एक्सप्लोरर

तीज के मौके पर यूं दिखें दूसरों से अलग

26 जुलाई को होने वाले तीज त्योहार के लिए आप मेकअप के दौरान कुछ उपायों को अपनाकर न केवल सुंदर, बल्कि दूसरों से अलग भी दिख सकती हैं.

नई दिल्ली: महिलाओं की ख्वाहिश हमेशा ही सुंदर दिखने की होती है. अगर कोई खास दिन या त्योहार हो, तब तो इस मौके पर खूबसूरत दिखने के लिए वे कोई कसर नहीं छोड़तीं. 26 जुलाई को होने वाले तीज त्योहार के लिए आप मेकअप के दौरान कुछ उपायों को अपनाकर न केवल सुंदर, बल्कि दूसरों से अलग भी दिख सकती हैं.

  • तीज जैसे विशेष त्योहार के लिए आप गोल्ड फांउडेशन का चयन भी कर सकती हैं. इसे चेहरे पर लगाकर गीले स्पंज से ब्लेंड कीजिए. गालों को ब्लशर से उभारें. इसे चिकबोन पर लगाकर धीरे से ऊपर और नीचे की तरफ घुमाएं. इसके बाद चिकबोन पर हल्के रंग का हाइलाइटर लगाकर अच्छे तरीके से ब्लेड करें.
  • मेकअप से पहले सबसे जरूरी है त्वचा साफ, सुथरी और निखरी होनी चाहिए. इसीलिए मेकअप से पहले अपने चेहरे की त्वचा को क्लींजिंग मिल्क से साफ कर कर लें.
  • आंखों की सुंदरता के लिए गोल्ड आई शैडो का प्रयोग करें. आंखों पर गहरे रंग के आई पेंसिल का प्रयोग करें. आप इलेक्ट्रिक ब्लर आईलाइनर के इस्तेमाल करने से भी अच्छा लुक पा सकती हैं.
  • रात के समय ब्लशर रंगों का होठों के रंगों से मेल जरूरी नहीं है, लेकिन टोन का रंग सामान्यता एक जैसा होना चाहिए. यदि आपने नांरगी लिपस्टिक लगाई है तो गुलाबी ब्लश से दूर रहिए.
  • आप लिपस्टिक में लाल गहरे लाल रंग की शेड की लिपस्टिक का प्रयोग कर सकती हैं. गहरा गुलाबी रंग भी काफी जंच सकता है.
  • उमस भरे मौसम में 3डी लुक पाने के लिए फेस पर ब्रांजिंग और हाइलाइटिंग बहुत जरूरी है. इसके साथ ही फेस पर बेस ब्लेंडेड करना भी बहुत जरूरी है. इसके साथ ही टोनिंग भी बेहद अनिवार्य है. इसके लिए आप किसी मलमल के कपड़े में बर्फ डालकर अपने चेहरे पर हल्के-हल्के से मल सकती हैं. इससे पोर्स तो बंद हो ही जाएंगे और मेकअप भी देर तक टिका रहेगा.
  • यूं तो मेकअप से पहले स्किन को मॉयश्चराइज करना जरूरी होता है, लेकिन इस मौसम में पसीना ज्यादा आता है तो ऐसे में आप इसे छोड़ भी सकती हैं. अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप मॉइश्चराइजिंग लोशन से कुछ मिनट तक हल्के-हल्के मसाज कर सकती हैं.
  • अपनी त्वचा से अनचाहे दाग-धब्बे छुपाने के लिए कंसीलर का यूज कर सकती हैं. कंसीलर को अपनी उंगली में लेकर प्रभावित स्थान पर हल्के से थपथपा कर लगाएं, जिससे कंसीलर आपकी स्किन में अच्छे से समा जाए.
  • अगर आपकी ड्रेस ज्यादा भारी नहीं है तो बहुत डार्क मेकअप ना करें, बल्कि लिपस्टिक और आई शेड्स में हल्के रंगों के उपयोग करें. आंखों पर मस्कारा लगाएं. आप लिक्विड काजल की जगह पेंसिल वाला काजल भी यूज कर सकती हैं.
  • अगर आपकी ड्रेस हैवी है तो लिक्विड काजल का इस्तेमाल करें और मस्कारा लगाएं. साथ ही लिपस्टिक और आई शेड्स डार्क कलर के यूज करें. चाहें तो होठों के लिए लिक्विड लिप ग्लॉस का उपयोग भी कर सकती हैं.
  • आप चाहे कितना भी अच्छा मेकअप कर लें या ज्वेलरी पहने जब तक आपका हेयर स्टाइल सही नहीं है आपका लुक परफेक्ट नहीं लग सकता. इसलिए अपने बालों को अच्छा सा हेयर स्टाइल दें.
  • अगर आपके बाल छोटे हैं तो उन्हें खुला ही छोड़ दें. खुले बालों में भी काफी स्टाइल दिए जा सकते हैं. जैसे कि आप अपने बालों को सामने की ओर से पफ दे सकती हैं या क्लिप्स की मदद से सामने के बाल थोड़े-थोड़े लेकर पीछे की ओर घुमाकर पिनअप कर सकती हैं. अगर आपके बाल लंबे हैं, तो उन्हें कोई स्टाइल दें जैसे चोटी या जूड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 के होते ही करा लेने चाहिए ये टेस्ट, बीमारी आने से पहले चल जाएगा पता
30 के होते ही करा लेने चाहिए ये टेस्ट, बीमारी आने से पहले चल जाएगा पता
How To Store Garlic: लहसुन कितने दिन तक सही रहता है? जानें इसकी एक्सपायरी डेट
लहसुन कितने दिन तक सही रहता है? जानें इसकी एक्सपायरी डेट
एनालॉग पनीर को बैन क्यों करना चाहता है FSSAI, इससे कितना नुकसान?
एनालॉग पनीर को बैन क्यों करना चाहता है FSSAI, इससे कितना नुकसान?
How To Store Beer: क्या घर पर चिल्ड नहीं रहती बीयर? फ्रिज में ऐसे करें स्टोर
क्या घर पर चिल्ड नहीं रहती बीयर? फ्रिज में ऐसे करें स्टोर

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे नजरबंद कर दिया गया', रैली में जाने से पहले भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'बीजेपी के गुंडों...'
'मुझे नजरबंद कर दिया गया', रैली में जाने से पहले भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'बीजेपी के गुंडों...'
CEC ज्ञानेश कुमार विवाद पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'कांग्रेस जीतती है तो...'
CEC ज्ञानेश कुमार विवाद पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'कांग्रेस जीतती है तो...'
वेस्टइंडीज सीरीज में बदलेगा विराट कोहली का बैटिंग ऑर्डर? नए एक्पेरिमेंट की तैयारी
वेस्टइंडीज सीरीज में बदलेगा विराट कोहली का बैटिंग ऑर्डर? नए एक्पेरिमेंट की तैयारी
'जो अपने पति की मारने की...', सुनीता आहूजा को लेकर कोमल रानी का शॉकिंग दावा, गोविंदा संग है डेटिंग की चर्चा
'जो अपने पति की मारने की...', सुनीता आहूजा को लेकर कोमल रानी का शॉकिंग दावा
ईरान की मिसाइल का खौफ? अमेरिकी नेवी ने पीछे हटाए जंगी जहाज
ईरान की मिसाइल का खौफ? अमेरिकी नेवी ने पीछे हटाए जंगी जहाज
'BJP सभी सीटें जीत जाएगी', अभिजीत दीपके की अपील पर क्या बोली TMC
'BJP सभी सीटें जीत जाएगी', अभिजीत दीपके की अपील पर क्या बोली TMC
कार्डियोलॉजिस्ट ने बताई 4 आदतें, ऐसे रखें दिल का ख्याल
कार्डियोलॉजिस्ट ने बताई 4 आदतें, ऐसे रखें दिल का ख्याल
बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो
बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो
Embed widget