एक्सप्लोरर

गर्मी में जीरे का चटपटा जलजीरा आपको रखेगा फ्रेश, जानिए रेसिपी और इसके जबरदस्त फायदे

Spicy Cumin Water Benefits: गर्मी में ठंडा-ठंडा जलजीरा न केवल प्यास बुझाएगा, बल्कि पाचन भी सुधारेगा. जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और सेहत को मिलने वाले जबरदस्त फायदे.

Spicy Cumin Water Benefits: तपती दोपहर में अगर आपके हाथ में ठंडा-ठंडा, चटपटा जलजीरा हो तो कैसा लगेगा? इसकी खट्टी-तीखी स्वाद की एक चुस्की न केवल गले को ठंडक देती है, बल्कि पेट को भी हल्का कर देती है. खास बात यह है कि, जलजीरा सिर्फ स्वाद में ही कमाल का नहीं है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. आइए जानते हैं  जलजीरे की रेसिपी के बारे में और इसके गजब के फायदे. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, जलजीरा बनाना बहुत आसान है और इसके लिए ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं होती. झटपट बनकर तैयार हो जाता है और आप इसका लुफ्त गर्मियों में उठा सकते हैं. 

ये भी पढ़े- सोने से पहले गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने से दूर होंगी ये समस्याएं, आज से करें सेवन

जलजीरा बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए होता है?

2 चम्मच भुना हुआ जीरा

1 चम्मच काला नमक

1 चम्मच आमचूर पाउडर

1 चम्मच पुदीना पाउडर या ताजा पुदीना पत्ता

1/2 चम्मच काली मिर्च

1 चम्मच नींबू का रस

स्वादानुसार सफेद नमक

ठंडा पानी- 2 गिलास

बर्फ के टुकड़े 

बनाने की विधि क्या है? 

सबसे पहले सभी सूखी सामग्री (जीरा, काला नमक, आमचूर पाउडर, पुदीना, काली मिर्च) को अच्छे से मिक्स करें.

अब इसमें नींबू का रस डालें और ठंडा पानी मिलाएं.

अच्छे से मिलाकर इसे छान लें.

ग्लास में डालकर ऊपर से बर्फ डालें और तुरंत सर्व करें.

आप चाहें तो इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा सा हरा धनिया भी मिला सकते हैं.

जलजीरे के जबरदस्त फायदे

जलजीरा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि, यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है. इसमें मौजूद जीरा और पुदीना गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं.

जीरा और पुदीना में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं. गर्मियों में यह शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करता है.

अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो जलजीरा इसमें आपकी मदद कर सकता है. यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और अनावश्यक क्रेविंग को कम करता है.

गर्मियों में लू और हीट स्ट्रोक का खतरा बना रहता है. जलजीरा शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है और ठंडक प्रदान करता है. 

जलजीरा न केवल स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि सेहत के लिए भी किसी अमृत से कम नहीं. गर्मी के दिनों में इसे अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें और खुद को ताजगी से भरपूर रखें. अगली बार जब गर्मी सताए, तो बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स छोड़कर घर का बना यह हेल्दी जलजीरा ट्राई करें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget