एक्सप्लोरर

गर्मी में पसीने की बदबू से हैं परेशान? अब ये काम करने लग जाएं, फिर परफ्यूम की जरुरत नहीं पड़ेगी!

अगर आपको गर्मियों में ज्यादा पसीना आता है तो आपको इसकी बदबू को दूर करने के लिए रोज परफ्यूम लगाने की जरूरत नहीं है, कुछ इफेक्टिव होम रेमेडीज पसीने की बदबू से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करेंगी.

Summer Sweating Tips: गर्मियां (Summer)अपने शबाब पर आ गई है. ऐसे में चिलचिलाती गर्मी में जमकर पसीना (Sweating)निकलता है और ये पसीना अपनी बदबू के चलते आपको और आस पास वालों को बहुत परेशान कर सकता है. गर्मियों में पसीने की बदबू (Sweating in summer)सामान्य बात है लेकिन कई बार ये शर्मिंदगी का कारण बन जाती है. अक्सर लोग पसीने की बदबू (Body Smell)भगाने के लिए डियोड्रेंट और परफ्यूज यूज करते हैं लेकिन ये महंगे होने के साथ साथ शरीर को कई तरह से नुकसान भी पहुंचाते हैं. अगर आप भी पसीने की बदबू से परेशान हो चुके हैं तो आपको परफ्यूम की बजाय कुछ आसान होम रेमेडीज अपनानी चाहिए जिससे आपके पसीने की बदबू भी भाग जाएगी और आपके शरीर को साइड इफेक्ट भी नहीं होंगे. चलिए आज ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों पर बात करते हैं जिनके यूज से आपके पसीने की बदबू की समस्या दूर हो जाएगी. 

टमाटर

आपकी किचन में रखा लाल लाल टमाटर आपके पसीने की बदबू को दूर कर सकता है. टमाटर का रस निकाल कर अपने अंडरआर्म्स और शरीर के उन स्थानों पर लगाएं जहां पसीना ज्यादा आता है. सप्ताह में दो से तीन बार टमाटर का रस यूज करने पर आपके पसीने से बदबू कम आने लगेगी. यूं भी टमाटर एंटी सेप्टिक माना जाता है, इसकी मदद से बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया नष्ट होंगे और आपके पसीने से बदबू आनी बंद हो जाएगी. 

पुदीना

पुदीना अपने रिफ्रेशिंग गुणों के चलते गर्मियों में सुपरहिट है. इसकी पत्तियों को नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करने से पसीने की बदबू से छुटकारा मिलता है. इससे आप ना केवल तरोताजा महसूस करेंगे बल्कि इसके एंटी सेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल गुण पसीने की बदबू के साथ साथ उसके बैक्टीरिया का भी खात्मा कर डालेंगे. 

बेकिंग सोडा 

बेकिंग सोडा तो बदबू दूर करने के लिए मशहूर है.बेकिंग सोडा को अंडरआर्म्स पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए और फिर गीले कपड़े से साफ कर लीजिए. इसके अलावा आप पानी में बेकिंग सोडा घोलकर इसका स्प्रे भी तैयार कर सकते हैं. शरीर के जिन अंगों जैसे अंडर आर्म्स और पैर आदि से बदबू आती है, दिन में दो से तीन बार वहां इसका स्प्रे कीजिए और कुछ देर बाद धो लीजिए. इससे कुछ ही दिनों में आपको बदबू से छुटकारा मिल जाएगा. 

विनेगर 

एप्पल विनेगर यानी सेब का सिरका भी अपने एंटी बैक्टीरियल और एंटी सेप्टिक गुणों के चलते पसीने की बदबू से छुटकारा दिला सकता है. इसको पानी में मिलाकर पसीने वाली जगह पर पंद्रह से बीस मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें. इससे जल्द ही आपको पसीने की बदबू से राहत मिल जाएगी.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget