एक्सप्लोरर

दिनभर की थकान को मिनटों में दूर कर देंगे ये सुपरफूड

नई दिल्ली: दिनभर के कामों के बाद शाम तक आते-आते थकान होना बहुत आम बात है. थकान शारीरिक और दिमागी दोनों तरह की हो सकती है.

थकान के कारण- थकान कई बार लाइफस्टाइल ठीक ना होने के कारण या अधिक एल्कोहल लेने के कारण होती है तो कई बार किसी मेडिकल कंडीशन या साइक्लोजिकल कारणों से भी होती है. बहुत ज्यादा कॉफी पीना, शारीरिक रूप से सक्रिय ना होना, जंकफूड अधिक खाना या नींद पूरी ना लेने के कारण भी थकान अधिक होती है. डिप्रेशन, तनाव, कैंसर, मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारी भी थकान का कारण हो सकते हैं.

थकान किसी भी कारण से हो लेकिन आप इससे आसानी से अपनी डायट में बदलाव करके लड़ सकते हैं. थकान मिटाने के लिए आप ऐसे पौष्टिक आहार लें जिससे थकान झटपट दूर हो जाए. जानिए ऐसे ही कुछ सुपरफूड्स के बारे में जो मिनटों में कर देंगे थकान को दूर.

केला- केले में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम होता है. जो कि शरीर में मौजूद शुगर को एनर्जी में बदल देता है. इसके साथ ही केले में कई और पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जो कि सुस्ती को दूर करते हैं और थकान मिटाने में मददगार हैं.

ग्रीन टी- एक कप ग्रीन टी से आसानी से थकान मिटाई जा सकती है. खासकर जब तनाव और काम के बोझ के कारण थकान हो. ग्रीन टी से आपका काम पर फोकस भी बढ़ेगा और शरीर को एनर्जी भी मिलेगी.

ओटमील- ओटमील थकान मिटाने के लिए परफेक्ट फूड है. इसमें मौजूद काबोहाइड्रेट्स ग्लाइकोजन के रूप में शरीर में जमा हो जाता है और दिन भर दिमाग और मांसपेशियों को एनर्जी देता है. साथ ही इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व एनर्जी लेवल बढ़ा देते हैं.

दही- प्रोटीन से भरपूर दही में काबोहाइड्रेट्स भी होता है जो कि थकान के लक्षणों से लड़ने में मदद करता है. जब भी आपको चुस्ती चाहिए आप दही खा सकते हैं. ध्यान रहे दही मलाई वाली नहीं होनी चाहिए.

अखरोट- थकान मिटाने में अखरोट भी मददगार है. ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट से डिप्रेशन दूर करने में भी मदद मिलती है. वर्कआउट के बाद होने वाली थकान को दूर करने के लिए फाइबर युक्त अखरोट खाने चाहिए.

पालक- थकान मिटाने के लिए आयरन से भरपूर पालक खाया जा सकता है. मेटाबॉलिज्म बढ़ाना हो या एनर्जी के घटते स्तर को नियंत्रित करना हो पालक दोनों तरह से फायदेमंद है. पालक को सैंडवि़च में लगाकर भी खाया जा सकता है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget