एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: बारिश के मौसम में जल्दी गलने लगती है अदरक, इस तरह स्टोर करने पर नहीं होगी खराब

Ginger Superfood Benefits: बारिश के मौसम में सर्दी खांसी से बचने के लिए अदरक का इस्तेमाल जरूर करें. बारिश में अदरक को गलने और सड़ने से बचाने के लिए इस तरह स्टोर करें, महीनों तक नहीं खराब होगी अदरक.

How To Store Ginger: सुबह की चाय में अगर अदरक न हो तो मज़ा नहीं आता. बारिश का मौसम आते ही अदरक को अपने आहार में जरूर शामिल करें. अदरक वाली चाय या सब्जी में अदरक का इस्तेमाल करने से हल्की सर्दी, खांसी या गले की खराश दूर (Benefits Of Ginger) हो जाती है. अदरक (Ginger) से खाने का जायका भी कई गुना बढ़ जाता है. अदरक एक ऐसा सुपरफूड (Superfood) है, जो आपकी सेहत को कई फायदे पहुंचाता है. सर्दियों में तो अदरक के बिना खाने में स्वाद ही नहीं आता है. अदरक तासीर में गर्म होती है इसलिए ठंड के दिनों में अदरक का सेवन जरूर करना चाहिए. हालांकि बारिश के मौसम में नमी से ज्यादातर गला हुआ अदरक मिलता है. अगर आप इसे फ्रिज में रखते हैं तो अदरक बहुत जल्दी खराब होने लगता है. कई बार अदरक में फंगस लग जाता है या फिर स्मैल आने लगती है. ऐसे में अदरक को स्टोर करना मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी गला हुआ अदरक या गीला अदरक खरीद लेते हैं तो इसे लंबे समय तक स्टोर करने (Ginger Storage Tips) का आसान सा उपाय बता रहे हैं. जानते हैं कैसे स्टोर कर सकते हैं.

गली हुई अदरक भी महीनों तक चलेगी 

1- अगर आपको लग रहा है कि अदरक गली हुई या ज्यादा गीली है जो लंबे समय तक नहीं चलेगी तो आप उसे आसानी से स्टोर करके रख सकते हैं.
2- इसके लिए अदरक को साफ पानी से धोकर उसका छिलका हटा लें.
3- अब अदरक के छोटे टुकड़े करके इन्हें मिक्सी में बारीक पीस लें.
4- अदरक के पेस्ट को किसी एयरटाइट डब्बे या जिप लॉक में बंद करके फ्रिज में रख दें.
5- अगर ज्यादा मात्रा में अदरक है तो आप इसके पेस्ट को फ्रीजर में भी रख सकते हैं. 
6- इस्तेमाल करने के लिए थोड़ा पेस्ट एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज में ही स्टोर कर लें. 
7- इस तरह अदरक काफी दिनों तक खराब नहीं होगा और गलेगा भी नहीं.
8- अदरक को हमेशा पीस कर या कसकर ही इस्तेमाल करते हैं इसलिए इस तरह स्टोर करने पर बार-बार पीसने का झंझट भी खत्म हो जाएगा. 
9- आप चाहें तो गीली अदरक को किसी पेपर पर रखकर धूप और हवा वाली जगह पर खुली भी रख सकते हैं. 
10- सूखने के बाद अदरक लंबे समय तक खराब नहीं होगी और आप बिना पीसे भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बाहर से लाने के बजाए घर पर ही बनाएं वेज मंचूरियन, जानें इसकी आसान रेसिपी

 </p>

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget