एक्सप्लोरर

​​बच्चे को लगातार हो रही है खांसी तो इसे हल्के में न लें, क्योंकि हो सकता है निमोनिया, ये हैं लक्षण

​सर्दी के मौसम में बच्चों से लेकर बड़ो तक कोई भी निमोनिया की चपेट में आ सकता है. इस मौसम में अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है. आइए जानते हैं निमोनिया के लक्षण

​Pneumonia: सर्दियों में देखने को मिलता है कि बच्चे कई तरह के संक्रमण से प्रभावित हो जाते हैं. इस मौसम में छोटे बच्चों में निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है. बच्‍चों में ज्यादातर निमोनिया के केस बैक्टीरिया या वायरस के इंफेक्शन के कारण होते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि निमोनिया सांस से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है जो मौसम बदलने, सर्दी लगने से हो जाती है. बदलते मौसम में बच्चों की देखभाल करना बहुत जरूरी है. एक्सपर्ट्स के अनुसार बुखार, खांसी, सांस तेज चलना, पसली चलना या पसली धसना निमोनिया के लक्षण हैं. बच्चे में ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं.

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो शिशु को पहले छह महीनों तक मां का ही दूध पिलाएं. मां का दूध बच्चे की इम्यूनिटी बढ़ाएगा. मां के दूध में एंटीबॉडीज होती हैं, जो बच्चे को रोगों से बचाने में मददगार साबित होती है. ठंड से बचाव के लिए बच्चे को गर्म कपड़े पहनाएं. ठंडी हवा से बचाने के लिए बच्चे के कान को ढंके, मोज़े पहनाएं. इसके अलावा बच्चे का निमोनिया से बचाव करने के लिए पीसीवी वैक्सीन लगवानी चाहिए जो बीमारी से बचाव में बेहद कारगर है.

किसी भी उम्र में हो सकता है निमोनिया
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि निमोनिया किसी भी उम्र में हो सकता है. छोटे बच्चों में कई बार इसके लक्षण नजर नहीं आते हैं. कुछ बच्चों में निमोनिया के कारण सांस की तकलीफ, उल्टी या खाने-पीने में परेशानी हो सकती है. पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में तेज सांस या घरघराहट जैसी दिक्कतें देखी जाती है. खांसते या छींकते समय मुंह नाक को अच्छे से कवर करें.

ये हैं लक्षण
तेज बुखार, लगातार खांसी आना, सांस तेज लेना, उल्टी और दस्त, भूख न लगना, शरीर में पानी की कमी, ठंड लगकर बुखार आना, सीने में दर्द, नाखून या होठों का नीला पड़ना.

यह भी पढ़ें-

शैंपू के जैसे पैकेट में मिल रहा मां का ब्रेस्ट मिल्क, ऐसे होता है तैयार... अब कंपनी का लाइसेंस रद्द

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget