एक्सप्लोरर

गर्मियों के मौसम में डायरिया जैसी बीमारियों से बचने के लिए करें ये उपाय

गर्मी के मौसम में अक्सर गलत खानपान के कारण अपच, गैस, दस्त, पेट दर्द जैसी सामान्य समस्याएं पैदा हो जाती हैं, जिन्हें आप डाइट में थोड़े बदलाव से बिना दवा के ही ठीक कर सकते हैं,

गर्मियों के मौसम में खाना बहुत ही सावधानी के साथ खाना चाहिए क्योंकि आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपके पेट में समस्याएं शुरू कर सकती है. गर्मी के मौसम में आपके पाचन तंत्र की क्षमता और बॉडी का सारा फंक्शन भी धीमा हो जाता है. इस मौसम में अक्सर लोग डायरिया, गैस, कब्ज से अधिक परेशान होते हैं.

इसके साथ ही पेट दर्द, अपच, उल्टी,  बदहजमी, पेचिश, दस्त, आदि सामान्य समस्याएं भी इस मौसम में परेशान करती हैं, जिन्हें अपने खानपान में थोड़ा सा बदलाव करके बिना दवा के ही सही किया जा सकता है, तो आइए आज हम बताते हैं कि गर्मियों होने वाली इन सामान्य समस्याओं को आप 1 दिन में कैसे ठीक कर सकते हैं.

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए ORS का घोल पीएं गर्मियों में अगर आपके पेट में दर्द, बार-बार उल्टी या दस्त हो गए हैं, तो आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है. ये डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है, जो कि एक बड़ी समस्या है. ऐसे में आपके लिए ओआरएस का घोल बनाकर पीना फायदेमंद साबित हो सकता है. इस घोल में नमक, चीनी और कई मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के स्तर को बनाए रखते हैं. जिससे शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार नहीं होता है और पीएच लेवल सही बना रहता है.

इन आहारों का करें सेवन डायरिया के लक्षण होने पर आपको अपने खानपान में तुरंत बदलाव कर लेना चाहिए. एक्सपर्ट्स के अनुसार गर्मी में होने वाली पेट की गड़बड़ी को ठीक करने के लिए ऐसी डाइट होना जरूरी है-

केला: केला पेट के लिए अच्छा होता है, जो दस्त को कंट्रोल करता है. ऐसे में आपको केला खाना चाहिए.

चावल: सफेद चावल खाना चाहिए. चावल में कार्बोहाइड्रेट अधिक और प्रोटीन कम पाया जाता है. इसलिए यह आसानी से पच जाता है.

आलू: उबले हुए आलू खा सकते हैं. आलू में भी कार्ब्स अच्छी की मात्रा पायी जाती है.

फल: अंगूर, सेब, अनार, लीची, पपीता, संतरा, मौसमी, नींबू-पानी, ग्रीन टी आदि का सेवन भी कर सकते हैं.

इन चीजों का सेवन न करें:  दूध वाली चाय, कॉफी, बटर, घी, तेल आदि का सेवन न करें.

खाएं प्रोबायोटिक्स फूड्स अगर आपको पेट की समस्याएं हैं, तो आपको प्रोबायोटिक्स वाले फूड्स खाने चाहिए. ऐसे फूड्स में पहले से बैक्टीरिया मौजूद होते हैं. जो आपकी आंतों में जाकर हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं. ये हेल्दी बैक्टीरिया गलत खाने से शरीर अनहेल्दी बैक्टीरिया को मार देते हैं, जिससे पेट की समस्या में बहुत जल्दी आराम मिल जाता है. दही, योगर्ट, छाछ, डार्क चॉकलेट्, अचार, मीसो, नाटो आदि प्रोबायोटिक वाले सबसे अच्छे आहार हैं. साथ ही हल्का-फुल्का खाना खाएं, जिसे पचाने में पेट को ज्यादा मुश्किल न हो.

इन बातों का ध्यान रखें पेट की खराबी होने पर आपको ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहिए, जिससे पेट और पाचनतंत्र जल्दी ठीक हो जाएं. ऐसे में शराब, सिगरेट, आइसक्रीम जैसी किसी भी चीज का सेवन न करें. अगर 2 घंटे के अंदर आपको 2 बार से ज्यादा उल्टी आ जाएं, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. अगर आपके पेट में दर्द है और पेचिश के साथ खून आ रहा है, तो देर किए बिना डॉक्टर से संपर्क करें.

गर्मियों में रोज पीयें नींबू और शहद का पानी, वजन के साथ दूर होंगी ये समस्याएं 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget