एक्सप्लोरर

Vegetarian Diet: दवाइयां ही नहीं वेजिटेरियन डाइट भी डिप्रेशन से लड़ने में कर सकती है मदद, जानें क्या कहती है स्टडी

नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि शाकाहारी खाना तनाव को दूर रखता है और डिप्रेशन से लड़ने में मदद करता है.शाकाहरी खाना जैसे- फल, सब्जियां खाने से डिप्रेशन-एंग्जाइटी जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं.

Vegetarian Diet for Depression : शाकाहारी डाइट करने के कई फायदे हैं. यह वजन घटाने से लेकर फिटनेस बेहतर बनाने में मदद करता है. अब एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि इससे मेंटल हेल्थ भी दुरुस्त रहती है. हैदराबाद यूनिवर्सिटी की स्टडी में पता चला है कि शाकाहारी खाना तनाव को दूर रखता है, डिप्रेशन से लड़ने में मदद करता है. इस खाने से दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है.

यूरोपियन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में पब्लिश इस स्टडी में बताया गया कि वेजिटेरियन डाइट से मूड अच्छा होता है और एजिंग की समस्या भी धीरे होती है. ऐसे में आइए जानते हैं शाकाहारी खाना इतना फायदेमंद क्यों होता है...

क्या कहती है नई स्टडी

6 महीने तक की गई इस रिसर्च में पाया गया कि शाकाहारी खाना जैसे- फल, सब्जियां, साबुत अनाज खाने से डिप्रेशन-एंग्जाइटी जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं. इस अध्ययन में कुल 304 वयस्क लोगों को शामिल किया गया. इन सभी की उम्र 40 साल से ज्यादा थी. इनमें शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के लोग शामिल थे.

शाकाहारी या मांसाहारी कौन ज्यादा फायदेमंद

इस अध्ययन में पाया गया कि प्लांट बेस्ड फूड्स  खाने वालों में विटामिन B-12 कम होता है. खाने के पैटर्न के विश्लेषण में शोधकर्ताओं ने पाया कि प्लांट बेस्ड फूड खाने वालों में प्रोटीन, कैल्शियम, फोलेट और विटामिन C अच्छी मात्रा में होती है. वहीं, मांसाहार खाना जैसे- मांस-मछली खाने वालों में कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, राइबोफ्लेविन, आयरन और विटामिन B12 ज्यादा होता है.

कई अध्ययनों में सामने आया है कि विटामिन डी की कमी होने पर डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. रोज धूप में बैठने से और दूध पीने से विटामिन डी की पूर्ति की जा सकती है.कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा वाले सब्जियों और फलों से भी अवसाद में आराम मिलता है. कार्बोहाइड्रेट वाला फूड हमारे ब्रेन में मूड बेहतर करने वाला हार्मोन रिलीज करता है.

वेजिटेरियन खाना डिप्रेशन भगाए

इस अध्ययन के मुताबिक, वेजिटेरियन लोग प्रोटीन का सेवन ज्यादा करते हैं. जिसका उनकी मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव असर होता है. दिमाग को सही तरह से काम करने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है. इससे ब्रेन हर तरह से स्वस्थ रह सकता है. वहीं, मांसाहार खाने वालों के ब्लड में एंटीऑक्सिडेंट का लेवल काफी ज्यादा होता है. कम ऑक्सीडेटिव तनाव दे सकता है. इस अध्ययन में बताया कि अगर लंबे समय से शाकाहारी खाना खा रहे हैं तो डिप्रेशन की समस्या कम हो सकती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :

Myths vs Facts : हार्ट डिजीज से बचा सकती हैं डायबिटीज की दवाएं? माइनर हार्ट अटैक का नहीं होता ज्यादा असर? जानें सच

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget