एक्सप्लोरर

Soap Attracts Mosquitoes: साबुन की खुशबू भी मच्छरों को करती है आकर्षित, कहीं आप इस तरह का साबुन तो नहीं लगाते?

मच्छरों से छुटकारा पाने के पुराने तरीकों से जान छुड़ाने की जरूरत है. क्योंकि मॉस्किटो कॉइल और ऑल आउट जैसे उपाय इंसानों की सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं.

Soap Scent Attracts Mosquitoes: गर्मियों के मौसम में मच्छरों का आतंक काफी बढ़ जाता है. इनकी वजह से चैन की नींद लेना हर किसी के लिए दूभर हो जाता है. ज्यादातर लोग मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए या तो मच्छरदानी का सहारा लेते हैं या तो मॉस्किटो कॉइल जलाकर सो जाते हैं. कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ऑल आउट की मदद लेते हैं. मच्छर भगाने के इन तरीकों से तो सभी वाकिफ हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला साबुन भी मच्छरों को पास बुलाने का काम कर सकता है? दरअसल एक स्टडी में इसका खुलासा किया गया है. 

मच्छरों से छुटकारा पाने के पुराने तरीकों से अब जान छुड़ाने की जरूरत है. क्योंकि मॉस्किटो कॉइल और ऑल आउट जैसे उपाय लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं. इनकी वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और बंद नाक जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जर्नल आईसाइंस में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, नारियल की स्मैल मच्छरों को दूर भगाने का काम कर सकती है यानी अगर आप नारियल की महक वाले साबुन का इस्तेमाल करेंगे तो मच्छर आपके आसपास भिनभिनाने से भी कतराने लगेंगे.  

साबुन की महक मच्छरों को करती है अट्रैक्ट

इस स्टडी के लिए रिसर्चर्स ने अमेरिका में पॉपुलर 4 साबुन के ब्रांड्स का इस्तेमाल किया. इस स्टडी में रिसर्चर्स ने बताया कि हमने गैस क्रोमैटोग्राफी-मास स्पेक्ट्रोमेट्री का इस्तेमाल करके इंसानों की स्किन स्मैल पर साबुन के प्रभावों का विश्लेषण किया. इसके अलावा, येलो फीवर मॉस्किटो एडीज एजिप्टी की भी मदद ली. रिसर्चर्स ने पाया कि आप जिस साबुन का इस्तेमाल करते हैं, वो साबुन यह तय कर सकता है कि मच्छर आपके आसपास भटकेगा या नहीं. 

नारियल की महक से दूर भागेंगे मच्छर?

अलग-अलग साबुन की खुशबू पर किए गए शोध में पाया गया कि नारियल की महक वाले साबुन को लगाने से मच्छरों को दूर रखने में मदद मिल सकती है. क्योंकि मच्छरों को नारियल की महक पसंद नहीं होती. रिसर्चर्स ने यह भी पाया कि फलों की खुशबू वाले और नींबू की महक वाले साबुन मच्छरों को इंसानों की ओर आकर्षित करते हैं. वर्जीनिया पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट और स्टेट यूनिवर्सिटी के डॉ. क्लेमेंट विनाउगर ने बताया कि बॉडी पर फूलों और फलों की सुगंध वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से मच्छर इंसानों और पौधों के बीच का अंतर नहीं पहचान पाते. इसलिए वो इंसान की तरफ अट्रैक्ट होने लगते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी ने 14 सालों से नहीं किया 'डिनर', एक्सपर्ट से जानिए क्या ऐसा करना सही? 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Relationship Cheating: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अचानक हुई गलती नहीं, जानें क्या कहती है रिसर्च
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अचानक हुई गलती नहीं, जानें क्या कहती है रिसर्च
Seasonal Flu: सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?
सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?
World Lung Cancer Day: भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget