एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: रक्षाबंधन पर बनाएं मूंग दाल और हरे प्याज की टिक्की, जानिए सिंपल रेसिपी

Moong Dal Tikki Recipe: बारिश में गर्मागरम टिक्की खाने का मन है तो आप घर में आसानी से अंकुरित मूंग, हरा प्याज और ओट्स से बहुत ही हेल्दी टिक्की बना सकते हैं. ये है रेसिपी

Kitchen Hacks: त्योहार के मौके पर सभी के घरों में ढ़ेर सारी मिठाईयां आती हैं. ऐसे में कई बार मीठे के साथ कुछ नमकीन खाने का मन करने लगता है. आज हम आपको रक्षाबंधन पर मूंग दाल और हरे प्याज की क्रिस्पी टिक्की बनाना बता रहे हैं. हेल्दी खाने वालों के लिए ये क्रिस्पी टिक्की शानदार स्नैक्स ऑप्शन है. मूंगदाल के कटलेट को आप आसानी से घर पर बनाकर खा सकते हैं. मूंगदाल की टिक्की स्वाद और स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छी डिश है. डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ये शानदार स्नैक्स है. आप इसे नाश्ते में भी खा सकते हैं. ये एक नॉन-फ्राइड स्टार्टर है. जिससे आपका वजन भी कंट्रोल रहेगा. जानते हैं इसकी रेसिपी. 

अंकुरित मूंग और हरे प्याज की टिक्की बनाने की रेसिपी
1 इसके लिए आप 1 ½ कप साबुत मूंग को भिगो कर अंकुरित कर लें या ऐसे ही भीगी हुई दाल के रूप में रख लें.
2 अब मूंग को मिक्सर में हल्का पानी डालकर दरदरा पीस लें.
3 पेस्ट को किसी गहरे बाउल में डालें. अब इसमें ½ कप बारीक कटा हरा प्याज मिला लें.
4 अब इसमें 2 टीस्पून बारीक कटी हरी मिर्च, 1 टीस्पून कटा हुआ लहसुन मिलाएं.
5 इसमें आपको करीब ¼ कप ओट्स का आटा भी मिलाना है. सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें. 
6 अब इस मिश्रण को 12 बराबर हिस्सों में बांटकर चपटी टिक्की बना लें.
7 एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें, उस पर थोड़ा ऑयल लगाकर टिक्की को दोनों तरफ से सुनहरे भूरे रंग का होने तक पका लें.
8 टिक्की को क्रस्पी होने तक पकाएं, इस दौरान फ्लेम मीडियम कर लें.
9 इन टिक्कियों को पुदीने की चटनी या टमाटर की सॉस के साथ सर्व करें.

अंकुरित मूंग के फायदे
1 अंकुरित मूंग फाइबर और आयरन से भरपूर होती है.
2 मूंग स्प्राउट्स ओट्स के आटे से मिलकर बनी ये टिक्की डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद हैं.
3 मूंग स्प्राउट्स में बीटा ग्लूकेन नाम का एक अनोखा घुलनशील फाइबर होता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है.
4 अंकुरित मूंग वजन कम करने में मददगार है. 
5 इस तर मूंग खाने से कब्ज और पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं. 
6 हरी मूंग और ओट्स हार्ट के लिए भी फायदेमंद होता है.


अंकुरित मूंग और स्प्रिंग अनियन से बने ये कटलेट स्वाद और सेहत से भरपूर हैं. इसमें पड़ने वाला हरा प्याज और लहसुन इसकी सुंगध को और बढ़ा देता है. बहुत कम तेल में पकने की वजह से इसके फायदे बहुत ज्यादा हैं.

ये भी पढ़ें: इस ट्रिक से फटाफट काटें फल-सब्जियां, Chopping करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Ranchi Travel Tips : दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget