एक्सप्लोरर

Heavy Periods: कुछ महिलाओं को क्यों होते हैं हैवी पीरियड्स? कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी? जानें

Periods Problem: एक्सपर्ट ने कहा कि किसी भी पीरियड की अधिकतम अवधि सात से 10 दिनों के बीच रहती है. लेकिन अगर आपके पीरियड्स 10 से ज्यादा दिनों तक रहते हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर से बात करनी चाहिए.

Menstrual Problem: दुनियाभर में कई महिलाओं के लिए पीरियड्स एक पर्सनल और प्राइवेट टॉपिक होता है. इस टॉपिक पर वो किसी और के साथ चर्चा नहीं करती हैं. यही वजह है कि वे अपने पीरियड साइकिल से चुपचाप जूझती रहती हैं. नेशनल हेल्थ सर्विस के लिए महिला हेल्थ एक्सपर्ट्स डॉ. सुजाना अन्सवर्थ ने कई सारी महिलाओं से इस बारे में बात की. इन सभी महिलाओं को पीरियड्स की समस्या से जूझना पड़ा है और इन्होंने इसे सामान्य माना है. 

द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. सुजाना अन्सवर्थ ने बातचीत में यह बताया कि पीरियड्स को कितने दिनों तक होना चाहिए? क्यों कुछ महिलाओं को ज्यादा और हैवी पीरियड्स होते हैं? ऐसा होने पर कब डॉक्टर से बात करनी चाहिए? एक्सपर्ट ने कहा कि किसी भी पीरियड की अधिकतम अवधि सात से 10 दिनों के बीच होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि अगर आपके पीरियड्स 10 दिनों से ज्यादा दिनों तक रहते हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से बात करनी चाहिए.

कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए? 

उन्होंने यह भी कहा कि आपको सिर्फ अपनी अवधि पर ध्यान नहीं देना है, बल्कि पूरे पीरियड साइकिल पर भी ध्यान देना है. एनएचएस के मुताबिक, औसत महिला को हर 28 दिनों में पीरियड्स होते हैं. हालांकि अगर आपका साइकिल छोटा हो रहा है और 24 दिनों से कम है तो आपको जांच करानी चाहिए. उन्होंने बताया कि पीरियड्स को लेकर हर किसी का अनुभव अलग-अलग होता है, लेकिन किसी को भी इसकी वजह से ज्यादा दिक्कत नहीं होनी चाहिए.

पीरियड्स को प्रभावित करती हैं ये समस्याएं

एक्सपर्ट कहती हैं कि अगर पीरियड्स आपके दैनिक जीवन पर प्रभाव डाल रहे हैं या आपको तकलीफ दे रहे हैं तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है. ऐसी कई चीजें हैं जो पीरियड्स पर अलग-अलग तरह से प्रभाव डालती हैं, जैसे कि हार्मोनल चेंजेस, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम जैसी कंडीशन. ये स्थितियां आपके पीरियड्स के साइकिल में बदलाव का कारण बन सकती हैं या दिक्कत पैदा कर सकती हैं. इसलिए किसी भी असामान्य स्थिति में डॉक्टर से जांच जरूर कराएं. 

ये भी पढ़ें: क्या आप भी सिर्फ फ्लेवर देख खरीदते हैं टूथपेस्ट? डेंटिस्ट ने बताया- किस चीज का पेस्ट में होना जरूरी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget