एक्सप्लोरर

Sun Tanning: सन टैनिंग से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा फायदा और नहीं बढ़ेगा जेब पर बोझ

Sun Tanning Removing Tips: सन टैनिंग हटाने के लिए कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं. ये टैनिंग हटाने में तो कारगर हैं ही साथ ही आपकी जेब पर भी बोझ नहीं बढ़ाते.

Home Remedies For Removing Sun Tanning: सन टैनिंग एक ऐसी समस्या है जिससे हर कोई कभी न कभी दो-चार होता ही है. कई बार तो ये परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि लोगों को बकायदा ट्रीटमेंट लेना पड़ता है. इसे समय से न रोका जाए तो ये पिगमेंटेशन और दूसरी स्किन प्रॉब्लम्स में कनवर्ट होने लगता है. आज जानते हैं सन टैनिंग हटाने के कुछ घरेलू उपाय.

दही और टमाटर 

एक टमाटर का टुकड़ा लें और उसे बीच से आधा काट लें. अब आधे टमाटर के ऊपर एक चम्मच दही डालें और इसे टैनिंग वाले हिस्से पर सर्कुलर मोशन में घुमाएं. बार-बार दही की कुछ मात्रा टमाटर पर लेते जाएं और मसाज करें. फिर इसे ऐसे ही आधे घंटे के लिए छोड़ दें. कुछ दिनों में आपकी ये समस्या खत्म हो जाएगी और टैनिंग हल्की पड़ने लगेगी.

कच्चा दूध और हल्दी का पैक 

कच्चे दूध में एक चुटकी हल्दी और बेसन मिलाएं और पेस्ट जैसा तैयार कर लें. इस पेस्ट को एफेक्टेड एरिया पर लगाएं और कम से कम 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें. अब गीले हाथों से मसाज करते हुए इसे छुड़ाएं और पानी से मुंह धो लें. इसके बाद साबुन का प्रयोग न करें.

खीरा और नींबू का रस 

एक बर्तन में खीरे का रस निकालें और कुछ बूंद नींबू के रस की डालें और गुलाबजल भी मिक्स करें. इसे साफ चेहरे पर कॉटन की सहायता से अप्लाई करें और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें. आप चाहें तो इसे स्प्रे बॉटल में भी तैयार कर सकते हैं. इसके बाद पानी से मुंह धो लें और स्किन मॉइश्चराइज कर लें.

आलू, खीरा और नींबू 

ये मिक्सचर भी सन टैनिंग पर अच्छा काम करता है. इसे घरेलू ब्लीच भी कह सकते हैं क्योंकि तीनों ही चीजों में स्किन ब्राइटनिंग प्रॉपर्टीज होती हैं. इसके लिए आलू और खीरे का रस बराबर मात्रा में लें और उसमें कुछ बूंद नींबू का रस मिला लें. अब इसे फेस पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें. थोड़ी देर बाद चेहरा वॉश कर लें.

कॉफी और चावल का आटा 

ये पैक भी सन टैनिंग के लिए बहुत अच्छा होता है. इसके लिए आपको चावल का आटा लेना है और उसमें आधी मात्रा में कॉफी मिलानी है. इसे पैक जैसा बनाकर इफेक्टेड एरिया में लगाएं. दो से तीन एप्लीकेशन में ही आपको फर्क दिखने लगेगा. ये स्किन ब्राइटनिंग के साथ ही स्क्रब की तरह भी काम करता है इसलिए दोहरे फायदे पहुंचाता है.

यह भी पढ़ें: ओपेन पोर्स के लिए इस्तेमाल करें ये फेस पैक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Post Meal Sleepiness:दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget