एक्सप्लोरर

गर्मियों में बढ़ जाते हैं साइलेंट हार्ट अटैक के मामले, दबे पांव आते हैं ये 4 लक्षण, रखें नज़र और रहें सतर्क

गर्मी के मौसम में साइलेंट हार्ट अटैक के मामले काफी बढ़ जाते हैं. दरअसल साइलेंट हार्ट अटैक के लक्षण गर्मी लगने के लक्षणों से काफी मिलते जुलते हैं इसलिए लोग इन्हें इग्नोर करने की गलती कर बैठते हैं.

Signs Of Silent Heart Attack: दिल (heart)को स्वस्थ रखना स्वस्थ शरीर औऱ हेल्दी लाइफ के लिए काफी जरूरी है. खासकर गर्मी (summer)के मौसम में दिल का दौरा यानी हार्ट अटैक काफी साइलेंट तरीके से आता है जिसे पहचानना मुश्किल हो जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्मी के मौसम में हार्ट अटैक के लक्षण इतने माइल्ड होते हैं कि उनके बारे में पता नहीं चलता और मरीज की जान पर बन आती है. आपने आजकल खबरों में देखा भी होगा कि नाचते, गाते, काम करते और एक्सरसाइज करते करते लोगों को हार्ट अटैक आ जाता है. इसलिए गर्मी के मौसम में साइलेंट हार्ट अटैक (Silent heart Attack)से बचने के लिए जरूरी है कि इसके उन लक्षणों को सही समय पर पहचाना जाए जो जानलेवा साबित हो सकते हैं. चलिए आज साइलेंट हार्ट अटैक के ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में जानते हैं. 
 
साइलेंट हार्ट अटैक वो स्थिति है जब हार्ट अटैक के लक्षण बहुत कम दिखते हैं या पता नहीं चलते. ऐसा हार्ट अटैक काफी रिस्की होता है क्योंकि मरीज को इससे बचने के लिए टाइम नहीं मिलता. इसके अधिकतर लक्षण गर्मी के लक्षण से मिलते जुलते हैं इसलिए लोग अनजान रहते हैं. 
 
साइलेंट हार्ट अटैक के लक्षण  
1. साइलेंट हार्ट अटैक के लक्षणों में सबसे पहला लक्षण है  सांस लेने में दिक्कत आना या सांस फूलना. मरीज को ऐसा लगता है कि वो काफी थक गया है और शायद ज्यादा कामकाज या गर्मी की वजह से सांस फूल रही है. अक्सर इसे लोग नजरंदाज कर देते हैं. 
 
2. साइलेंट हार्ट अटैक से पहले मरीज को लेफ्ट हाथ-पैर, जबड़े, कंधे या कमर में हल्का दर्द महसूस होता है. अक्सर लोग इस दर्द को लेकर बेपरवाह हो जाते हैं क्योंकि कामकाज या गलत पोस्चर के चलते भी ऐसा ही दर्द होता है. इसके साथ साथ अगर पेट में दर्द हो रहा हो या पेट खराब हो जाए तो तुरंत टेस्ट करवाना चाहिए.
 
3. सीने में चुभन जैसा महसूस होता है और छाती पर दबाव महसूस होता है. लेकिन ये काफी हल्का होता है. अक्सर लोग इसे एसिडिटी समझ लेते हैं औऱ टेस्ट नहीं करवाते. सीने में भारीपन और चुभन है तो तुरंत टेस्ट करवाने चाहिए. 
 
4. साइलेंट हार्ट अटैक में मरीज को ठंडा पसीना आता है. गर्मी के मौसम में पसीने को लोग नॉर्मल ही मानते हैं इसलिए ठंडे पसीने के आने पर भी लोग टेस्ट नहीं करवाते. अगर किसी को ठंडा पसीना आ रहा है और साथ में घबराहट हो रही है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
Benefits Of Matcha Tea: ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
Gastro Shield Diet: पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget