एक्सप्लोरर

चारधाम यात्रा से पहले केदारनाथ में इस खतरनाक वायरस ने दी दस्तक, जानें आपके लिए कितना खतरनाक

Char Dham Yatra 2025 :  चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले उत्तराखंड में खतरनाक वायरस के फैलने की खबर सामने आ रही है. आइए जानते हैं कितना खतरनाक है ये वायरस

Char Dham Yatra 2025 : चारधाम की यात्रा जल्द ही शुरू होने वाली है. इस बीच उत्तराखंड के घोड़े और खच्चरों में घातक इन्फ्लूएंजा वायरस मिलने की खबर सामने आई है, जिसके बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. मालूम हो कि 2025 की चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है, इस दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे. वहीं, 2 मई से केदारनाथ धाम और 4 मई से बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. ऐसे में वायरस मिलने की खबर लोगों के बीच एक चिंता का विषय बनी हुई है. इन्फ्लूएंजा वायरस मिलने के बाद से प्रशासन काफी सतर्क हो चुकी है.

सरकार ने इस आने वाले खतरे को गंभीरता से लेते हुए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. वहीं, घोड़े और खच्चरों में इंफ्लूएंजा वायरस फैलने की खबर सुनने के बाद लोगों में काफी डर का माहौल है. ऐसे में हर कोई जानने की कोशिश कर रहा है कि इंसानों के लिए इंफ्लूएंजा वायरस कितना खतरनाक हो सकता है? अगर आप भी इस वायरस के बारे में जानना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इंफ्लूएंजा वायरस के बारे में विस्तार से-

कितना खतरनाक है इंफ्लूएंजा वायरस?

इंफ्लूएंजा एक संक्रामक वायरल इन्फेक्शन है, जो हल्के से लेकर गंभीर लक्षणों को पैदा कर सकता है. इससे संक्रमित मरीजों को खांसी, बुखार, गले में खराश, बदन दर्द जैसी परेशानी होती है. वहीं, कुछ लोगों के लिए यह काफी खतरनाक भी शामिल हो सकता है. मुख्य रूप से 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, डायबिटीज, अस्थमा, हार्ट डिजीज वाले मरीजों और अन्य कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में इसके फैलने का खतरा और गंभीर होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

इन खतरों को बढ़ाता है इंफ्लूएंजा वायरस

इंफ्लूएंजा वायरस की चपेट में आने के बाद कुछ लोगों को निमोनिया, ब्रोंकाइटिस, सांस लेने में तकलीफ, हार्ट संबंधी परेशानी जैसी जटिलताएं भी हो सकती हैं. ऐसे में अगर आपको इसके लक्षण दिखे, तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें.

इंफ्लूएंजा वायरस से कैसे रहें सुरक्षित?

अगर आप चारधाम की यात्रा के दौरान इस खतरनाक वायरस से सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो यात्रा पर जाने से पहले फ्लू का वैक्सीन जरूर लगाएं. इसके साथ ही समय-समय पर हाथ धोते रहें और आसपास की साफ-सफाई का ध्यान रखें. कोशिश करें कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से पहले मास्क पहनें और यात्रा के दौरान सही मात्रा में पानी पिएं और संतुलित आहार का सेवन करें.

ये भी पढ़ें - कंसीव करने के लिए महीने में कौन सा दिन है सबसे बेस्ट, इस डिवाइस से मॉनिटर कर सकते हैं आप

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author मीनू झा

मीनू झा पिछले 8 साल से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं. उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है. लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का तरीका है. उन्हें घूमना, पढ़ना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। हर नई जगह, हर नई किताब और हर रंग उनके लेखों में कहीं न कहीं झलकते हैं.

इसके साथ ही स्टोरी की स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है, यही हुनर उनकी असल ताकत है. Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए इन्होंने ने SEO और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली मीनू Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget