एक्सप्लोरर

Pomegranates: एक दिन में तीन 'अनार' खाने से ब्लड प्रेशर के मरीजों को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे, मगर आदतों में करने होंगे ये 8 बदलाव

Pomegranate Benefits: हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए अनार फायदेमंद साबित हो सकता है. अगर वो रोजाना तीन अनार तीन महीने तक खाएं तो उन्हें कई लाभ देखने को मिल सकते हैं.

Pomegranate For Blood Pressure: अनार भारत में पाए जाने वाले सबसे आम फलों में शामिल है. बाकि फलों की तरह इस फल को खाने से भी स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं. अनार में विटामिन B, C और K, फाइबर, पोटेशियम, जिंक, आयरन और ओमेगा-6 फैटी एसिड सहित कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट अंजलि मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर शेयर एक पोस्ट में कहा कि रोजाना अनार खाने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं. 

अनार एक बहुत पॉवरफुल एंटी-एथेरोजेनिक एजेंट है. इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो धमनियों को साफ रखने में मदद करते हैं और ब्लड प्रेशर को मैनेज करते हैं. इतना ही नहीं. ये दिल को हेल्दी रखने के साथ-साथ ब्लड वैसल्स को ब्लॉक होने से भी रोकते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट कहती हैं कि हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए अनार फायदेमंद साबित हो सकता है. अगर वो रोजाना तीन अनार तीन महीने तक खाएं तो उन्हें कई लाभ देखने को मिल सकते हैं. इससे उनके दिल का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट की वजह से ब्लड प्रेशर भी कम होगा. 

हेल्दी हार्ट के लिए हेल्दी डाइट जरूरी

न्यूट्रिशनिस्ट अंजलि मुखर्जी ने यह भी कहा कि दिल को हल्दी रखने के लिए सिर्फ 3 अनार का सेवन करना ही काफी नहीं है. ब्लड प्रेशर को कम करने और धमनियों को स्वस्थ रखने में अनार आपकी मदद तभी करेगा, जब आप अपने लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करेंगे. उन्होंने कहा कि हेल्दी हार्ट के लिए हेल्दी डाइट खाना जरूरी है. इससे वजन को बनाए रखने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को मैनेज करने और डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद मिलेगी.

लाइफस्टाइल में करें ये 8 जरूरी बदलाव

1. ज्यादा फाइबर खाएं: सफेद ब्रेड और पास्ता की जगह साबुत अनाज खाएं.

2. कई सारे फल और सब्जियां खाएं.

3. डाइटरी कोलेस्ट्रॉल का सेवन सीमित करें. दूध और पनीर आदि को कम मात्रा में लें. 

4. हेल्दी फैट खाएं, जैसे- मेवे और एवोकैडो या जैतून का तेल

5. प्रोसेस्ड फूड आइटम्स में पाए जाने वाले ट्रांस फैट और सेचुरेटेड फैट से बचें.

6. नमक का कम मात्रा में सेवन करें. क्योंकि नमक में हाई-सोडियम होता है, जो हाई बल्ड प्रेशर का कारण बनता है. 

7. शराब का सेवन कम करें. इससे वजन तेजी से बढ़ा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि शराब में कैलोरी ज्यादा होती है.

8. स्मोकिंग छोड़ें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Kabuli Chana VS Kale Chane: काबुली चना या काला चना? कौन-सा चना ज्यादा फायदेमंद और क्यों? जानें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget