एक्सप्लोरर

होली स्पेशल: घर पर बनाएं करेला की चटपटी चाट, खाने वाले खाते रह जाएंगे

करेला की चाट शायद ही आपने कभी खाई होगी. ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं. होली पर आप ये रेसिपी जरूर ट्राई करें.

करेला की सब्जी तो आपने खूब खायी होगी, लेकिन करेला की चाट शायद ही चखी हो. होली या कोई और मौका अगर आपका कोई स्पेशल चाट खाने का मन है तो आप फटाफट करेला की चाट बना सकते हैं. अब आप सोच में पड़ गए होंगे कि करेला से चाट कैसे बनाई जा सकती है? तो आपको बता दें कि चाट में इस्तेमाल होने वाले करेला सब्जी वाले नहीं बल्कि मैदा से बनाए जाते हैं. मैदा से करेला जैसी शेप में करेला बनाए जाते हैं जिन्हें फ्राई करके चाट में इस्तेमाल किया जाता है. ये चाट बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. अगर आपने एक बार इसका स्वाद चख लिया तो बार-बार खाने का मन करेगा. जानते हैं करेला की चाट की रेसिपी.

करेला की चाट के लिए सामग्री 

  • मैदा - 250 ग्राम 
  • अजवायन - आधा छोटी स्पून
  • नमक - स्वादानुसार 
  • जीरा - आधा छोटी स्पून 
  • काली मिर्च - आधा छोटी स्पून 
  • तेल- 60 ग्राम मोयन के लिए 
  • तेल - तलने के लिए
  • आलू - 2 उबले हुए
  • दही - 1 कप
  • मीठी चटनी - आधा कप
  • हरी चटनी - आधा कप
  • भुना जीरा - 1 छोटी स्पून
  • काला नमक - स्वादानुसार
  • लाल मिर्च - स्वादानुसार
  • बेसन के सेव - 1 कप
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून कटा हुआ
  • कसी हुई मूली और कुछ अनार के दाने
      
    करेला की चाट बनाने की रेसिपी
    1- सबसे पहले मैदा को छानकर तेल, नमक, अजवायन और काली मिर्च डाल कर मिला लें. अब इसमें पानी डालते हुए कड़ा आटा गूथ लें. 
    2- आटे को ढ़ककर सेट होने के लिए 20 मिनिट रख दें. 
    3- अब नींबू के जितनी बड़ी लोई लें और पतली पूड़ी बेल लें. 
    4- अब चाकू की मदद से लंबाई में काट लें जैसे मठरी बनाते हैं. ध्यान रखें कि आपको किनारे तक नहीं काटना है. 
    5- अब पूड़ी को दोनों ओर से उठाते हुए रोल करें, सारे करेले इसी तरह तैयार करने हैं. 
    6- कड़ाही में तेल गर्म करें और ब्राउन होने तक करेला को तलें. ध्यान रखें करेले आपको धीमी आंच पर तलने हैं. इसी तरह सभी करेला बनाकर तैयार कर लें. 
    7- अब चाट बनाने के लिए दही को छान कर पानी निकाल दें और फैट लें.
    8- अब सर्विंग प्लेट में पहले 2 करेले रखें उसके ऊपर दही डालें, अब सौंठ डालें, हरी चटनी डालें, उबले हुये आलू मैश करें.
    9- इसके ऊपर काला नमक, सेव, भुना हुआ जीरा और लाल मिर्च पाउडर डाल दें. चाट को हरा धनियां, कसी हुई मूली अनार दाने से सजाएं.
    10- अब करेला चाट पर खट्टी मीठा दोनों चटनी डालें और सर्व करें.

    ये भी पढ़ें: कबाब खाने के शौकीन हैं तो घर पर बनाएं हरेभरे पालक के कबाब, ये है रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंसी में कब्ज की परेशानी? जानें डाइट और खाने का सही तरीका
प्रेग्नेंसी में कब्ज की परेशानी? जानें डाइट और खाने का सही तरीका
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget