एक्सप्लोरर

प्रेशर कुकर में बनाएं स्वादिष्ट ढोकला, बनेगा मार्केट से भी ज्यादा सॉफ्ट

ढोकला खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है. गर्मी के लिए ये अच्छी डिश है. ढोकला बहुत लाइट और टेस्टी होता है. ये पेट के लिए भी फायदेमंद है. आप घर में आसानी से कुकर में भी ढोकला बना सकते हैं. जानिए रेसिपी.

गर्मियों में ज्यादा तला भुना खाने का मन नहीं करता है. ऐसे में स्नैक्स में आप एकदम हल्का और बिना तेल मसाले का बना ढोकला खा सकते हैं. ये खाने में जितना टेस्टी लगता है उतना ही सुपाच्य भी होता है. आप घर पर बेसन से आसानी से ढोकला बना सकते हैं. कुछ लोग इडली मेकर या फिर स्टीमर में ढोकला बना लेते हैं. आपके पास अगर ये चीजें नहीं है तो आप प्रेशर कुकर में भी ढोकला बना सकते हैं. कुकर में ढोकला बनाना बहुत आसान है. इस रेसिपी से बनाया गया ढोकला खाने में बहुत सॉफ्ट और स्पंजी होता है. 

ढोकला बनाने के लिए सामग्री

  • 1कप बेसन
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 2 बड़ा चम्मच दही
  • 1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट
  • 1 छोटी चम्मच ईनो फ्रूट साल्ट
  • 1 चुटकी हल्दी 
  • 1 छोटी चम्मच तेल 
  • 2 कप पानी
  • नमक स्वादानुसार
  • तड़का बनाने के लिए
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 चुटकी हींग
  • आधी छोटी चम्मच राई
  • 4 कटी हरी मिर्च
  • 2 बड़ी चम्मच धनियापत्ती
  • 1 कप पानी
  • 1 छोटी चम्मच चीनी

ढोकला बनाने की रेसिपी
1- बेसन को किसी बर्तन में छान लें और इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पेस्ट बना लें, पेस्ट में गुठलियां नहीं होनी चाहिए और पेस्ट न ज्यादा पतला और न ज्यादा गाढ़ा हो. 
2- अब आपको पेस्ट में नींबू का रस, नमक और दही डालना है. तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें.
3- अब बेसन के इस मिश्रण को 1-2 घंटे के लिए ढककर रख दें, जिससे ये अच्छी तरह फूल जाए.
4- जब समय हो जाए तो इसमें हरी मिर्च अदरक का पेस्ट डालकर फेंट लें.
5- अब आपको जिस बर्तन में ढोकला बनाना है उसमें तेल लगाकर चिकना कर लें.
6- अब कुकर में 2-3 कप पानी डाल दें और तेज आंच पर गर्म होने रख दें.
7- जब बेसन के पेस्ट को बर्तन में डालना हो उससे 1 मिनट पहले पेस्ट में ईनो फ्रूट साल्ट डाल दें और एक मिनट के लिए फेंट लें. 
8- ईनो डालते ही पेस्ट फूल जाता है अब मिश्रण को ढोकला के बर्तन में डालकर कुकर में रख दें और ढक्कन लगा दें. 
9- ध्यान रखें कि आपको ढोकला बनाते वक्त कुकर की सीटी नहीं लगानी है.
10- इसे मीडियम फ्लेम पर 20-25 मिनट तक भाप में पकने दें और कूकर का प्रेशर निकलने के बाद ढक्कन खोलकर चेक कर लें.
11- ढोकला को चाकू से चेक करें अगर चिपक नहीं रहा तो बन गया और अगर चिपक रहा है तो ढोकला में गीलापन है. इसे 3-4 मिनट और पकाएं.
12- तय समय बाद गैस बंद कर दें और ठंडा होने पर ढोकला को कुकर से निकाल लें. 
13- ढोकला बनकर तैयार है इसे छोटे टुकड़ों में काट लें और पैन में तड़का तैयार कर लें.
14- तड़का के लिए तेल गर्म करें और उसमें हींग, राई, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का लगा लें.
15- इस पैन में पानी और चीनी डालकर उबाल लें और इस पानी को तैयार ढोकले के ऊपर डाल दें.
16- धनियापत्ती और तड़का वाली हरी से गार्निश करके खाएं. आप चाहें तो थोड़ा खट्टा मीठा स्वाद लाने के लिए इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 6 महीने तक खराब नहीं होंगे बेसन, सूजी और मैदा, इस तरह कीड़े लगने से बचाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
Baingan Bharta Recipe: इस स्टाइल से बनाएं बैंगन का भरता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
इस स्टाइल से बनाएं बैंगन का भरता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Monsoon Cleaning Tips: बारिश में चिपचिपाने लगा है कमरे का फर्श, ऐसे करें सफाई
बारिश में चिपचिपाने लगा है कमरे का फर्श, ऐसे करें सफाई

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget