एक्सप्लोरर

वायरल हेपेटाइटिस है खतरनाक, समय से पहले संभलना है जरूरी!

देश में वायरल हेपेटाइटिस बी एक गंभीर समस्या है. लगभग 40 करोड़ लोग दुनिया भर में हेपेटाइटिस बी और सी से इंफेक्टिड हैं.

नई दिल्ली:  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का कहना है कि देश में वायरल हेपेटाइटिस बी एक गंभीर समस्या है. लगभग 40 करोड़ लोग दुनिया भर में हेपेटाइटिस बी और सी से इंफेक्टिड हैं. आईएमए के अनुसार, भारत में चार करोड़ लोग लंबे समय से हेपेटाइटिस बी से इंफेक्टिड हैं और हेपेटाइटिस सी से पीड़ित भारतीयों की संख्या छह से 12 लाख के बीच हो सकती है.

हेपेटाइटिस ई वायरस-   हेपेटाइटिस फेल्योर के सबसे अधिक गंभीर मामलों में हेपेटाइटिस ई वायरस (हेवीवी) को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है. हेपेटाइटिस सी वाले लगभग 90% लोगों को इलाज से ठीक किया जा सकता है.

हेपेटाइटिस होने के कारण- हेपेटाइटिस ए वायरस, हेपेटाइटिस बी वायरस के बाद वायरल हेपेटाइटिस का सबसे सामान्य कारण है. कुछ गतिविधियों में शामिल होना, जैसे कि टैटू बनवाना या जाने अनजाने में इंफेक्टिड इंजेक्शन लगवाना या फिर कई सेक्स पार्टनर होने के कारण भी हेपेटाइटिस विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है.

लीवर का काम- लीवर एक महत्वपूर्ण अंग है, जो प्रोटीन पोषक तत्वों और इंफेक्शंस से लड़ने में मदद करता है. जब लीवर में सूजन आ जाती है या ये क्षतिग्रस्त हो जाता है, तो इसका कार्य प्रभावित हो सकता है.

खतरनाक इंफेक्‍शन है हेपेटाइटिस बी- हेपेटाइटिस बी एचसीवी की तुलना में 10 गुना और एचआईवी से 50-100 गुना ज्यादा संक्रामक है. एचबीवी ड्रिप में सात दिनों तक जीवित रह सकता है और इंफेक्‍शन पैदा करने में सक्षम रहता है. इसी कारण से हेपेटाइटिस बी को एचआईवी से ज्यादा खतरनाक इंफेक्‍शन माना जाता है.

वायरल हेपेटाइटिस के लक्षण- वायरल हेपेटाइटिस के लक्षणों में थकान, फ्लू, डार्क यूरिन, लाइट स्टूजल, बुखार और पीलिया आदि शामिल हैं. हालांकि, तीव्र वायरल हेपेटाइटिस भी कम लक्षणों के साथ हो सकता है और इसे पहचानना मुश्किल हो सकता है. कई बार, तीव्र वायरल हेपेटाइटिस बड़े पैमाने पर लीवर फेल्योर का कारण बन सकता है.

वायरल हेपेटाइटिस का उपचार- वायरल हेपेटाइटिस के लिए शुरूआती इलाज में मितली, उल्टी और पेट दर्द के लक्षणों से राहत दिलाई जाती है. यदि दवा से किसी रोगी में विपरीत लक्षण दिखने लगे तो दवा रोक देना बेहतर है. बिगड़ा हुआ लीवर सामान्य रूप से दवाओं से ठीक नहीं हो पाता.

हेपेटाइटिस को रोकने के उपाय - टीका लगवाएं : हेपेटाइटिस ए और बी टीके बहुत प्रभावी होते हैं और इन्हें अलग इंजेक्शन से लगाना चाहिए. अपने डॉक्टर से सलाह करें और किसी भी इंफेक्शन से बचने के लिए समय पर वैक्सीन लगवाना बेहतर होता है.

हाथ धोने की आदत : यह सुनिश्चित करें कि परिवार में हर कोई बाथरूम जाने (या डायपर बदलने) के बाद और भोजन करने से पहले हाथ धोए.

किसी अन्य के रक्त संपर्क से बचें : रक्त का कोई भी संपर्क हेपेटाइटिस बी और सी को प्रसारित कर सकता है. इसलिए अगर आप इसके संपर्क में आते हैं तो अच्छी तरह से हाथ धो लें.

टैटू से सावधान रहें : किसी लाइसेंसधारी पेशेवर द्वारा ही टैटू गुदवाएं. सुइयों और टैटू से हेपेटाइटिस होने का डर रहता है.

सुरक्षित सेक्स : उचित गर्भनिरोधक विकल्प का उपयोग करें. यौन साथी अधिक होने पर हेपेटाइटिस इंफेक्शहन की आशंका बढ़ जाती है.

नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
Right Age for Ear and Nose Piercing: नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget