एक्सप्लोरर

Smartphone Vision Syndrome: फोन पर घंटों बिताने के बाद महिला हुई अंधेपन का शिकार, आप कभी न दोहराएं ये गलती

Smartphone Vision Syndrome: हैदराबाद की एक 30 साल की महिला घंटों अंधेरे में मोबाइल फोन चलाया करती थी, जिसकी वजह से एकाएक उसकी आंखों की रोशनी चली गई.

Smartphone Vision Syndrome: क्या स्मार्टफोन के ज्यादा इस्तेमाल से एकाएक आंखों की रोशनी जा सकती है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि हैदराबाद से एक बहुत ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, हैदराबाद की एक 30 साल की महिला घंटों अंधेरे में मोबाइल फोन चलाया करती थी, जिसकी वजह से एकाएक उसकी आंखों की रोशनी चली गई और उसे अंधेपन का शिकार होना पड़ा. महिला ने अपनी इस समस्या के समाधान के लिए जिस डॉक्टर से संपर्क किया था, उन्होंने सोशल मीडिया पर महिला के लक्षणों के बारे में बताया. 

अपोलो हॉस्पिटल्स के डॉ. सुधीर कुमार ने ट्विटर पर बताया कि 30 साल की मंजू की आंखों की रोशनी डेढ़ साल तक बाधित रही. इसमें फ्लोटर्स देखना, लाइट की तेज चमक, डार्क जिग जैग लाइनें और कभी-कभी चीज़ों को देखने या ध्यान केंद्रित करने में असमर्थता शामिल थी. अंधेपन के लक्षणों के बारे में बताते हुए डॉ. कुमार ने कहा कि मंजू नाम की एक महिला को स्मार्टफोन विजन सिंड्रोम था. उन्होंने बताया कि उसमें लक्षण दिखना तब शुरू हुए, जब उसने अपने विकलांग बच्चे की केयर करने के लिए ब्यूटीशियन की नौकरी छोड़ दी थी. 

अंधेरे में चलाती थी फोन

डॉक्टर ने बताया कि मंजू ने नौकरी छोड़ दी थी. इसलिए अपना समय बिताने के लिए उन्होंने स्मार्टफोन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना शुरू कर दिया. वो रोजाना कई घंटों तक मोबाइल फोन में बिज़ी रहती थी. यही नहीं, रात में लाइट बंद होने के बाद कई घंटों तक अंधेरे में भी मोबाइल चलाया करती थी. कुमार ने बताया कि वो 'स्मार्टफोन विजन सिंड्रोम' या CVS से पीड़ित थी. स्मार्टफोन, कंप्यूटर या टैबलेट जैसे इलैक्ट्रोनिक उपकरणों का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से आंखों से जुड़ी डिसेबिलिटी के अलग-अलग लक्षण पैदा हो सकते हैं, जिन्हें कंप्यूटर विजन सिंड्रोम (Computer Vision Syndrome ) या डिजिटल विजन सिंड्रोम कहा जाता है. 

डॉ. कुमार ने  बताया कि उन्होंने मरीज को स्मार्टफोन का कम इस्तेमाल करने की सलाह दी. महिला ने डॉक्टर के कहे मुताबिक काम किया. कुमार बताते हैं कि फिर एक महीने के बाद जब मंजू दोबारा जांच कराने के लिए आई तो वो बिल्कुल ठीक थी. 18 महीने से बाधित उसकी आंखों की रोशनी में सुधार होने लगा. अब उसकी दृष्टि सामान्य थी. 

अपनी आंखों का ख्याल कैसे रखें?

डॉक्टर ने 'स्मार्टफोन विजन सिंड्रोम' से बचने के कुछ तरीके बताएं हैं. 

1. डिजिटल उपकरणों की स्क्रीन को ज्यादा समय तक देखने से बचें. 

2. डिजिटल स्क्रीन का इस्तेमाल करते वक्त 20 सेकंड का छोटा ब्रेक लें. 

3. कंप्यूटर या फोन की स्क्रीन को देखते वक्त कमरे में लाइट जलाएं रखें. अंधेरे में फोन चलाने से बचें.  

4. अगर आपको हल्का सा भी तनाव महसूस हो तो हमेशा आंखों की जांच कराएं.

ये भी पढ़ें: फ्लाइट पकड़ने से पहले कभी न खाएं ये चीजें, वरना मुश्किल हो जाएगा सफर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget