा सकता. नंबर 1 का बेस्ट कॉम्बिनेशन नंबर 2, 4, 6 और 7,8,9 के साथ उनकी बिल्कुल नहीं बनती.

नंबर 2 वाले लोगों के लिए- नंबर 2 वाले लोग काफी भावुक और नाजुक होते हैं. इनके लिए अपनी फैमिली और प्यार ही सबकुछ होता है. जब प्यार, शादी और रिलेश्नशिप की बात आती है, तो ये अपने दिल की सुनते हैं. शादीशुदा लाइफ में कलेश इन्हें और भी कमजोर बनाता है. अगर ये एक बार रिश्ता तोड़ने की सोच लेते हैं, तो इन्हें रोका नहीं जा सकता. नंबर 1 की ही तरह ये भी अपने पार्टनर से अच्छे तालमेल की उम्मीद रखते हैं. नंबर 2 वाले लोगों में सिर्फ एक ही चीज नकारात्मक होती है, वो है उनके मूड का जल्दी-जल्दी बदलना. नंबर 2 के साथ अपने संबंध अच्छे रखने का एक ही तरीका है कि उनसे ज्यादा से ज्यादा बात की जाए और अगर उन्हें कोई गलतफहमी है तो उसे जल्दी से बात करके खत्म किया जाए. नंबर 1, 3 और 6 के साथ नंबर 2 की खूब बनेगी.

नंबर 3 वाले लोगों के लिए- नंबर 3 वाले लोग दूसरों की बजाए खुद से ज्यादा प्यार करते हैं और इसी वजह से ये अपने पार्टनर्स को दबाने की कोशिश करते हैं. ये ज्यादा रोमांटिक नहीं होते. इतना ही नहीं, प्यार, शादी और रिलेश्नशिप को लेकर ये अपने दिल की बिल्कुल नहीं सुनते. ये लोग बहुत ही महत्वकांक्षी होते हैं और हमेशा अव्वल आना चाहते हैं. ऐसा इनके पर्सनल रिश्तों में भी साफ दिखाई देता है. इनके लिए बेस्ट कॉम्बिनेशन होता है नंबर 2,6 और 9. 

नंबर 4 वाले लोगों के लिए- नंबर 4 वाले लोगों के शादीशुदा जिंदगी के बाहर भी कई अफेयर होते हैं. हालांकि, ये सभी लोगों के लिए सही नहीं है. 22 तारीक को जन्में लोग अपने पार्टनर के लिए काफी वफादार होते हैं. ज्यादातर 4 नंबर वाले लोग दूसरों पर हावी होते हैं. वे अपने पार्टनर को लेकर काफी निष्ठावान होते हैं, यही कारण हैं कि उनके बाहरी अफेयर कभी उनके सामने नहीं आ पाते. नंबर 4 वाले लोगों को जल्दी गुस्सा आ जाता है, जो कि उनकी शादी और लव लाइफ के लिए नुकसानदायक होता है. इतना ही नहीं, ये उनके डिवोर्स का भी कारण बनता है. 4 नंबर वाले लोगों के लिए बेस्ट कॉम्बिनेशन 1,2,7,8 है. 4 नंबर खुद के लिए ही खराब है.

नंबर 5 वाले लोगों के लिए- जन्म की तारीख का जोड़ 5 वाले लोग अपनी सेक्स लाइफ को लेकर काफी एक्सपेरिमेंट्स भी करते हैं. इस तरह के लोग काफी जल्दी ऊब जाते हैं और शादी से पहले ही कई रिश्तों में जुड़े होते है. इस तरह के लोगों के लिए नंबर 5 और 8 बेस्ट है. जबिक 2 नंबर वालों से दूरी रखनी चाहिए.

नंबर 6 वाले लोगों के लिए- नंबर 6 वाले लोग देखने में काफी आकर्षित होते हैं, जो कि अपने से विपरित सेक्स के लोगों को जल्दी आकर्षित करते हैं. इस तरह के लोगों का भी शादी के बाद बाहर भी कई रिलेशन होते हैं. ये अपने पार्टनर से इमोशनली जुड़े नहीं होते, जो कि उनके अलग होने की वजह बन जाता है.नंबर 6 वाले लोग सभी के साथ घुल-मिल जाते हैं, इसलिए इनके लिए कुछ भी अच्छा या बुरा नहीं है.

नंबर 7 वाले लोगों के लिए-  नंबर 7 वाले लोग काफी रोमांटिक होते हैं और अपने पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट और डेट्स पर ले जाना काफी पसंद होता है. वे अपनी पर्सनल लाइफ में खुश रहना चाहते हैं. इन्हें शांति पसंद होती है, और ये किसी भी तरीके से तनाव वाली जिंदगी नहीं जी सकते. अपनी शादी और रिश्ते को सफल बनाने के लिए ये अपने पार्टनर से ज्यादा से ज्यादा बात करते हैं. पार्टनर से हर बात साफ और स्पष्ट रखते हैं, ताकि जिंदगी से तनाव को दूर किया जा सके. नंबर 2 इनके लिए अच्छा है, जबकि नंबर 9 बुरे नंबरों में शामिल है.

नंबर 8 वाले लोगों के लिए- नंबर 8 वाले लोग वैसे तो काफी स्ट्रॉन्ग होते हैं, लेकिन अपने रिलेश्न के लेकर काफी भावुक होते हैं. सभी नंबर के मुकाबले ये नंबर काफी वफादार होता है और अपने पार्टनर का ही साथ देते हैं. इन्हें कई बार गलत समझा जाता है, इसलिए ही इन्हें कई बहार अपने रिलेश्न को लेकर झेलना पड़ता है. नंबर 8 वाली महिलाएं अक्सर अपनी शादी को झेलती हैं. इन्हें नंबर 8 वाले व्यक्ति से ही शादी करनी चाहिए, क्योंकि ये लोग निष्ठावान होते हैं. नंबर 8 वाले व्यक्ति को नंबर 2 वाले व्यक्ति से बिल्कुल भी शादी नहीं करनी चाहिए. हालांकि, ये दोनों अच्छे दोस्त बन सकते हैं.

नंबर 9 वाले लोगों के लिए- नंबर 9 वाले लोग ज्यादा दूसरों पर हावी रहते हैं. ये भावुक होते हैं,लेकिन कई बार दूसरों के द्वारा इनकी भावनाओं को गलत समझ लिया जाता है. इनके लिए किसी भी प्यार वाले रिश्ते में सेक्स बहुत जरूरी होता है. अपनी शादी से बाहर भी सिर्फ सेक्स के लिए इन लोगों के अफेयर होते हैं. नंबर 2 और 6 इनके लिए बेस्ट कॉम्बिनेशन है. वहीं, नंबर 1 और 9 से दूर रहें.

Hartalika Teej 2021: हरतालिका तीज पर ये कार्य करने से भगवान शिव होंगे प्रसन्न, होगी धन की वर्षा, मनोकामना होंगी पूर्ण

Shani Dev Ko Kaise Karen Prasan: शनि देव को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये उपाय, यूं दूर होगी साढ़े साती

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश
घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश
घर में नहीं आएगा एक भी मच्छर, ये घरेलु उपाए आएंगे काम
घर में नहीं आएगा एक भी मच्छर, ये घरेलु उपाए आएंगे काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?
छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget