एक्सप्लोरर

अनलॉक के बाद एक बार फिर बढ़ने लगी है लोगों की लापरवाही, दिल्ली-मुंबई समेत कई राज्यों में मिलें कल से ज्यादा मरीज

कई राज्यों में कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या और संक्रमण दर में मंगलवार के आंकड़ों से थोड़ी वृद्धि देखी गई. अनलॉक के बाद एक बार फिर लोगों की लापरवाही की खबरें सामने आ रही है. कई जगहों पर लोग कोरोना गाइडलाइन्स का पालन भी नहीं कर रहे हैं.

देश में कोरोना के मामलों में कमी के बाद अलग अलग राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. आंकड़ों के अनुसार इसके साथ ही महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी होती दिख रही है. अनलॉक के बाद से कई स्थानों पर कोरोना से बचाव के नियमों का उल्लंघन करने और लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं. लोगों की ये लापरवाही आने वाले समय में बेहद खतरनाक साबित हो सकती है और यदि ये लंबे समय तक चला तो देश में एक बार फिर संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. 

अनलॉक की प्रक्रिया के तहत कई राज्यों में पाबंदियों में छूट दी गयी है. आंकडें बताते है कि इस दौरान नियमों की अनदेखी अभी से भारी पड़ने लगी है. महाराष्ट्र की बात करें तो यहां 1 जून को कोरोना के 14123 मामलें सामने आए थे. वहीं 8 जून को ये आंकड़ा 10219 था, जबकि 9 जून को मिले कोरोना के नए मरीजों की संख्या 10891 थी. यानी 8 जून के मुकाबले यहां कोरोना के 670 नए मामलें सामने आए.

वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो यहां भी कोरोना के मामलों में बढ़त देखने को मिली है. यहां 1 जून को 623 मामलें सामने आए थे, वहीं 8 जून को ये मामले कम होकर 231 हो गए. लेकिन 9 जून को एक बार फिर ये मामलें बढ़कर 316 हो गए हैं. इन आंकड़ों से पता चलता है कि लोग एक बार फिर इस महामारी के खिलाफ लापरवाह हो रहे हैं जो कि बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

उत्तर प्रदेश और झारखंड में भी बढ़ रहे हैं मामलें 

उत्तर प्रदेश और झारखंड राज्य ने भी अपने यहां अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यहां भी कोरोना के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. उत्तर प्रदेश में यहां 1 जून को 1221 मामलें सामने आए थे, वहीं 8 जून को ये मामले कम होकर 694 हो गए थे. लेकिन 9 जून को एक बार फिर मामूली बढ़त के साथ कोरोना के 708 मामलें मिले हैं.

वहीं झारखंड में 1 जून को कोरोना के 609 नए मामलें मिले थे. 8 जून को ये मामलें घटकर 358 हो गए थे. लेकिन 9 जून को एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़त देखने को मिली और यहां 603 नए मरीज मिलें. इस दौरान पंजाब, बंगाल, हरियाणा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हालात सामान्य बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें 

यूपी: घोर लापरवाही! 5 मिनट में ही युवक को लगा दी वैक्सीन की दोनों डोज, जांच के आदेश

मुंबई में भारी बारिश के कारण इमारत गिरने से 11 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget