एक्सप्लोरर

Overeating: क्या आप भी स्वाद के चक्कर में ज्यादा खा जाते हैं? ओवरईटिंग की आदत आपकी जान के लिए खतरनाक, जानिए कैसे

Overeating Side Effects: कुछ लोगों को भूख से ज्यादा खाने की आदत होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये आदत आपकी जान के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. एक रिसर्च में ये बात सामने आई है.

Overeating Cause Heart Problem: अक्सर लोग स्वादिष्ट खाना देखकर ज्यादा खा जाते हैं. वहीं कुछ लोगों को लंबे समय तक ज्यादा खाने से ओवरईटिंग का आदत बन जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादा खाने से न सिर्फ पाचन क्रिया बल्कि आपकी पूरी सेहत प्रभावित होती है. इससे स्वास्थ्य को कई नुकसान होते हैं. ओवरईटिंग (Overeating) आपकी सेहत पर नकारात्मक असर डालती है. इससे आपको हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं जो हार्ट अटैक (Overeating effect on heart) जैसा खतरा पैदा कर आपकी जान को जोखिम में डाल सकती है. एक स्टडी में ओवरईटिंग और हार्ट हेल्थ से जुड़े कुछ तथ्य सामने आए हैं आइये जानते हैं कैसे आपकी ये आदत दिल को नुकसान पहुंचाती है. 

ओवरईटिंग से क्यों बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा
नॉर्थ वेस्टर्न मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी में ये बताया गया है कि हैवी खाना खाने और ओवरईटिंग से हार्ट हेल्थ पर सीधा असर पड़ता है. जो लोग ओवरईटिंग करतें हैं उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी सामान्य लोगों से काफी ज्यादा बढ़ा होता है. हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हार्ट से जुड़ी बीमारियों की वजह बनता है. जिसकी वजह से हार्ट अटैक की स्थिति पैदा हो सकती है. अगर आप दिल की बीमारी के मरीज है तो सीमित मात्रा में ही भोजन करें. आपको डाइट में फैट और कार्बोहायड्रेट वाली चीजें खाने से बचना चाहिए. अन्यथा आपकी परेशानी और गंभीर हो सकती है. 

मोटापे से है हार्ट का कनेक्शन 
ओवरईटिंग से मोटापे की समस्या बढ़ती है. ज्यादा वजन बढ़ने से डियाबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां पैदा हो सकती है. आगे चलकर ये दोनों समस्याएं हार्ट की बीमारियों की वजह बन सकती है. नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन की स्टडी में जो बातें सामने आई हैं उसमें भी इस बात का जिक्र है कि सामान्य लोगों की तुलना में ओबेसिटी से ग्रसित लोगों में हार्ट समस्याएं होने का खतरा ज्यादा है. मोटापा हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक की वजह बनता है. 

ओवरईटिंग से कैसे बचें

  1. ओवरईटिंग से बचने के लिए आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. आपको रोजाना 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए. 
  2. आपको एक साथ बहुत ज्यादा खाने की बजाय छोटे-छोटे मील लेने चाहिए. इससे आप ज्यादा भूखे नहीं होंगे और ओवरईटिंग से बचेंगे. 
  3. एक मील लेने के बाद दूसरे मील के बीच पर्याप्त समय लें. इससे खाना आसानी से पचता है और भूख लगने पर ही दोबारा खाएं. 
  4. खाने में बैड फैट और सोडियम की मात्रा को सीमित ही रखें. 
  5. ओवरईटिंग से बचने के लिए मील स्किप न करें. इससे एक साथ ज्यादा भूख लगती है और आप ज्यादा खाना खा जाते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: स्लो पॉइजन का काम करता है इन 3 चीजों को खाने के बाद गर्म ड्रिंक पीना

यह भी पढ़ें: बच्चों को रसोई में इंवॉल्व करना है अच्छा आइडिया, पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट में मिलती है मदद

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Health Helpline Number: फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget