एक्सप्लोरर

क्या आप भी सैलरी मिलते ही उड़ा देते हैं सारे पैसे...इन टिप्स को अपना कर रोक सकते हैं फिजूलखर्ची

Saving Tips: अगर आप भी बहुत ज्यादा फिजूलखर्ची करते हैं तो आप इन टिप्स को अपना लीजिए. इससे बचत करने में मदद मिलेगी...

Saving Tips:  कई बार आप अच्छा कमाते हैं, फिर भी महीने के आखिर होते-होते आपकी जेब तंग हो जाती है. ऐसा इसलिए होता है क्यों की हम शुरू-शुरू में अपने खर्च पर कंट्रोल नहीं करते. बेमतलब की चीजें खरीद लेते हैं. आपके साथ भी कुछ ऐसा होता है तो हम कुछ टिप्स दे रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप भी बेमतलब के खर्चो पर रोक लगा सकते हैं.आइए जानते हैं इस बारे में...

फिजूलखर्जी रोकने के टिप्स

1.फिजूलखर्ची से बचने के लिए जब भी सैलरी मिले पहले अपना एक बजट तैयार कर लीजिए. इस बजट के मुताबिक ही अपना सारा काम करें. फाइनेंशियल प्लानिंग लिखते रहने से यह आकलन कर पाना आसान होता है कि जरूरी खर्चों के बाद कितना पैसा बच रहा है. ऐसा करने से आप काफी पैसा बचा पाएंगे.

2.कभी भी शॉपिंग करते वक्त कार्ड औऱ यूपीआई का इस्तेमाल ना करें. हमेशा इसकी जगह कैश ही रखें ऐसा करने से आपको मालूम चलेगा कि आपने कितने पैसे खर्च कर दिए. क्योंकि जब कभी आप यूपीआई से पैसे खर्च करते हैं तो हमें इस बात का अंदाजा ही नहीं होता की हमने कितने पैसे खर्च कर दिए.

3.अगर आपने शॉपिंग का प्लान बनाया है तो शॉपिंग के लिए एक लिस्ट पहले ही तैयार कर लें. जो चीज जरूरत है वही शॉपिंग करें. इससे आप ज्यादा पैसे खर्च करने से बच पाएंगे. अक्सर महिलाएं शॉपिंग पर जाती हैं तो उन्हें जो भी दिखता है वो खरीद लेती हैं. ऐसे करने से आपका ज्यादा पैसा खर्च हो जाता है, तो बेहतर होगा कि आप एक लिस्ट बनाएं और उसके हिसाब से ही शॉपिंग करें.

4.शॉपिंग के वक्त अगर आपको कोई भी चीज पसंद आए तो उसे खरीदने से पहले कई बार जरूर सोचें. कई बार ऐसा होता है कि हमें उस चीज की जरूरत नहीं होती लेकिन पहली नजर में पसंद आने के कारण हम उसे खरीद लेते हैं. आगे जा कर उसका इस्तेमाल नहीं होता और पैसे की बर्बादी भी हो जाती है.इसलिए बाद में अफसोस करने से अच्छा है आप गैरजरूरी चीज़ ना खरीदें

5.सेविंग करना चाहते हैं तो फटाफट अपने फोन से शॉपिंग ऐप डिलीट करें. कई बार विंडो शॉपिंग करने के चक्कर में आपको कुछ ना कुछ पसंद आ जाता है और आप घर बैठे ही ऑर्डर कर देते हैं. इससे भी आपका बेमतलब का खर्चा हो जाता है.

6.हमेशा शॉपिंग पर जाने से पहले या फिर कहीं डिनर के लिए जाने से पहले ऐसी जगह तलाश करें जहां पर अच्छा खासा डिस्काउंट चल रहा हो इससे भी आपके पैसे की बचत होगी.

7.जैसे ही आपको महीने की सैलरी मिले, कुछ पैसे आप सेविंग के लिए फिक्स कर दें. इससे आपका खर्चा भी रुका रहेगा और आपका पैसा सेव भी रहेगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: आंखों में दर्द के साथ निकल रहे हैं आंसू तो तुरंत करें ये काम, वरना जा सकती है आंखों की रोशनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी की बोतल से आ रही अजीब गंध, बिना मेहनत ऐसे होगी साफ
पानी की बोतल से आ रही अजीब गंध, बिना मेहनत ऐसे होगी साफ
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget