एक्सप्लोरर

Hair Growth: क्या आपके बालों की रूकी हुई है ग्रोथ, तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें ये काम

Hair Growth: बालों को हमेशा बांध कर ना रखें. बालों को बांधने से भी नुकसान पहुंचने की संभावना रहती है. अपने हेयर केयर रूटीन में भी बदलाव करने जरूरी होते है.

Hair Growth:  ज्यादातार लड़कियों की ये शिकायत रहती हैं कि उनके बालों की ग्रोथ रूक गई हैं, या फिर बाल एक जगह ही थम गए है, बड़े ही नही हो रहे हैं. महिलाओं की खूबसूरती लंबे बालों से ही होती हैं. अगर आपके बाल छोटे और कमजोर दिखते हैं तो इससे आपकी पर्सनैलिटी पर भी फर्क पड़ता है. बालों को सही तरह से ग्रोथ करने के लिए कई लोग अच्छा खाने की सलाह देते हैं तो कुछ बाहर के हेयर प्रोड्क्ट्स की, लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल में अपनी दिनचर्या में कुछ ऐसी चीजें शामिल करने के लिए बताएंगे जो आपके बालों के काफी हेल्दी साबित हो सकती हैं. कुछ लोगों की बालों की लेंथ रूकने का कारण उनका खानपान भी हो सकता है. दरअसल जो भी हम खाते हैं वह हमारे शरीर पर भी इफेक्ट करता है. तो चलिए आज आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें है जो दिनचर्या में शामिल करने से आपके बाल अच्छे हो जाएंगे. 

बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए दिनचर्या में शामिल करें ये काम

अपनी दिनचर्या को शुरू करते समय कुछ चीजों को ध्यान में रखना जरूरी है. सबसे पहले तो ध्यान दें कि आपके बालों की ग्रोथ कब से रुकी हुई है. अगर लंबे समय से बाल नही बढ़ रहे हैं तो एक बार हेयर एक्सपर्टस से अपने बाल जरूर दिखाएं. इसके अलावा बालों को हमेशा बांध कर ना रखें. बालों को बांधने से भी नुकसान पहुंचने की संभावना रहती है. अपने हेयर केयर रूटीन में भी बदलाव करने जरूरी होते है. ध्यान रखें कि बालों के साथ थोड़ी सी भी लापरवाही आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकती है. कोशिश करें कि बालों पर कम से कम हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करें. बालों को जब आप हीट देते हैं तो वह कमजोर हो जाते हैं, जिस वजह से दो मुंह बाल भी बनने शुरू हो जाते है. दो मुंह बाल आपके बालों की ग्रोथ को रोक देते हैं. इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा बालों में घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें. इससे आपके बाल जल्दी से जल्दी ग्रोथ करते है. 

जरा सी लापरवाही रोक सकती हैं आपके बालों की ग्रोथ

बालों की केयर पर हम ज्यादा ध्यान नही देते हैं. लेकिन जरा सी लापरवाही आपके बालों को खराब कर सकती है. आपको बता दें कि बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए एलोवेरा जेल भी बेहद कारगर माना गया है. इस जेल से बालों की स्कैल्प मॉइस्चराइज होती है साथ ही एलोवेरा जेल बालों को बढ़ाने में भी मदद करता है. प्याज का रस भी बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है. बालों की अच्छी लेंथ चाहती हैं तो भी आप प्याज का रस अप्लाई कर सकती हैं. राइस वॉटर भी बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा रहता है. यह हेयर ग्रोथ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. हफ्ते में दो या फिर तीन बार अप्लाई करने के बाद आपको फर्क महीने भर में ही दिखना शुरू हो जाएगा. बता दें कि बालों पर बाहर की चीजों का कम से कम ही इस्तेमाल करें, ताकि बालों पर कोई भी चीज का साइड इफेक्ट ना हो. लंबे और घने बाल सब लड़कियों को अच्छे लगते हैं. लेकिन इसके लिए जरूरी है कि इनकी केयर भी अच्छे से की जाए.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Time To Eat Watermelon: कहीं आप भी तो गलत समय पर नहीं खा रहे तरबूज? पेट की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा!
कहीं आप भी तो गलत समय पर नहीं खा रहे तरबूज? पेट की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा!
IRCTC Jyotirlinga Yatra: मौज आ गई! IRCTC लाया ऐसा ऑफर, रहना-खाना सब फ्री और एक साथ करें 5 ज्योतिर्लिंग के दर्शन
मौज आ गई! IRCTC लाया ऐसा ऑफर, रहना-खाना सब फ्री और एक साथ करें 5 ज्योतिर्लिंग के दर्शन
Vitamin B12 Deficiency: पैरों में इन लक्षणों के दिखने का मतलब विटामिन बी12 की कमी, तुरंत भागें डॉक्टर के पास
पैरों में इन लक्षणों के दिखने का मतलब विटामिन बी12 की कमी, तुरंत भागें डॉक्टर के पास
Hangover Relief Tips: रात में दारू पी-पीकर हो गया है हैंगओवर, इन तरीकों से तुरंत आ जाएगा होश
रात में दारू पी-पीकर हो गया है हैंगओवर, इन तरीकों से तुरंत आ जाएगा होश

वीडियोज

ABP Report : लखनऊ अग्निकांड, हादसा या 'हत्याकांड'? | Lucknow Fire | CM Yogi | Rahul Gandhi
Suzuki e-access ride review | #suzuki #suzukieaccess #autolive
Mahadev & Sons: Mahadev की तिजोरी से ₹10 लाख गायब! क्या Mogra का पर्दाफाश कर पाएगी Rajji?
Bollywood News: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का धमाकेदार टीज़र रिलीज़, रहस्य, रोमांच और दमदार अंदाज़ ने बढ़ाई उत्सुकता (23.06.26)
Chitra Tripathi : ये आग सियासी है! | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav | CM Yogi | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, जानें US-ईरान शांति समझौते पर क्या हुई बात?
पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, US-ईरान पीस डील पर क्या हुई बात?
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
'बीबी हो जाता है बेकाबू', लेबनान में ईरान को मजबूत करने के अमेरिकी कदम से चिंतिंत इजरायल
'बीबी हो जाता है बेकाबू', लेबनान में ईरान को मजबूत करने के अमेरिकी कदम से चिंतिंत इजरायल
बेन स्टोक्स की इंग्लैंड टीम में वापसी, कप्तानी भी मिली; तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में हुए 4 बड़े बदलाव
बेन स्टोक्स की इंग्लैंड टीम में वापसी, कप्तानी भी मिली; तीसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 में 4 बदलाव
Ghabadkund Box Office Day 4: 'राजा शिवाजी'-'देऊळ बंद 2' के बाद एक और मराठी फिल्म का गदर, 2026 की 6th हाईएस्ट ग्रॉसिंग बनने से बस इतना दूर
'राजा शिवाजी'-'देऊळ बंद 2' के बाद एक और मराठी फिल्म का गदर, 2026 की 6th हाईएस्ट ग्रॉसिंग बनने से बस इतना दूर
पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब, भारत के सभी 36 राफेल सुरक्षित! एयरफोर्स ने जारी किए टेंडर दस्तावेज
पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब, भारत के सभी 36 राफेल सुरक्षित! एयरफोर्स ने जारी किए टेंडर दस्तावेज
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
Lucknow Fire News Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Embed widget