एक्सप्लोरर

आप भी बन सकते हैं एक स्मार्ट पार्टनर, अपने रिश्ते को प्यार भरा बनाने के लिए करें ये काम

किसी भी रिश्ते को चलाने के लिए आपको उसमें प्यार एक दूसरे की भावना है और रिश्ते में कुछ नया करने की कोशिश करते रहना चाहिए. इससे आपका रिश्ता लंबा और मजबूत बनेगा और आप एक अच्छे पार्टनर साबित होंगे.

जिंदगी में हम न जाने कितने रिश्ते बनाते हैं. मां-बाप, भाई-बहन, पति-पत्नी, प्रेमी-प्रेमिका, दोस्त- गुरु और भी न जाने कितने बंधनों में हम बंध जाता हैं. रिश्ते बनाना बहुत आसान होता है, लेकिन उसे निभाने के लिए प्यार, त्याग और भावनाओं को समझने की जरूरत होती है. खासतौर से पति-पत्नी के रिश्ते में कई बार शुरुआत में सब कुछ अच्छा और नया लगता है, लेकिन कुछ दिनों बाद लड़ाई-झगड़ा बढ़ जाता है. कई बार उम्र बढ़ने के साथ रिश्तों में तकरार और ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आप एक अच्छा पार्टनर बनना है तो आपको अपने बिगड़ते रिश्ते के बारे में सोचना चाहिए. आपको अपनी जिंदगी में ठहरकर और पीछे मुड़कर देखना चाहिए कि आप क्या कर रहे हैं. इस तरह आप अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं और एक अच्छे प्रेमी या पति बन सकते हैं. 

बिगड़ते रिश्तों के बारे में सोचें- जब भी आपके रिश्ते बिगड़ते नजर आएं या फिर किसी रिश्ते में कुछ गलत लगे तो आप थोड़ा ठहरकर देखें. आप खराब होती चीजों को समझें. आपको गलतफहमी पालने की बजाय ठहराव के साथ अपनी व्यवहार और बातों के बारे में सोचना बहुत जरूरी है. आपको ठहरकर ये सोचना चाहिए कि इस तरह खराब होते रिश्तों को सही करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए. 

नयापन लाएं- कई बार रिश्तों को कम समय देने या फिर ज्यादा वक्त बीत जाने से बोरियत आने लगती है. ऐसी स्थिति में लड़ाई-झगड़ा बढ़ जाता है. कई बार एक जैसे रवैये से भी जिंदगी में बोरियत आने लगती है. इसके रिश्तों में दूरियां और मनमुटाव बढ़ जाते हैं. इसके लिए आपको रिश्ते में नयापन लाने के लिए कुछ न कुछ करते रहना चाहिए. आप अपने पार्टनर को कोई सरप्राइज दें. कभी फिल्म देखने या शॉपिंग पर जाएं. कभी बाहर खाना खाने का प्लान कर लें या फिर कहीं घूमने जाने का प्लान कर लें. नयापन लाने के लिए अपने पार्टनर से बात करें. इससे रिश्ते में प्यार बढ़ जाएगा. 

खुद को दूसरे की जगह रखकर सोचें- कई बार हम सिर्फ अपने बारे में सोच रहे होते हैं. इससे रिश्ते में लड़ाई-झगड़ा बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है. अगर आप रिश्तों के अच्छी तरह चलाना चाहते हैं तो दूसरी की जगह खुद को रखकर सोचें. जानने की कोशिश करें कि आपका पार्टनर क्या कर रहा है. वो ऐसा क्यों कर रहा है. इससे आप सही चीज और दूसरे की स्थिति को समझ पाएंगे और रिश्ते ठीक चलेंगे. 

रिश्तों में फीलिंग्स को समझें- किसी भी रिश्तो को अच्छा चलाने के लिए आपको एक दूसरे की फीलिंग्स को समझना बहुत जरूरी है. अपने पार्टनर की पसंद नापसंद को जानें. उसे क्या अच्छा लगता है. आपकी कौन सी बात खराब लगती है. इन सब बातों को जानने के बाद आपका झगड़ा कम होगा और आप एक अच्छे पार्टनर बन सकते हैं. 

एक दूसरे के बात करें- आप जितना ज्यादा एक दूसरे को जानेंगे चीजें उतनी ज्यादा अच्छी होंगी. आपको अपने पार्टनर और रिश्ते के बारे में बात करनी चाहिए. कई बार हम खुद ही किसी चीज को लेकर परेशान होने लगते हैं या फिर गलतफहमी पाल लेते हैं इससे रिश्तों में दरार आने लगती है. अगर आप एक माइंडफुल पार्टनर बनना चाहते हैं तो इसके किए आपस में बात करें. एक दूसरे के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर करें.

ये भी पढ़ें: रिलेशनशिप में आने से पहले लड़कियों की ये चीजें नोटिस करते हैं लड़के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Why Girls Fear Lizards: आखिर लड़कियां छिपकली से इतना डरती क्यों हैं? खुल गया राज
आखिर लड़कियां छिपकली से इतना डरती क्यों हैं? खुल गया राज
Wedding Night Tips: शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget