एक्सप्लोरर

प्रदूषण से बच्चों को खतरा, खुले में होने वाली गतिविधियों पर लगाई जाए रोक: IMA

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लिखे एक पत्र में आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के के अग्रवाल तथा महासचिव डॉ आर एन टंडन ने कहा है कि वायु की गुणवत्ता 'खराब' से 'अत्यधिक खराब' होने की वजह से बच्चों को खास तौर पर खतरा है

नई दिल्ली: शहर में वायु की गुणवत्ता में तेजी से आई गिरावट को देखते हुए भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने आज कहा है कि दिल्ली में जन स्वास्थ्य आपात स्थिति है. साथ ही आईएमए ने दिल्ली सरकार से स्कूलों में खुले में होने वाले खेल तथा ऐसी अन्य गतिविधियों पर रोक लगाने की अपील की है ताकि बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा की जा सके. उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लिखे एक पत्र में आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के के अग्रवाल तथा महासचिव डॉ आर एन टंडन ने कहा है कि वायु की गुणवत्ता 'खराब' से 'अत्यधिक खराब' होने की वजह से बच्चों को खास तौर पर खतरा है. पत्र में आईएमए ने कहा है कि जब वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 200 को पार कर जाता है तो आम तौर पर सलाह दी जाती है कि खुले में होने वाली गतिविधियों को रोका जाए इसलिए खुले में होने वाले सभी खेलों, मैराथन रेस और स्कूलों में खुले में होने वाली गतिविधियों को रोका जाना चाहिए. पत्र में आगे कहा गया है, वायु प्रदूषण के घातक प्रभाव का असर बच्चों पर पड़ने की आशंका अधिक होती है क्योंकि उनके फेफड़े अभी विकसित हो रहे हैं और खुले स्थान पर खेल रहे या व्यायाम कर रहे बच्चों को और अधिक ऑक्सीजन की जरूरत होती है इसलिए वह अपने फेफड़ों में अधिक मात्रा में प्रदूषित वायु लेते हैं जिससे न केवल उनके फेफड़ों का विकास बाधित होता है बल्कि उन्हें जीवन में आगे जा कर सांस लेने संबंधी समस्या होने लगती है. आईएमए ने कहा है हम वायु की खराब गुणवत्ता के मद्देनजर आपसे स्कूलों में खुले में होने वाली गतिविधियों तथा खेलों पर रोक लगाने तथा दिल्ली-एनसीआर में सभी स्कूलों में इस संबंध में एक परामर्श जारी करने की अपील करते हैं क्योंकि वायु प्रदूषण की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Viruses Reactivated After Covid: कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget