एक्सप्लोरर

कैमिकल प्रॉडक्ट्स की कोई जरूरत नहीं, ये 3 सब्जियां करेंगी ब्लीच जैसा निखार देने में मदद! ऐसे करें यूज

Natural Bleaching At Home: बिना केमिकल प्रॉडक्ट्स का यूज किए आप एकदम नैचरल तरीके से भी अपनी स्किन को ब्लीच कर सकते हैं. यहां बताई गई तीन सब्जियां ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज से भरपूर होती हैं...

Skin Care With Natural Bleach: जवां निखार के लिए स्किन को ब्लीच करना एक आसान और ज्यादातर लोगों का पसंदीदा तरीका है. खासतौर पर महिलाएं तुरंत निखार पाने के लिए इस तरीके को अपनाना पसंद करती हैं. बस इसमें दिक्कत ये आती है कि ब्लीचिंग के लिए जिस ब्लीच या प्रॉडक्ट को यूज किया जाता है, उसमें केमिकल्स बहुत हाई होते हैं. स्किन पर केमिकल का अधिक यूज कैसे शुरुआत में आपको यंग लुक देता है और फिर स्किन पर तेजी से इसके बुरे असर दिखने शुरू हो जाते हैं, इस मुद्दे पर नए सिरे से बात करने की जरूरत नहीं है. आप सभी इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि एक टाइम पीरिड्स के बाद केमिकल प्रॉडक्ट्स स्किन पर अपने साइड इफेक्ट्स छोड़ने लगते हैं. 

अब सवाल उठता है कि क्या ऐसा संभव है कि ब्लीचिंग की खूबी किसी हर्बल या नैचरल प्रॉडक्ट से प्राप्त की जा सके, जिसके कोई साइड इफेक्ट्स भी ना हों... तो इसका उत्तर है हां. ऐसा संभव है वो भी बहुत सस्ते में. और इसके लिए यूज की जाने वाली चीजें आपकी किचन में हर समय मौजूद रहती हैं. क्या हैं ये चीजें और इन्हें कैसे यूज करना है, आप यहां जान लीजिए...

नैचरल स्किन ब्लीच के लिए पर्फेक्ट हैं ये तीन सब्जियां

1. टमाटर: टमाटर का रस स्किन पर लगाकर इससे मसाज करकें और 3 से 4 मिनट के मसाज के बाद इसे 10 मिनट के लिए त्वचा पर लगा छोड़ दें. इसके बाद पानी से धोकर चेहरा साफ कर लें. स्किन बहुत क्लीन और ग्लोइंग हो जाएगी.

2. आलू: स्किन में नैचली ब्लीच इफेक्ट लाने और वाइटनिंग तेजी से बढ़ाने में आलू बहुत अधिक कारगर होता है. आप आलू को कद्दूकस करके इसके गूदे से चेहरे पर 10 मिनट की मसाज करें. फिर 10 मिनट के लिए इसे स्किन पर लगा छोड़ दें. आपकी स्किन चमक उठेगी.

3. नींबू: तुरंत स्किन साफ करने के लिए और ब्लीचिंग इफेक्ट पाने के लिए आप 2 चम्मच नींबू का रस लें और इसमें 1 चम्मच गुलाबजल मिला लें. इस मिक्स को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से थपकी देकर मसाज करें. आप इसे कॉटन से भी चेहरे पर लगा सकते हैं. जब स्किन सारा मिक्स सोख ले. तब 10 मिनट इसे लगाए रखने के बाद ताजे पानी से धोकर चेहरा साफ कर लें. 

इस बात का रखें ध्यान
जिस तरह मार्केट में मिलने वाले सभी ब्यूटी प्रॉडक्ट्स, हर व्यक्ति के लिए नहीं होते ठीक इसी तरह नैचरल प्रॉडक्ट्स भी अलग-अलग त्वचा के हिसाब से होते हैं. जरूरी नहीं है कि ऊपर बताए गए सभी हर्बल तरीके आपकी त्वचा को सूट करें. तीनों चीजें अलग-अलग टाइम पर अपनी स्किन पर लगाकर देख लें. जो आपके लिए बेस्ट हो, उसे सप्ताह में एक बार जरूर लगाएं. स्किन ग्लो करेगी और बेदाग रहेगी.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: बालों से जुड़ी हर समस्या दूर करेगा फर्मेंटेड आंवला... 2 मिनट से भी कम टाइम में ऐसे करें तैयार

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Childhood Obesity In India: बच्चों में बढ़ता मोटापा! जंक फूड एड्स पर लगेगी रोक, जानें ICMR का नया रोडमैप
बच्चों में बढ़ता मोटापा! जंक फूड एड्स पर लगेगी रोक, जानें ICMR का नया रोडमैप
दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Ker Sangri Sabzi: घर पर ऐसे बनाएं राजस्थान की फेमस केर सांगरी की खट्टी-मीठी सब्जी
घर पर ऐसे बनाएं राजस्थान की फेमस केर सांगरी की खट्टी-मीठी सब्जी
Silver Cleaning Tips: काले पड़ गए चांदी के बर्तन? घर पर ही ऐसे लौटेगी चमक
काले पड़ गए चांदी के बर्तन? घर पर ही ऐसे लौटेगी चमक

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget