एक्सप्लोरर

नकली हींग बना सकती है आपको बीमार, इस तरह करें हींग में मिलावट की पहचान

हींग स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद होती है. लेकिन अगर आप मिलावटी हींग खा रहे हैं तो ये नुकसान भी पहुंचा सकती है. जानिए कैसे करें असली और नकली हींग की पहचान.

खाने में अगर हींग का तड़का लगा दिया जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है. ज्‍यादातर घरों में हींग का इस्‍तेमाल किया जाता है. कुछ सब्जियों, दाल और रायते में हींग का फ्लेवर बहुत अच्छा लगता है. भोजन का स्‍वाद बढ़ाने के अलावा हींग स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है. हींग खाने से कई बीमारियां दूर रहती हैं. लेकिन मार्केट में मिलने वाली हींग में कई बार मिलावट भी पाई जाती है. कुछ लोग हींग में आटा और केमिकल भी मिला देते हैं. ऐसे में ये पहचानना बहुत जरूरी है कि आप जो हींग इस्तेमाल करते हैं वो कहीं मिलावटी तो नहीं है.

नकली हींग खाने से आपको कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं. ऐसे में हींग फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती है. आज हम असली हींग  (Real Asafoetida) और नकली हींग में पहचान करना बता रहे हैं. आइये जानते हैं.  

कैसे करें हींग की असली-नकली पहचान

  1. सबसे पहली पहचान कि असली हींग का रंग हल्‍का भूरा होता है. ये गर्म घी में डालने पर फूलने लगती है और रंग हल्‍का लाल हो जाता है.
  2. अगर आपकी हींग में कोई ऐसा बदलाव नहीं आता तो समझिए हींग में कुछ मिलावट है.
  3. असली हींग को पहचानने का दूसरा तरीका है कि हींग को पानी में घोलने के बाद इसका रंग दूध के जैसा सफेद हो जाता है. 
  4. अगर ऐसा नहीं हो तो समझिए हींग असली नहीं मिलावटी है.
  5. असली हींग को जलाने पर आसानी से जल जाती है, जबकि नकली हींग जल्दी आग नहीं पकड़ती है. 
  6. अगर हींग असली है तो हाछ में बहुत देर तक खुशबू रहेगी. फिर चाहें आप साबुन से भी हाथ धो लें, तो भी हींग की खुशबू बनी रहेगी. 
  7. नकली हींग में मिलावट के साथ-साथ हाथ छोने पर खुशबू भी चली जाती है. 
  8. असली हींग खानी है तो पाउडर की जगह मोटा टुकड़ा या हींग का ढेला खरीदें और घर पर पीस लें.
  9. पाउडर वाली हींग में ज्यादा मिलावट पाई जाती है, इसलिए ये थोड़ी सस्ती भी होती है. 
  10. हींग को खुले में रखने की बजाय आप किसी टीन की डिब्‍बी या कांच की बोतल में स्‍टोर करके रखें. इससे ज्यादा खुशबू बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें: होली पर लंच में बनाएं शाही पनीर, पूरी-परांठे के साथ लाजवाब लगती है ये सब्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिट बॉडी और तेज दिमाग, क्या है विराट कोहली की फिटनेस का राज?
फिट बॉडी और तेज दिमाग, क्या है विराट कोहली की फिटनेस का राज?
कॉटन या फाइबर? कौनसी रजाई लेना है फायदे का सौदा, जान लें
कॉटन या फाइबर? कौनसी रजाई लेना है फायदे का सौदा, जान लें
किचन से निकल रहे छोटे कॉकरोच? इन तरीकों से पाएं हमेशा का छुटकारा
किचन से निकल रहे छोटे कॉकरोच? इन तरीकों से पाएं हमेशा का छुटकारा
लगातार रो रहा बच्चा तो बजाएं हनुमान चालिसा, चौंका देंगे परिणाम
लगातार रो रहा बच्चा तो बजाएं हनुमान चालिसा, चौंका देंगे परिणाम

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget