एक्सप्लोरर

गैस के बर्नर साफ करने के 3 तरीके, 2 मिनट में नया जैसा चमकने लगेगा गैस चूल्हा

गैस के बर्नर को साफ करने में काफी परेशानी होती है. दूध या कोई चीज भूनते वक्त बर्नर पर गिर जाती है जिससे बर्नर बंद हो जाते हैं. आप इन 3 तरीके से आसानी से गैस बर्नर को साफ कर सकते हैं.

किचन में खाना बनाने के बाद आपको नियमित रुप से गैस को साफ करना चाहिए. गैस पर हर रोज दोनों टाइम खाना बनाया जाता है ऐसे में गैस स्‍टोव सबसे ज्यादा गंदा होता है. कभी कभी आपको गैस के बर्नर भी साफ करते रहने चाहिए. कई बार हम गैस पर बैंगन या कोई दूसरी चीजें भूनते हैं तो उससे बर्नर खराब हो जाते हैं. कई बार गैस बर्नर काले हो जाते हैं या उसके छेदों में गंदगी भर जाती है. ऐसे कई बार गैस के बर्नर से आग ठीक से नहीं निकलती या गैस लीक करने लगती है. हालांकि कई बार बर्नर को साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है. आज हम आपको बर्नर साफ करने के सिंपल टिप्स बता रहे हैं. आप इस ट्रिक से मिनटों में गैस साफ कर सकते हैं.

1- नींबू का छिलका और नमक- अगर पीतल का बर्नर है तो आप इसे नींबू के रस से भी चमका सकते हैं. इससे बर्नर नए जैसा चमकने लगेगा. इसके लिए सबसे पहले रात भर गैस के बर्नर को नींबू के गरम पानी में डिप करके रख दें. सुबह उसी नींबू के छिलके में नमक लगा कर बर्नर को साफ कर लें. इससे 2 मिनट में ही आपका गैस बर्नर चमकने लगेगा.

2- ईनो से साफ करें- आप गैस के बर्नर साफ करना चाहते हैं तो ईनो का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे गैस साफ करने में आपको ज्‍यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी. इसके लिए आधा कटोरी गरम पानी लें. उसमें 1 बड़ा चम्‍मच नींबू का रस डालें, अब इसमें 1 पैकेट ईनो डालकर, 1 छोटा चम्‍मच लिक्विड डिटर्जेंट पाउडर डालकर इसे 15 मिनट के लिए ढ़क दें. अब इसे टूथ ब्रश से साफ कर दें.

3- सिरका से साफ करें- सिरका से भी आप गैस का बर्नर साफ कर सकते हैं. इसके लिए आधा कटोरी सिरका लें, उसमें 1 बड़ा चम्‍मच बेकिंग सोडा डाल दें. पूरी रात इस मिश्रण में गैस बर्नर को डिप करके छोड़ दें. इससे गैस बर्नर के अंदर छुपी गंदगी बाहर आ जाएगी. सुबह टूथ ब्रश से 2 मिनट तक इसे साफ कर लें. इससे गैस बर्नर नया जैसा चमकने लगेगा.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में रोज खाएं दही, जानिए घर पर दही जमाने का आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश
घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश
घर में नहीं आएगा एक भी मच्छर, ये घरेलु उपाए आएंगे काम
घर में नहीं आएगा एक भी मच्छर, ये घरेलु उपाए आएंगे काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?
छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां

Embed widget